Sliderअपराध

श्री केदारनाथ धाम यात्रा में असामाजिक तत्वों के इरादों पर फेरा पानी

पैदल यात्रा मार्ग से सबसे महत्त्वपूर्ण पड़ावों में शामिल गौरीकुंड में इन असामाजिक तत्वों के नापाक इरादों पर पानी फेरते हुए पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि यात्रा मार्ग या किसी भी अन्य क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से शराब या किसी अन्य नशे की तस्करी न करें। ऐसा करने वालों पर सख्ततम कार्रवाही की जाएगी। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सफल एवं सुगम संचालन के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इस पवित्र यात्रा में व्यवधान पैदा करने और असामाजिक गतिविधियां फैलाने के नापाक इरादे भी रखते हैं। ऐसे लोगों को मंूहतोड़ जवाब देने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन 24 घंटे प्रतिदिन तत्पर है। बता दें कि कई असामाजिक तत्व कुछ धन के लालच में यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी कर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में रहते हैं, लेकिन जिला प्रशासन एवं पुलिस की मुस्तैदी से ऐसे लोगों पर क...

Continue Reading
अपराध

पुलिया के नीचे महिला का शव बरामद

महिला का शव मिला खबर देहरादून के रायवाला से है। यहां छिदद्वाला के पास तीन पानी पुलिया के नीचे महिला का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि शव के गले पर गहरे घाव के निशान हैं। जानकारी से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून भी मौके पर पहुंचे हैं। तमाम पहलुओं की जांच के साथ ही शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है

Continue Reading
अपराध

संदिग्ध हालात में जवान का शव फंदे से लटका मिला

खबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से है। यहां आईटीबीपी में तैनात एक जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने जिस तरह बताया है उसके मुताबिक शुक्रवार को वाहिनी के गार्ड रूम में मृतक फंदे से लटका मिला। जिसकी पहचान आईटीबीपी में तैनात जवान मनोहर लाल गुज्जर पुत्र छोटे राम गुज्जर निवासी कल्याणपुर कला जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई। उसे जिला अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को आईटीबीपी के सुपुर्द कर दिया गया है।

Continue Reading
अपराध

सनसनीः चार साल के मासूम की हत्या, आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार

सनसनीः चार साल के मासूम की हत्या खबर राजधानी दिल्ली से है। यहां एक मोती नगर इलाके में एक दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया गाय है। वारदात यह है कि यहां चार साल के मासूम की हत्या कर दी गई। परिजनों ने इसकी शिकायत की। पुलिस अब पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल एक बच्ची घर से अचानक लापता हो गई थी। यह परिवार झुग्गी चारा मंडी जखीरा में रहता है। बच्ची के गायब होने की खबर मां ने पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर किया है।

Continue Reading
अपराध

खाई में से छात्र का सड़ा-गला शव मिला

अपराधः छात्र का शव खाई में मिला हल्द्वानी से एक सनसनीखेज खबर आई है। यहां एक खाई में से छात्र का सड़ा-गला शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट लिखाई है। शव की शिनाख्त ग्राम पोखरी, पुटगांव, तहसील धारी निवासी भाष्कर (15) पुत्र सुभाष चंद्र के रूप में हुई। वह शिवपुरी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में अपने फूफा मोहन सनवाल के घर पर रहता था और यहीं वह एक निजी स्कूल में 9वीं में पढ़ता था। बतया जा रहा है कि 17 फरवरी को वह घर से स्कूल के लिए निकला था लेकिन तब से घर नहीं लौटा।काठगोदाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जंगल में घास काटने गई महिलाओं ने गधेरे में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की।

Continue Reading