दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ, 13 अगस्त की रात्रि तक फार्म-6, 7 एवं 8 अनिवार्य रूप से अपलोड करेंः डीएम देहरादून, दिनांक 11 अगस्त 2026 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के सम्बन्ध में वर्चुअल बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए कार्य को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अुनरूप पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 को 13 अगस्त 2026 की रात्रि तक अनिवार्य रूप से अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने किए बाबा केदार के दर्शन, देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की की कामना* *अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा,श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक कहा चार धाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराना है हमारा लक्ष्य* *श्रद्धालुओं को ना हो किसी भी प्रकार की परेशानी, शिकायत मिलने पर की जाएगी कार्यवाही-हेमंत द्विवेदी* *देहरादून*: बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए।अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गौरीकुंड से पैदल यात्रा मार्ग करते हुए केदारनाथ पहुंचे जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन के बाद यात्रा के दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया साथ ही देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं से यात्रा मार्ग की व्यवस्था को लेकर उनका फीडबैक भी जाना। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उन्हें बत
Continue Readingसहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत सहकारी बैंकिंग में हरियाणा के नवाचारों को अपनायेगा उत्तराखंड डाॅ. रावत ने ऋण मुक्त ब्याज योजना की साझा की सफलता चंडीगढ़/देहरादून, सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अपने चण्डीगढ़ प्रवास के दौरान चण्डीगढ़ में हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड के मुख्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर बैंक की कार्यप्रणाली, डिजिटल सेवाओं तथा किसानों, महिलाओं व युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि अपने एक दिवसीय चण्डीगढ़ भ्रमण के दौरान उन्होंने आज हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड के मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने बताया कि सहकारिता के क्षेत्र में हरियाणा ने बेहतर क...
Continue Readingमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से किसानों को मिली राहत देहरादून, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सतत मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में मालदेवता, सौड़ा सरौली तथा आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्निर्माण एवं सुरक्षा कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण, सुरक्षा दीवारों के निर्माण तथा नदी तटों के संरक्षण संबंधी कार्यों में तेजी लाते हुए प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जा रहा है। गत मंगलवार को हुई भारी वर्षा के कारण रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक सड़क मार्ग एवं सुरक्षा संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गई थीं। स्थिति का स्वय
Continue Readingपौड़ी: विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में मानव तस्करी के विरुद्ध जनजागरुकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल द्वारा 31 जुलाई 2026 को दोपहर 1:30 बजे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सभागार (लक्ष्मीनारायण मंदिर के निकट), पौड़ी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्या के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को इससे संबंधित कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी देना है। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम, इसकी पहचान, पीड़ितों के अधिकार, कानूनी संरक्षण, निःशुल्क विधिक सहायता तथा मानव तस्करी की रोकथाम में समाज और नागरिकों की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। जिला...
Continue Reading
