Slider

चैकिंग अभियान के दौरान कुल 20 चालान तथा 01 वाहन सीज

पौड़ी सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयबीर सिंह तथा परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान के दौरान कुल 20 चालान तथा 01 वाहन सीज किया गया, जबकि 08 वाहन चालकों के लाइसेंस निलम्बन करने की संस्तुति की गई। उप जिलाधिकारी श्रीनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनगर, खिर्सू तथा बद्रीनाथ मार्ग सहित विभिन्न स्थलों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस, क्षमता से अधिक यात्री सहित अन्य मामलों में 20 चालान किए गये। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देशित किया यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि वाहन क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बिठायें। कहा कि चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने वाहनों चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिय...

Continue Reading
Slider

सुरक्षा उपाय विकसित किए जाने पर मंथन

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की उपस्थिति में औद्योगिक आपात स्थिति पर मॉक अभ्यास के आयोजन से सम्बन्धित टेबल टाॅप अभ्यास बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान औधोगिक क्षेत्र में घटित होने वाली संभावित आपदाओं से बचाव एवं तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए जन एवं पशु हानि को किस तरह कम किया जाए के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही अन्य स्थानों पर औधोगिक क्षेत्रों में घटित हुई घटनाओं का संज्ञान लेते हुए पूर्व में ही सुरक्षा उपाय विकसित किए जाने पर मंथन किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को संभावित आपदा के दौरान उनके दायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। औद्योगिक आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के संबंध में मॉक अभ्यास का आयोजन किया जाए। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा जनपद क...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

पौड़ी उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी द्वारा आगामी 12 नवम्बर, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर, लैन्सडाउन तथा धुमाकोट में किया जाएगा। सीनियर सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी अकरम अली ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित फौजदारी शमनीय, 138 एनआई एक्ट के वाद, वैवाहिक वाद, श्रम विवादों से संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, धन वसूली वाद, अन्य दिवानी वाद, सेवा संबंधित मामले, राजस्व वाद जो न्यायालयों में लंबित हो, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलें, बिजली-पानी बिल संबंधित विवाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्ताररित कराये जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि न्यायालयों में अब तक न पहुंचे चैक बाउंस के प्रकरण, बैंक ...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया

देहरादून जिलाधिकारी सोनिका को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायत जिसमें सूर्य कालोनी से आर्य समाज मन्दिर शमशेरगढ़ चैक तक लगभग 800 मीटर सड़क को सिंचाई विभाग द्वारा नहर मरम्मत कार्य के उपरान्त ठीक न किए जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग एवं लोनिवि के अधिकारियों को तत्काल सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अस्थाई खण्ड ऋषिकेश द्वारा कार्य प्रारंभ करते हुए 03 दिन के भीतर कार्य पूर्ण करने की बात कही है, लोनिवि द्वारा उक्त सड़क पर रोड़ी बिछाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। कार्य शुभारंम होने पर शिकायतकर्ता एवं क्षेत्रवासियों द्वारा जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जहां पर कार्य पूर्ण होने के उपरान्त सड़क बिना मरम्मत किए छोड़ी गई है ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 50 लाख रुपए का चेक सौंपा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी श्रीमती दीपमाला को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह चेक एचडीएफसी बैंक की ओर से कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी को दिया गया। प्रदीप कुमार का वेतन अकाउंट एचडीएफसी बैंक में संचालित था, जबकि उनका कोई अंशदान भी नहीं कट रहा था। उधमसिंहनगर के निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार विकासनगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे। 15 मई 2022 को उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी श्री अशोक कुमार को निर्देश दिए कि कुछ ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था की जाय कि ऐसी घटना होने पर जवानों के परिवारजनों को कुछ आर्थिक मदद मिल सके। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी श्री अशोक कुमार, सर्कल हेड एचडीएफसी बैंक श्री बकुल सिक्का मौजूद थे।

Continue Reading