प्रकट ह्वे जाना, पांच भै पांडव, रणसूर, रणवीर, प्रकट ह्वे जाना श्री सत्येश्वर महादेव के जलाभिषेक के साथ हुआ ग्राम चपलोडी़ में पांडव पूजन का श्री गणेश पौड़ीः गढ़वाल के विकास खण्ड पाबो के चपलोडी़ गांव में पांच दिवसीय पांडव पूजन का श्री सत्येश्वर महादेव के जलाभिषेक के साथ शुभारंभ हो गया है। पांच दिवसीय पांडव पूजन के प्रथम दिन समस्त ग्रामवासियों ने ढोल दमाऊं न्याजा निसाण के साथ पांडवों के अस्त्र शस्त्रों सहित संगम में स्नान करने के उपरांत श्री सत्येश्वर महादेव में जलाभिषेक एवं पूजन किया तथा पांडव पूजन की अनुमति ली! पांडव पूजन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह नेगी के अनुसार पांडव पूजन के अंतर्गत पांडव वंश के द्वारा सर्वप्रथम चीड़ का पेड़ उखाड़ कर पंचायती चौक में स्थापित किया जाएगा! साथ ही केले का पेड़ हल्दी रिगांल कुणज गन्ना कंडाली दूब तुलसी फल एवं फूलों आदि से चीड़ के पेड़ की जड़ ढका दी जाती है! ...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में सुरेंद्र सिंह बल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम से देव सिंह मैदान तक आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान क्लॉक टावर टकाना, गुप्ता तिराहा, केमू रोडवेज स्टेशन से देव सिंह मैदान तक आयोजित रोड शो में सम्मिलित होकर हजारों की संख्या में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों, रंग कर्मियों, अधिवक्ताओं, पूर्व सैनिकों, विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। लोक वाद्य यंत्रों, पारंपरिक लोक नृत्य छोलिया, कलश यात्रा के बीच मुख्यमंत्री ने भी स्थानीय जनता पर पुष्प वर्षा कर सभी का आभार व्यक्त किया।
Continue Readingकुमाऊं के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बुधवार से कुमाऊं मंडल के नर्सिंग अधिकारियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र कुमाऊं विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में भी करेंगे प्रतिभाग देहरादून, 15 जनवरी 2024 सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कुमाऊं मंडल के नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को बुधवार से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। वह आगामी 17 जनवरी से लेकर 19 जनवरी तक कुमाऊं मंडल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान करेंगे। इसके अलावा वह विभिन्न कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। अपने दिल्ली दौरे पर रवाना होने से पहले कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि वह गढ़वाल मंडल के बाद अब कुमाऊं मंडल के नव नियुक्त नर्सिंग अ...
Continue Readingश्री सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले का भव्य आगाज प्रसिद्ध श्री सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा संयुक्त रूप किया गया। नरेन्दनगर विकास खण्ड क्षेत्रान्तर्गत चाका क्वीली पालकोट में आयोजित होने वाले सात दिवसीय सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले के उद्घाटन अवसर पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है, उन्होंने मंत्री सुबोध उनियाल की मांग पर पोखरी महाविद्यालय में गणित संघ खोलने तथा अतिरिक्त भवन निर्माण हेतु 5 करोड़ रु. देने की बात कही। वही चाका में अस्पताल खोलने की मांग पर कहा कि जैसे ही अस्पताल हेतु जगह मिलेगी अस्पताल का जल्द निर्माण किया जायेगा। वन ए...
Continue Readingराज्य में जन सहभागिता से स्वच्छता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए- मुख्यमंत्री। शहरों को स्वच्छता रैंकिंग में ऊपर लाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। प्रत्येक जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर जन उपयोगी पुस्तकों की लाईब्ररी बनाई जाए। स्कूलों में खेल मैदानों को सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षा विभाग, विकास प्राधिकरण एवं नगर निकाय समन्वय से कार्य करें। खाने की बर्बादी को रोकने के लिए प्रभावी योजना के साथ लोगों को जागरूक किया जाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में स्वच्छता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ ही इसके लिए जन सहभागिता भी सुनिश्चित की जाय। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एक साल के अंदर देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी और कोटद्वार ...
Continue Reading
