विकासखंड पोखड़ा की बीडीसी बैठक ब्लॉक प्रमुख प्रीति देवी की अध्यक्षता में आई.टी.आई. सभागार पोखड़ा में आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में लगभग 37 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 20 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण 01 सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकतर विद्युत, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित अन्य शिकायतें आयी। बीडीसी बैठक पोखड़ा की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रीति देवी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में अपने विभाग से संबंधित कार्ययोजना की तैयारी के साथ आएं। आयोजित बैठक में क्षेत्र में लटकते हुए तारों की शिकायत पर विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि बरसात के बाद समस्त तारों को ठीक करना सुनिश्चित करें। बैठक में विभागों द्व...
Continue ReadingCategory: Slider
उपचार पर पहले खर्च हुए 4.50 लाख, अब आयुष्मान ने दिया सहारा गदगद भाव से लाभार्थी स्वयं प्रदेश की जनता से कर रहे हैं आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील पिथोरागढ़ के मनोज ने माताजी के उपचार के दौरान सुनाई स्वयं की आपबीती देहरादूनः आप सजग हैं और आपको जानकारी है तो आपकी परेशानी का हल आसान हो जाता है। फील्ड चाहे कोई भी हो, आपको कोई हरा नहीं सकता। लेकिन अगर आप सजग नहीं हैं तो दिक्कत है। यह बात पिथोरागढ़ निवासी मनोज पांडे के मामले में भी चरितार्थ होती है। वह बताते हैं कि पहले उन्हें आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी नहीं थी, या उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, तो उन्होंने अपनी माता जी के उपचार पर 4.50 लाख के करीब खर्च कर दिए। यानी अगर उन्हें जानकारी होती या वह योजना के बारे में ठीक से जानने की कोशिश करते तो उनका यह खर्चा बच जाता। हालांकि अब वह पूरी तरह से जागरूक हैं, जब उन्होंने आयुष्मान कार्...
Continue Readingकैबिनेट मीटिंगः प्रदेश में 6 थानों और 20 चौकियों को मिली मंजूरी सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने दी कैबिनेट फैसलों की जानकारी 26 बिंदु कैबिनेट में आये 24 पर लगी मुहर सड़क सुरक्षा नियमवाली में संशोधन सड़क सुरक्षा कोष को कम्पाउंडिंग 25ः की बजाय 30ः किया गया सड़क दुर्घटना में बढ़ाई गयी राशि, 1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख की गई राशि लैंड यूज बदलने के लिए पेट्रोल पंप के लिए बदला नियम, लैंड यूज के लिए चार्ज 75 प्रतिशत से 15 और साढ़े 7 प्रतिशत किया गया कृषि और कृषि कल्याण विभाग में बागवानी निशान के तहत हिलनेट योजना के तहत 25 प्रतिशत राज्य सरकार भी देगी समाज कल्याण विभाग के तहत अटल आवास योजना के तहत बढ़ाई गई राशि, प्रधानमंत्री आवास योजना के बराबर की गई राशि शिक्षा विभाग में बाल संरक्षण आयोग की सिफारिश को किया गया लागू, 30 दिन तक कोई बच्चा बिना बताए अनुपस्थिति रहता है तो उसे अनुपस्थिति म...
Continue Readingराज्य सहकारी परिषद की बैठक में लिये गये कई निर्णय विभिन्न योजना के क्रियान्वयन को लेकर दिये गये सुझाव योजनाओं के प्रचार के लिये चलाये जायेंगे जागरूकता अभियान देहरादून, 11 अक्टूबर 2022 सहकारिता मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड राज्य सहकारी परिषद की बैठक हुई। जिसमें परिषद का विधिवत संचालन के लिये वर्ष में कम से कम दो बैठकें आयोजित करने तथा सहकारी योजनाओं का ब्लॉक स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कार्य योजना तैयार करने का निर्णय लिया गया। विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में आज उत्तराखंड राज्य सहकारी परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें विभागीय मंत्री ने परिषद द्वारा विगत वर्षों में किये गये कार्यों की समीक्षा की। जिसके तहत परिषद द्वारा प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से समितियों को बहुउद्देशीय बनाये जाने, प्रत्येक जनपद में न्याय पंचायत स्...
Continue Readingप्रदेश के लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम मंत्री, चन्दन राम दास द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम विभाग की समीक्षा बैठक की गई। मंत्री ने कहा कि एमएसएमई और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड उत्तराखण्ड में युवाओं को रोजगार प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण उपक्रम है। मंत्री ने एमएसएमई पालिसी में नये बदलाव हेतु प्रस्ताव पर अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि हमें यूपी की तर्ज पर एमएसएमई पालिसी को और बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक प्रयास करने होंगे। मंत्री ने कहा कि हमें स्थानीय उत्पादों को एमएसएमई के माध्यम से बढ़ावा देने हेतु बेहतर कार्ययोजना बनानी होगी जिससे शहरी क्षेत्र के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी स्थानीय स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा पलायन को रोकने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम पर्वतीय क्षेत्रों में फूड पार्क बनाने की दिशा में कार्य कर...
Continue Reading
