मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ भवन बेल रोड क्लेमेंटाउन देहरादून में गढ़वाल भातृ मंडल संस्था द्वारा आयोजित 'गढ़ कौथिग मेला-2022' में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने ' समलौंण' नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। मेलो के संरक्षण से संस्कृति का संरक्षण संभव मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल भातृ मंडल संस्था के सदस्यों को भव्य कार्यक्रम हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के मेले एवं कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को लोक संस्कृति गायन नित्य के बारे में पता चलता है, उन्होंने युवाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि हमें अपने पूर्वजों से अपनी संस्कृति सभ्यताओं के बारे में जानना चाहिए, साथ ही उसे विरासत के तौर पर आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा सांस्कृतिक मेले हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं उनके संरक्षण से ही हम अपनी संस्कृति का संरक्षण भी करते है। उन्होंने कहा इस बार पूरे राज्य में इ...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी श्रीमती दीपमाला को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह चेक एचडीएफसी बैंक की ओर से कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी को दिया गया। प्रदीप कुमार का वेतन अकाउंट एचडीएफसी बैंक में संचालित था, जबकि उनका कोई अंशदान भी नहीं कट रहा था। उधमसिंहनगर के निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार विकासनगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे। 15 मई 2022 को उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी श्री अशोक कुमार को निर्देश दिए कि कुछ ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था की जाय कि ऐसी घटना होने पर जवानों के परिवारजनों को कुछ आर्थिक मदद मिल सके। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी श्री अशोक कुमार, सर्कल हेड एचडीएफसी बैंक श्री बकुल सिक्का मौजूद थे।
Continue Readingदेवसंस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी देश-विदेश में भारतीय संस्कृति के अग्रदूत होंगे: लोकसभा अध्यक्ष
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी देश-विदेश में भारतीय संस्कृति के अग्रदूत होंगे और युग परिवर्तन में अहम भूमिका निभाएंगे।: लोकसभा अध्यक्ष … डेमोक्रेसी और डेमोग्राफी भारत की सबसे बड़ी शक्ति है: लोकसभा अध्यक्ष ... देवसंस्कृति विश्वविद्यालय विद्यार्थियों में आध्यात्मिक चेतना व विवेक का निर्माण कर रहा है: लोकसभा अध्यक्ष … देवसंस्कृति विश्वविद्यालय ने अपनी शिक्षण पद्धति में भारत की प्राचीन गुरुकुल परम्परा को अपनाते हुए आधुनिक ज्ञान-विज्ञान का समावेश किया है: लोकसभा अध्यक्ष … लोकसभा अध्यक्ष ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किये ... हरिद्वार, 1 नवंबर, 2022: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया। श्री बिरला विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि थे। इस अवसर ...
Continue Readingमुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन सुविधा, परिवहन सेवाओं एवं सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल कर उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से कुछ बेस्ट प्रैक्टिस को राज्य में शुरू किया जाए। आउटकम बेस्ट अप्रोच पर विशेष ध्यान दिया जाए। परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम में जो लोग कार्य कर रहे हैं, उन्हें पर्फोमेंस बेस इन्सेंटिव की व्यवस्था की जाए। अच्छा कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाना जरूरी है। मुख्य सचिव ने कहा कि परिवहन विभाग को राजस्व वृद्धि की ओर भी ध्यान देना होगा। जनता को आॅनलाईन सुविधाएं सुलभता से मिले इस दिशा में अधिक प्रयास किये जाएं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। जिन कारणों से सड़क दुर्घटनाएं अधिक हो रह...
Continue Reading43 लाख बच्चों को मिलेगी कृमिनाशक दवाः डॉ0 धन सिंह रावत कृमि संक्रमण रोकने के लिये जरूरी है दवा का सेवन प्रदेशभर के स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जायेगी डोज देहरादून, 14 अक्टूबर 2022 स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज श्री गुरू नानक पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रेमनगर देहरादून में बच्चों को कृमिनाशक दवा खिला कर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पहल पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेशभर में 43.55 लाख बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाई जायेगी। जिसमें स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों की बड़ी भूमिका होगी। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को शिक्षा विभाग सहित अन्य रेखीय विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आज स्वास...
Continue Reading