इगास के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में जीवन्त हुई लोक संस्कृति। मुख्यमंत्री ने भेलो पूजन कर तथा भेलो खेलकर की कार्यक्रम की शुरूआत। लोकगीत व लोकनृत्य की लोक कलाकरो ने दी शानदार प्रस्तुति। लोक नृत्य में लोक कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री भी हुए शामिल। मुख्यमंत्री ने सभी को दी इगास की बधाई, अपनी लोक परम्पराओं एवं लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का किया आह्वान। इगास पर्व के आयोजन की मुख्यमंत्री की पहल को सराहा गया प्रदेश भर में। प्रदेश में सभी संगठनों संस्थाओं के साथ आम जनता ने इगास पर्व के आयोजन में निभानी भागीदारी। इगास पर्व पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश भर में सभी संस्थाओं एवं संगठनों के साथ आम जनता द्वारा इस पर्व में अपनी भागीदारी निभायी। इस दौरान प्रदेश में लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा के इस पर्व पर उत्साह का माहौल दिखायी दिया। इगास के मौके पर मुख्यमंत्री आव...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून। लोकपर्वों को मनाने का अपना अलग आनंद है और पहाड़ की संस्कृति में रचा-बसा इगास तो हमेशा से देवभूमि में मनाया जाता रहा है। अलबत्ता, इस बार इगास और बूढ़ी दीपावली को लेकर पूरे राज्य में अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिली। दरअसल, इगास का त्योहार सामान्य रूप से प्रत्येक वर्ष ही पर्वतीय जिलों में धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान के बाद न केवल इस त्योहार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है बल्कि देहरादून जहां कम संख्या में लोग इगास मनाते थे वहां भी इस बार इगास को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। देहरादून में कई स्थानों पर सामूहिक रूप से इगास मनाया गया तो लोगों ने अपने घरों में दीवाली की तरह ही दीयों की रोशनी की और पारंपरिक दाल की पकौड़ी आदि व्यंजन बनाए। दीगर है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार इगास पर पहले ही अवकाश की घोषणा कर दी ...
Continue Readingअच्छी खबरः अंग्रेजी में कमजोर बच्चे भी अब आसानी से कर सकेंगे मेडिकल की पढ़ाई स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत के निर्देशों पर चिकित्सा शिक्षा का हिन्दी पाठ्यक्रम तैयार करने को समिति गठित हिन्दी पाठ्यक्रम अपनाने वाला देश का दूसरा राज्य होगा उत्तराखंड देहरादून, प्रदेश में लंबे समय बाद चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छी खबर आई है। अब यहंा के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ-साथ हिन्दी मीडियम में भी होगी। यह व्यवस्था मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वहां के मेडिकल कॉलेजों में लागू हिन्दी मीडियम एमबीबीएस पाठ्यक्रम की तर्ज पर किया जाएगा। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रभाषा हिन्दी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। जिसके तहत न्यायपालिका सहित केन्द्र व राज्य सरकारों के सभी वि...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी के साथ इगास के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की | मुख्यमंत्री ने देवउठनी एकादशी के इस पावन अवसर पर तुलसी पूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है | भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है | मुख्यमंत्री श्री धामी ने इगास की बधाई देते हुए लोक पर्व इगास को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं |
Continue Readingपौड़ी विकास भवन सभागार में जनपद के समस्त विकासखंडों में कार्यरत मनरेगा कनिष्ट अभियंताओं(जेई) की मनरेगा की विभिन्न विकास कार्यो के संबंध में नई दरों तथा विकास कार्यो के बेहतर संपादन के संबंध में संक्षिप्त प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने प्रतिभाग करते हुए सभी कनिष्ट अभियंताओं को निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग की मनरेगा कार्यों के संबंध में जारी की गयी नई दरों और संबंधित सेक्योर सॉप्टवेयर में अपडेट करने की प्रक्रिया के अनुरूप कार्यो का संपादन करेंगे। उन्होंने कहा कि एस्टिमेट, एम0बी0 इत्यादि बनाते समय मास्टर सर्कुलर 2022 के प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन करें। इस दौरान जिला अभियंता भगवती प्रसाद मैठाणी सहित मनरेगा कनिष्ट अभियंता उपस्थित रहे।
Continue Reading
