Slider

निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने की दिशा निर्देश

देहरादून मा0 उच्च न्यायालय, नैनीताल उत्तराखण्ड मे योजित पी०आई०एल० जितेन्द्र यादव बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया एवं अन्य में पारित आदेश 24 नवम्बर 2022 के अनुपालन में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा अपर जिलाधिकारी को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने की दिशा निर्देश दिए। जिसके क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के.के.मिश्रा के अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने मा0 उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के क्रम में सभी सेक्टर अधिकारियों को आदेशित किया कि वह अपने-2 क्षेत्रान्तर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण से प्रतिबंध लगायें तथा जनमानस को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार भी करें। साथ ही उल्लंघन किये जाने पर चालान की कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्लास्टिंग वेस्ट मैनजमेंट रूल 2018 में वर्णित प्राविधानों का कड़ाई से पालन कर...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

उत्तराखंड सहकारिता परिवार के लिए भी गर्व का विषय

  बमुण्ड पट्टी के सौड़ (सनगांव) एवं वर्तमान में नई टिहरी निवासी श्री गौतम नेगी ने संघ लोक सेवा आयोग की ओर से संचालित प्रतिष्ठित सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) परीक्षा उत्तीर्ण कर टिहरी जिले का नाम रोशन किया है। गौतम को ऑल इंडिया में 51 वीं रैंक प्राप्त हुई हैं। उत्तराखंड के कोऑपरेटिव परिवार में भी खुशी है गौतम की मां कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं। सीडीएस पास करने के बाद गौतम अब देहरादून स्थित आईएमए (इंडियन मिलिट्री एकेडमी) में प्रशिक्षण लेने के बाद सेना में अफसर बनेंगे। इस साल अप्रैल माह में यूपीएससी सीडीएस की परीक्षा कराई थी। 21 नवम्बर को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। गौतम के पिता श्री विनोद सिंह नेगी 11वीं गढ़वाल राइफल से सेवानिवृत्त हैं, साथ ही उनके दादाजी श्री धर्म सिंह नेगी भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। गौतम क माता श्रीमती कुंती नेगी जिला सहकारी बैंक में सेव...

Continue Reading
Slider

महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं: कण्डवाल

अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस तथा 10 दिसम्बर अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में महिला हिंसा एवं भेदभाव के उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड यमकेश्वर के बाल मैत्री शिशु संस्थान, मलेल गाँव, दिउली में किया गया। कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने प्रतिभाग करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं तथा समाज को नई दिशाएं देने का काम कर रही हैं। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के बुनियादी मानवाधिकार, महिलाओं के प्रति सम्मान, महिला उत्पीड़न व हिंसा के रोकथाम हेतु जागरूक किया गया। महिला आयोग की अध्यक्षा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाएं जागरूक तथा सशक्त हो रही हैं। महिलाएं समाज को नई दिशाएं देने का काम कर रही हैं, ये हरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि हमको अपने परिवार, पड़ोस व समाज में मॉनीटिरिंग की आवश्यकता ह...

Continue Reading
Slider

बाघ सुरक्षा समिति

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जनपद के विभिन्न स्थानों पर बाघ से संबंधित घटनाओं पर अंकुश लगाने के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने कहा कि जनपद के उन स्थानों को चिन्हित कर लिया जाए जहां पिछले 10 वर्षों में बाघ से संबंधित घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों/गांवों में बाघ के सक्रियता अधिक देखी जा रही है, उन स्थानों पर बाघ सुरक्षा समिति बनाई जाए तथा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इस समिति का क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि बाघ सुरक्षा समिति के सदस्यों को मूलभूत चीजें जैसे टॉर्च, लाइटें, डंडे, नेट (जाल) आदि सामग्री उपलब्ध कराकर वन विभाग से समन्वय स्थापित कर उनका व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, जिससे बाघ की सूचना मिलने पर वे जानकारी उपलब्ध करा पाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें पीआरडी के माध्यम से प्रशिक्षित जवानों को शामिल किया जाए जो क्षेत्र...

Continue Reading
Slider

गुलदार की सक्रियता वाले क्षेत्र में निगरानी के निर्देश

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में पौड़ी मुख्यालय में बाघ की सक्रियता वाले स्थानों पर उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी के नेतृत्व में झाड़ियों के कटान का कार्य किया गया। जिसमें वन विभाग, नगरपालिका व राजस्व विभाग के कर्मियों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को आयोजित हुई बैठक में जिलाधकारी डॉ0 आशीष चौहान ने निर्देशित किया था कि जिन स्थानों में बाघ देखे जा रहे हैं वहां झाड़ियों का कटान व लेपर्ड पेट्रोलिंग प्रारंभ की जाए। इसी क्रम में आज उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में तहसील परिसर व न्यायालय के निकट गदेरे व अन्य स्थानों पर झाड़ियों का कटान कार्य किया गया। उपजिलाधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि नगर के अन्य स्थानों को भी चिन्हित कर नगरपालिका व वन विभाग के सहयोग से झाड़ियों का कटान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जानवर आसान शिकार की तलाश में रहता है अतः लोगों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Continue Reading