युवती का शव मिला, शहर में सनसनी देहरादून में एक सूटकेस के अन्दर से युवती का सडा-गला शव मिलने से सनसनी है। पुलिस के मुताबिक 29-01-2024 को वादिनी शहरुल जहाँ पत्नी जहीर हसन निवासी जमालपुर कला, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र अपनी पुत्री शहनूर उम्र 24 वर्ष की गुमशुदगी के सम्बन्ध मे कोतवाली पटेलनगर पर दिया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री शहनूर देहरादून मे संस्कृति विहार कालोनी मे रहकर ब्यूटी पॉर्लर का काम करती थी जो दिनांक 26-12-2023 से लापता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा युवती की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिस पर थाना पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गुमशुदा शहनूर देहरादून मे संस्कृति लोक कालोनी मे राशिद नाम के युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप मे रहती थी, जो युवती के गुम होने के बाद से ही देहरादून से फरार चल रहा है। पुलि...
Continue ReadingCategory: अपराध
प्रदेशभर में घर-घर चलाया जाएगा प्लस पोलियो अभियान स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत की अभिभावकों से अपील, बच्चों को जरूर पिलाएं पोलियो खुराक देहरादून, 02 मार्च 2024 राष्ट्रीय प्लस पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को प्रदेशभर में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रदेश के 05 आयु वर्ष तक के 13 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये हैं। प्लस पोलियो अभियान के अंतर्गत कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित न रहे इसके लिये उनके माता-पिता से अपील की गई है कि वह अपने बच्चों को पोलियो ड्राप अवश्य पिलाएं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शशिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रीय प्लस पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार से राष्ट्रीय प्ल...
Continue Readingजनसुनवाई में 102 शिकायतें दर्ज हुई, शिकायतः निगम की जमीन पर बाहरी लोगों की बसागत देहरादून जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 102 शिकायत प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायत भूमि संबंधी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण, निजी भूमि पर बाहरी व्यक्तियों को बसाने, लम्बे समय से सड़क न बनने, आर्थिक सहायता दिलाने, भरण पोषण, जल निगम, जल संस्थान, एमडीडीए, पुलिस, आदि विभागों से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। जनसुनवाई में ग्राम समाज एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के प्रकरणों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से देखें तथा पटवारी की जांच आख्या को देखते हुए स्वयं भी मौके पर जाकर वस्तुस्थिति अवगत होते हुए नियमानुसार कार्यवाह...
Continue Readingखबर सूबे की राजधानी देहरादून से है। यहां डालनवाला वाला क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही मां की सब्बल मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है। जानकारी के मुताबिक गत रात आरोपी युवक ने अपनी मां की लोहे का सबल मारकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी ने खुद की भी नस काट ली हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जिस युवक ने अपनी मां की हत्या की है उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। आरोपी के पिता मुरादाबाद में डिप्टी एसपी के पद पर हैं।
Continue Readingसनसनीः देहरादून में दिन दहाड़े पड़ा डाका, करोड़ों का माल साफ खबर सूबे की राजधानी देहरादून से है। यहां राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलर्स में दिन दहाड़े डाका डालकर बदमाशों करोड़ों का माल साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे जैसे ही रिलायंस ज्वैलर्स खुला। इसी दौरान हथियारबद बदमाश शो रूम में घुस गए। उन्होंने शोरूम के स्टाफ व सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लिया, और शोरूम में रखे सभी आभूषण, नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया।
Continue Reading
