दिसंबर में उत्तराखंड में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के आयोजन को लेकर दिल्ली में रोड शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में एक साल के अंदर 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री के इस विजन को साकार करने में हम भी निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत माह प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जी 20 देशों के सम्मेलन की मेजबानी द्वारा वैश्विक नेताओं को देश के समृद्ध इतिहास, संस्कृति एवं गतिशील अर्थव्यवस्था से परिचित कराने में मदद मिली। उत्तराखण्ड को भी जी 20 की तीन बैठकें आयोजित करने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इंग्लैंड भ्रमण के दौरान वहां के पर्यटन मंत्री द्वारा इस सम्मेलन की सफलता बयान की। जी 20 के सफल आयोजन से हमें भी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की प्रेरणा मिली। ...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
आयुष्मान में नौ लाख से अधिक मरीजों का हो चुका है मुफ्त उपचारः डा धन सिंह रावत - निशुल्क उपचार पर सरकार खर्च कर चुकी है 1700 करोड़ की धनराशि - स्वास्थ्य मंत्री बोले, जन स्वास्थ्य के प्रति हमारी सरकार प्रतिबद्ध देहरादूनः प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 9 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत की देखरेख में संचालित हो रही इस योजना की पहुंच जन जन तक हो चुकी है। निशुल्क उपचार पर सरकार का अभी तक 1700 करोड़ रूपए खर्च हो चुके हैं। प्रदेश में आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख तक के मुफ्त उपचार की सुविधा है। योजना के व्यापक प्रसार का ही प्रतिफल है कि सभी लोग बीमारी के उपचार में योजना का लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि आयुष्मान योजना की शुरूआत से अभी तक 9 लाख से अधिक लोग ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का भी स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और पद्म विभूषण श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें जय अनुसंधान जोड़कर नये भारत का नारा ‘जय जवान...
Continue Readingदेहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर भारतीय समाज के इन दोनों आदर्शों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां रघुपति राघव राजाराम की धुन के साथ सभी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का भी संकल्प लिया, और जय जवान जय किसान का उद्घोष किया। इस मौके पर प्राधिकरण के निदेशक डा विनोद टोलिया ने कहा कि देश के इन महान नेताओं ने जो आदर्श स्थापित किए हैं, जो राह दिखाई है उस पर चलकर किसी भी समाज को सही दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएचए के अपर निदेशक प्रशासन अतुल जोशी समेत सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Continue Readingरक्त का नहीं कोई विकल्प :- डॉ धन सिंह रावत स्वास्थ्य मंत्री की नागरिकों से अपील, नियमित रूप से रक्तदान करें और जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए हमेशा तैयार रहें देहरादून। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर दून मेडिकल कॉलेज में राज्य रक्त संचरण परिषद उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी, रक्तदाताओं एवं स्वयसेवी संस्थाओं के सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि रक्त की कोई कीमत नहीं होती है। रक्तदान से किसी का जीवन बचता है, इससे बड़ा पुनित कार्य कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि नौजवान और संस्थाएं बधाई के पात्र है जो रक्तदान की दिशा में लगातार आगे आ रहे हैं और लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर दून मेडिकल कॉलेज में राज्य रक्त संचरण परिषद द्वारा एक...
Continue Reading
