उड़ान योजना के अगले टेंडर में शामिल की जाएगी गौचर व चिन्यालीसौङ की हवाई सेवा पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने के लिए संबंधित एयरलाइन को कार्यादेश जारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं की मजबूती पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि चिन्यालीसौङ व गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाओं की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गौचर व चिन्यालीसौङ के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू की जाएगी। उङान योजना के अगले टेंडर में सर्वे होने के उपरांत गौचर व चिन्यालीसौङ की हवाई सेवा शामिल की जाएंगी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि पिथौरागढ़ से...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को प्रेरणा देता है। यह हम सभी देशवासियों को आपस में जोङने का प्रभावशाली माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। पूरी दुनिया में उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाती है। उनके नेतृत्व में विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। एक दिसंबर से जी-20 की भारत अध्यक्षता करने जा रहा है। निश्चित तौर पर विश्व कल्याण के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है।
Continue Readingपौड़ीः (देवेन्द्र बिष्ट,विधि संवाददाता)। विशेष सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) आशीष नैथानी की अदालत ने दुष्कर्म के मामले में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के एक अभियुक्त को दस वर्ष की कठोर सजा से दण्डित किया है। विशेष लोक अभियोजक (पोक्सो)विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तहसील पौड़ी के एक गांव की रहने वाली पीडिता 25दिसंबर 2019को तब लापता हो गई,जब वह स्थानीय बाजार में अपना स्वास्थ्य कार्ड बनाने गई थी।पीड़िता के पिता द्वारा कुछ दिन खोजबीन करने के बाद जब पीड़िता का कुछ पता नहीं चला तो पीड़िता के पिता 30दिसम्बर को ने स्थानीय राजस्व चौकी में पीड़िता की गुमशुदगी दर्ज कराई।गुमशुदगी दर्ज कराने के लगभग नौ महीने (सितम्बर माह में)बाद पीड़िता ने अपने पिता को फोन किया और बताया कि वह अभियुक्त के साथ उसके गांव में है जो कि गाजियाबाद जिले के अन्तर्गत आता है।अभियुक्त को जब यह पता चला की पीड़िता के पिता ने गुमशुदग...
Continue Readingसरकार के 'चिंतन' में विभागीय 'सामंजस्य' को बढाने पर मंथन -मसूरी में तीन दिनों तक चले चिंतन शिविर में तमाम नौकरशाहों ने इस पर किया खुलेदिल से मंथन -कई बार अंतर विभागीय सामंजस्य न होने के चलते जनकल्याणकारी योजना का एंड यूजर को नहीं मिल पाता लाभ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर राज्य में पहली बार आयोजित हुए चिंतन शिविर में विभागीय 'सामंजस्य को बढाने पर भी मंथन हुआ। नौकरशाही के इस चिंतन में यह बात प्रमुखता से इंगित हुई की किसी भी योजना के क्रियान्वयन में संबंधित विभागों के बीच तारतम्य न होने के कारण सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ जनता को कई बार नहीं मिल पाता। यही वजह रही कि विभागीय सामंजस्य को बढ़ाने पर बल दिया गया। मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में तीन दिनों तक चले धामी सरकार के चिंतन शिविर में कई ऐसी अहम बातें भी मथकर बाहर आई जिन पर कभी सोचने क...
Continue Readingदेहरादून प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को शहीद दुर्गामल्ल पार्क गढ़ी कैंट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कैंट में पेयजल योजना के तहत रू० 413.13 लाख की लागत से निर्मित उच्च जलाशय, राइजिंग मेन और सप्लाई मेन के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया । गौरतलब है कि लंबे समय से गढ़ी कैंट क्षेत्र में पेयजल की समस्या से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ओवर हैड टैंक का लोकार्पण कर कैंट वासियों को समर्पित कर सौगात दी। मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण के अवसर पर गढ़ी कैंट क्षेत्र वासियों को बधाई ओर शुभकामनाएं भी दी। ओवर टैंक और पेयजल लाइन का लोकार्पण अवसर पर मंत्री जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो ’ हर घर जल हर घर नल’ का जो उन...
Continue Reading
