उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने निराश्रित गौवंश की समीक्षा बैठक ली

पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में निराश्रित गौवंश की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि निराश्रित गौवंश के लिए भूमि का चयन करते हुए वहां सड़क, पानी, विद्युत सप्लाई व इनके संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं के अवेदन सम्बन्धी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समन्वय के साथ बैठक करते हुए निराश्रित गौवंशों के लिए गौशाला की स्थापना एवं संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि गौशालाओं के संचालन के लिए जिन एनजीओ/संस्थाओं द्वारा आवेदन किये गये है उनका बारीकी से निरीक्षण करने के उपरान्त ही स्वीकृति देना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी व नगर निकायों के अधिकारियों को गंभीरता के साथ कार्य करने के ...

Continue Reading
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के राखी स्टॉलों का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये राखी के स्टॉलों का अवलोकन किया। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उन उत्पादों की अच्छी बिक्री हो, इस उद्देश्य से राज्य में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी विकासखण्डों में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 24 से 28 अगस्त 2023 तक राखियों के स्टॉल लगाये जा रहे हैं। स्टॉलों के अवलोकन के दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से सभी जनपदों से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सभी से उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों एवं उनकी बिक्री की जानकारी ली। उन्...

Continue Reading
उत्तराखंडराष्ट्रीय

चंद्रयान मिशन 3 सुरक्षित हुआ चन्द्रमा की धरती पर लैंड

भारत ने रच दिया इतिहास देहरादून : चंद्रयान मिशन 3 सुरक्षित हुआ चन्द्रमा की धरती पर लैंड। इसरो चीफ ने कहा इंडिया इज नाउ ऑन मून। भारत ने रच दिया इतिहास। देश के लोग ख़ुशी के छान को उत्सव की तरह खुशियां मना रहे हैं। देश और दुनिया की तरफ से भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो को बधाइयाँ दे रहे हैं। करोड़ों लोग इस अद्भुत नज़ारे को सीधे तस्वीरों के जरिए देख रहे थे। भारत ने एक और इतिहास रचा है भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने चाँद के दक्षिण ध्रुव पर लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। देश भर से तमाम राजनीतिक और मनोरंजन खेल जगत की हस्तियों की तरफ से बधाईयाँ देने का सिलसिला लगातार जारी है . स्पेस साइंस से जुडी एजेंसियों की नजर इस पूरे मिशन पर लगे हुई थी। ठीक 6 : 04 मिनट पर लैंडर रोवर ने लैंड किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने सफल अभियान के लिए पूरे ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

एनएचएम की वर्ष 2026 तक की कार्ययोजना होगी तैयार

एनएचएम की वर्ष 2026 तक की कार्ययोजना होगी तैयार विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश कहा, एनएचएम के तहत संचालित परियोजनाओं में तेजी लायें अधिकारी देहरादून, 23 अगस्त 2023 सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की वर्ष 2026 तक की कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र भारत सरकार को भेजी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विभागीय आवश्यकताओं एवं प्रदेश के भौगोलिक परिवेश को ध्यान में रखते हुये कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त जिन परियोजनाओं की प्रगति धीमी चल रही है उनमें तेजी लाने को कहा गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

एपावर्ड कमेटी ऑन बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर की 15वीं बैठक में प्रतिभाग

सचिव भारत सरकार श्री राजीव गौबा की अध्यक्षता में सम्पन्न एपावर्ड कमेटी ऑन बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर की 15वीं बैठक में प्रतिभाग किया | इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, सचिव श्री सचिन कुर्वे, श्री अरविन्द सिंह ह्याकी, श्री पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव श्रीमती निकिता खंडेलवाल, श्री अतर सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे |

Continue Reading