अपराध

आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

डालनवाला गोलीकाण्ड-: आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश।* ◼️*कानून व्यवस्था पर राजधानी के क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश,जवाबदेही होगी तय।* आज दिनांक 11.02.2026 को जनपद देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत घटित गोलीकाण्ड की गंभीर घटना के संबंध में श्री राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटनास्थल की परिस्थितियों, उपलब्ध भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अब तक की गई पुलिस कार्यवाही की गहन समीक्षा की। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देशित किया कि घटना में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करते हुए विशेष टीमों का गठन किया जाए तथा गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक विधिक, तकनीकी एवं सर्विलांस संसाधनों का प्र...

Continue Reading
अपराध

मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व जंगल की झाड़ियों में मिले युवक के शव की गुत्थी को हरिद्वार पुलिस ने सुलझा लिया है। एसएसपी निर्देशन में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक के दोस्त को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में विवाद के बाद पत्थर से कुचलकर दोस्त की हत्या कर दी थी। उक्त खुलासे की जानकारी पत्रकारों को देते हुए SSP प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि 7 फरवरी को थाना कनखल पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का लहूलुहान शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कुनाल पुत्र रोहिताश, निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर, हाल निवासी लाटोवाली थाना कनखल के रूप में की। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

Continue Reading
Sliderअपराध

विधवा मां को है दोनों बेटों से जान का खतरा; गुंडा एक्ट में केस दर्ज

देहरादून; जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में विधवा महिला विजय लक्ष्मी पंवार पत्नी रव० मोहन सिंह पंवार, निवासी भागीरथपुरम, बंजारावाला ने जिलाधिकारी सविन बंसल से गुहार लगाई कि एक विधवा गरीब महिला है, उसके दोनो पुत्र, नशे के आदी व बिगड़े गडे हुये है और उन्हें मारते-पीटते है एवं हर समय पैसो की मांग करते है। कई बार उन्हें पुलिस एवं पार्षद ने भी समझाया, लेकिन वह सुधरने के बजाये और भी बिगड गये है। उनके पुत्र क्या करते हैं उन्हें नहीं पता है। लेकिन जब वह कभी 2 व 3 दिन में या कभी आधी रात में घर आते है और हर समय अफीम / गांजा / शराब व आदि के नशे में रहते है तो फिर अपनी माँ की पिटाई कभी डंडो से तो कभी हाथ-पैर से करते है व सिर्फ पैसा मांगते रहते है। अब तो न्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दे दी है, जिससे में विधवा महिला अत्यधिक डरी हुई है। महिला को डर है कि उनके पुत्र उन्हें झोपडे में ही जान से मार सकते है। ...

Continue Reading
अपराध

अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभियुक्तों को आजीवन कारावास

कोर्ट ने सुनाई अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित आर्य सहित तीनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा कोटद्वार। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटद्वार की अदालत ने आज देश के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक लम्बी लड़ाई के बाद ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य, अंकित और भास्कर सहित तीनों दोषियों को भादवि की धारा 302 सहित अन्य विभिन्न धाराओं में कठोर कारावास की सजा सुनाई है।अदालत द्वारा सुनाई गई सजाओं में अभियुक्त पुलकित आर्य को धारा 302 (हत्या) में कठोर आजीवन कारावास एवं 50 हजार रुपए जुर्माना, धारा 201 (साक्ष्य नष्ट करना) में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10 हजार रुपए जुर्माना, धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) में 2 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10 हजार रुपए जुर्माना, धारा 3(1)(डी), अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (आईटीपीए) में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 2 हजार रुपए जुर्माना, अभियु...

Continue Reading
Sliderअपराधराष्ट्रीय

बिखरेंगे छोलिया नृत्य के रंग, काफली-लाल भात के संग

बिखरेंगे छोलिया नृत्य के रंग, काफली-लाल भात के संग वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस में भोजन से लेकर मनोरंजन तक में उत्तराखंडी छाप डेलीगेट्स के लिए तैयार मैन्यू में दो दर्जन से ज्यादा पहाड़ी आइटम हर शाम होंगे गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोक नृत्य के कार्यक्रम पदमश्री प्रीतम भरतवाण, संगीता ढौंडियाल और साथी देंगे प्रस्तुतियां देहरादून, 09 दिसंबर। आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में खाने से लेकर मनोरंजन तक में उत्तराखंडी छाप देखने को मिलेगी। देश-विदेश के डेलीगेट्स की थाली में दो दर्जन से ज्यादा पहाड़ी आइटम परोसे जाएंगे। चार दिन का मैन्यू तैयार कर लिया गया है। दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तय हुए हैं, जिसमें मांगल गायन से लेकर छोलिया और अन्य उत्तराखंडी नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। विश्व स्तरीय यह आयोजन 12 से 15 दिसंबर तक परेड ग्राउंड देहरादून में होने जा रहा है। इस दौरा...

Continue Reading