उत्तराखंड

गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश में गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण कार्यों को ससमय पूर्ण करने के लिए समयसीमा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश को गौसदनों की दृष्टि से सैचुरेट करना है। उन्होंने प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों को शीघ्र से शीघ्र गौसदनों का विस्तारीकरण एवं स्थापना आदि कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौसदनों तक पशुओं को ले जाने के लिए हाईड्रॉलिक वाहनों की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जहां नए गौसदनों का निर्माण होना है उसके भूमि चिन्हांकन के कार्य सहित डीपीआर तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत की जाए। जिला योजना में भी गौसदनों के लिए बजट मद की व्यवस्था की जाए। इस अव...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान की वर्षगांठ पर नि:क्षय मित्र सम्मानित

प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान की वर्षगांठ पर नि:क्षय मित्र सम्मानित राज्यपाल ने राजभवन में टीबी मुक्त पंचायत अभियान का किया श्रीगणेश स्वास्थ्य मंत्री बोले, 2024 में टीबी फ्री होगा उत्तराखंड राजभवन देहरादून 17 सितंबर, 2023 ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राजभवन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यपाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी रोग उन्मूलन हेतु सर्वाधिक निःक्षय मित्र बनाने हेतु देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘‘टीबी मुक्त पंचायत अभियान’’ का भी शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत को टीबी से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु सशक्...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सेवा पखवाड़े का शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सेवा पखवाड़े का शुभारंभ प्रदेशभर में आयोजित रक्तदान शिविरों में लोगों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा सूबे के 70 विधानसभा क्षेत्र व 4 राजकीय मेडिकल कालेजों में लगाये गये रक्तदान शिविर देहरादून, 17 सितंबर 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज से प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसका विधिवत शुभारंभ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय दून मेडिकल कालेज से किया। इसके साथ प्रदेश की समस्त 70 विधानसभा क्षेत्रों एवं तीन अन्य राजकीय मेडिकल कालेजों में रक्तदान शिविर आयोजित किये गये हैं जिनमें स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोग बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। राजकीय दून मेडिकल कालेज में आयुष्मान भव: अभियान अंतर्गत आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके रक्तद...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

ओशो मेडिटेशन का प्रशिक्षण प्रदान किया

शुभ योगा फैमिली, खरगौन, मध्यप्रदेश से सात दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर डॉ० पसबोला बने सर्टीफाइड "ओशो मेडिटेशन प्रैक्टिसनर" - "Osho Meditation Practitioner। देहरादून: शुभ योगा फैमिली, खरगौन, मध्यप्रदेश द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सात दिवसीय ओशो डायनेमिक मेडिटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड देहरादून से डॉ० डी० सी० पसबोला ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला दिनांक 25-08-20023 से 01-09-2023 तक चली। जिसमें शुभ योगा फैमिली के Founder एवं CEO योग प्राणायाम एवं ध्यान एक्सपर्ट शुभम पाटीदार द्वारा ओशो मेडिटेशन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिनके द्वारा आनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से ओशो मेडिटेशन जैसे क्लिष्ट विषय को आसान बनाकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर से कई प्रशिक्षुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रश...

Continue Reading
उत्तराखंडराष्ट्रीय

चिकित्सालय एवं लैब का निरीक्षण

देहरादून, जनपद में डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं साथ ही जिला स्तरीय टीम एवं मजिस्ट्रेट को जनपद अवस्थित चिकित्सालय एवं लैब का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश चौहान ने महन्त इन्दिरेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक व पैथोलॉजी लैब, आरना पैथोलॉजी लैब, मेडिप्लस हॉस्पिटल, सिद्धीविनायक हॉस्पिटल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी तथा चिकित्सकों कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Continue Reading