देहरादून सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून ने अवगत कराया है कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं मा0 जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देशानुसार सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा आज ‘‘राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, सेलाकुई, देहरादून‘‘ मंे स्थापित विधिक सहायता केन्द्र ( Legal Services Clinic का निरीक्षण किया गया तथा ‘‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस‘‘ के अवसर पर राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, सेलाकुई, देहरादून के सहयोग से विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा NALSA (Legal Services to the Mentally Ill and Mentally Disabled Persons) Scheme, 2015 एवं मानसिक स्वास्थ्य देख-रेख अधिनियम, 2017 के...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय आधार माॅनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने 0-5 वर्ष तक के बच्चों के आधार जनरेट की स्थिति तथा जिन लोगों के आधार कार्ड 10 वर्ष से अधिक पुराने है और उसमें सूचनाएं यथा पता, फोटो आदि अद्यतन करने संबंधी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आधार अद्यतन करने हेतु क्षेत्रवार शिविर लगाकर आधार अपडेशन का कार्य करें साथ ही जिन क्षेत्रों में नए आधार केन्द्र खोले जाने का प्रस्ताव भी प्रेषित करें। उन्होंने प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सके। जिलाधिकारी ने जिन नागरिको द्वारा पिछले दस वर्षों से आधार में पता अपडेट नहीं किया है, उनके पत्ते का पुनः सत्यापन करना, दस्तावेज अद्यतन और 0-5 आयुवर्ग बच्चों के आधार पंजीकरण के लिए विशेष शिविर...
Continue Readingपौड़ी नेहरू युवा केंद्र, पौड़ी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में दो दिवसीय गंगा दूतों का प्रशिक्षण गंगा स्वच्छता की शपथ के साथ संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में विकासखंड खिर्सू के 50 गंगा दूतों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या सुमनलता पंवार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि गंगा दूत पहले स्वयं अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं तभी पतित पावनी मां गंगा का संदेश आमजन तक पहुंच पाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के भौतिकी विभाग से आए डॉ0 आलोक सागर गौतम ने गंगा दूतों को जानकारी देते हुए बताया कि गंगा का दूषित होना मनुष्य के लिए खतरे का संकेत है। उन्होंने कहा कि सतोपंथ से निकलने वाली अलकनंदा का पानी अपने साथ खनिज लवण सहित असंख्य अमृत जैसे घरों को लेकर निकलता है लेकिन श्रीनगर तक पहुंचते-पहुंचते जिंदगी का ...
Continue Readingपौड़ी उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी के नेतृत्व में आज पौड़ी शहर में त्यौहार सीजन को दृष्टिगत रखते हुए समस्त दुकानों में चौकिंग अभियान चलाया गया। चौकिंग अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति, नगर पालिका, मापतोल विभाग तथा तहसील प्रशासन सामिल थे। चौकिंग अभियान के दौरान मिठाई, समोसे, पनीर, दही, मावा सहित अन्य का सैंपल लिया गया। चौकिंग अभियान में 02 दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तथा अतिक्रमण पर 01 दुकान का चालान किया गया। साथ ही 10 घरेलू सिलेंडर व नॉन वोवन थैलों का उपयोग करने पर उन्हें जब्त किया गया। वहीं 06 दुकानों का फूड सेफ्टी लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन न होने पर संबंधितों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई। उपजिलाधिकारी ने समस्त व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक, नॉन वोवन थैले तथा घरेलू सिलेंडरों का उपयोग न करने की चेतावनी दी। कहा कि चेतावनी के बावजूद भी किसी दुकान में इस त...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनमानस की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को समयबद्धता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। आज जनसुनवाई में 92 शिकायतें प्राप्त हुई अधिकतर शिकायतें भूमि से संबंधित प्राप्त हुई जिनमें अतिक्रमण, अवैध कब्जे, पुस्तेनी भूमि कब्जाने, डरा-धमकाकर भूमि क्रय करने के अतिरिक्त, शस्त्र लाईसेंस, विधवा पेंशन, गिरासू भवन ध्वस्तीकरण करने, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं आबादी वाले स्थानों से पटाखे की दुकानें एवं गोदाम हटवाने, भारतीय नागरिकता प्राप्त करने, मकान दिलवाने, सेवायोजित करने, विभागीय पेंशन प्रधानमंत्री आवास, परिवार रजिस्ट्रर नांमाकित करवाने, पीएमजीएसवाई की सड़क निर्माण के दौरान हुई रोड़ कटिंग से मकान को खतरा होने तथा मकान सुरक्षा हेतु पुस्ता लगाने, लम्पी बीमारी से मृत पशुओें के शवों का...
Continue Reading
