Slider

ऋषिकेश के मनमोहन तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक जय भारती में मुख्य किरदार निभा रहे ऋषिकेश के मनमोहन तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उनके अभिनय को सराहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जय भारती धारावाहिक बनाने के लिए दूरदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक सीमाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे है। उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि उत्तराखंड के ऋषिकेश से छोटे पर्दे में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके और कई भोजुपरी व हिंदी फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके मनमोहन तिवारी जय भारती धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभा रहे है। उन्होंने कहा कि मनमोहन तिवारी के रुप में सैनिकों के जीवन पर आधारित इस धारावाहिक में उत्तराखंड की भूमिका भी जुड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड फिल्मों व धारावाहिक क...

Continue Reading
Slider

पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

पौड़ी जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में सड़क निर्माण कार्याे से जुडे विभागों लोक निर्माण विभाग व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग की समीक्षा की। निर्मित मोटर मार्गाे के स्थानान्तरण की धीमी कार्यवाही पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई श्रीनगर व कोटद्वार के अधिकारियों को चेताया कि आ ही सांय 08 बजे तक कम से कम 03 सड़के लोनिवि के स्थानान्तरिक करें। जिलाधिकारी ने बड़कोलू पुल की स्थिति का संज्ञान लेते हुए अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि को निर्देश दिये कि यदि पुल स्थिति जर्जर पायी जाती है तो पुल पर आवागमन को सख्ती से रोका जाय। शनिवार को आयोजित लोनिवि व पीएमजीएसवाई की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने लोनिवि व पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति बनाकर क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलों का चिन्हिकरण करते हुए तेजी के साथ प्रस्ताव तैयार करें ताकि इन परिसम्पतियों की एसडीएमएफ के तहत मरम्मत की जा सक...

Continue Reading
Slider

भूकंप के झटकों को कांपी देवभूमि, घरों से बाहर निकले लोग

  सिंगोरी न्यूज। उत्तराखंड के कई शहरों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8ः33 बजे राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी और मसूरी में लोगों ने भूकंप महसूस किया। भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर की ओर निकल आए बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ से 35 किलोमीटर दूर टिहरी जनपद में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मैग्नीट्यूड मापी गई। राज्य में किसी तरह की नुकसान की कोई सूचना अभी तक नहीं है। उत्तराखंड में बार-बार भूकंप के झटके आने से लोगों में दहशत का माहौल है।

Continue Reading
Sliderराजनीति

प्रधानमन्त्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को बनाएंगे हर क्षेत्र में आदर्श राज्य

  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का राज्य के प्रति विशेष लगाव होने के कारण प्रदेश में सड़क, रेल, स्वास्थ्य रोप वे आदि की योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। इस दशक में हमें राज्य को विकास की नई उचाईयों पर ले जाना है, राज्य के आय के संसाधनों में वृद्धि के लिये अधिकारी कर्मचारी संगठनों के भी सुझाव लिये जायेंगे। हमें राज्य हित में आय के संसाधनों को बढ़ाने की सोच पैदा करनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्थान्तरण के सम्बन्ध में प्रभावी नीति तैयार की जायेगी इसके लिये अन्य राज्यों की व्यवस्थाओं के साथ कार्मिक संगठनों से भी सुझाव लिये जायेंगे। हमारी नीति ऐसी बने ताकि कार्मिकों को स्थान्तरण के लिये सिफारिश न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि कार्मिकों की पदोन्नति समय पर हो विभाग में रिक्त पदों को समयबद्धत...

Continue Reading
Slider

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारी संगठनों की मांगों के समयबद्ध निस्तारण के दिये निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारी संगठनों की मांगों के समयबद्ध निस्तारण के दिये निर्देश समस्याओं के निस्तारण के लिये विभिन्न समितियां बनाने के निर्देश सीएम ने उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के साथ की बैठक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के सदस्यों ने भेंट कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के समक्ष समन्वय समिति द्वारा प्रस्तुत मांगों पर बिन्दुवार चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी संगठनों की विभिन्न मांगों पर समितियों का गठन कर समयबद्ध तरीके से कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि इन समितियों में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल किये जाएं।

Continue Reading