उत्तराखंडराष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी प्रथम

कर्तव्य पथ पर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान पाकर बनाया इतिहास गणतंत्र दिवस परेड को अभी तक राजपथ के नाम से जाना जाता था, किंतु इस वर्ष उसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखा गया है। नाम बदलने के बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की यह। पहली परेड थी, जिसमे उत्तराखंड की झांकी मानसखंड को देश मे प्रथम स्थान मिलने से इतिहास में उत्तराखंड राज्य का नाम दर्ज हो गया है। सीएम ने दी बधाई, हम सभी के लिए गौरव का पल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हम सबके लिए गौरवशाली पल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराणों में गढ़वाल का केदारखंड और कुमाऊं का मानसखंड के रूप में वर्णन किया गया है। स्कंदपुराण में मानसखंड के बारे में बताया गया है। जागेश्वर मंदिर की बहुत धार्मिक मान्यता है। प्रधानमंत्री जी ने हमेशा अपनी सांस्कृ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनी

टिहरी मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार द्वारा जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर लगभग 08 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रकरणों के निस्तारण हेतु समयसीमा निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनता दरबार में अनुपस्थित अधिशासी अभियन्ता जल निगम टिहरी एवं अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान टिहरी का स्पष्टीकरण तलब किया गया। जबकि उप राजस्व अधिकारी सिंचाई खण्ड पुर्नवास टिहरी का लोगों को भ्रमित किये जाने की शिकायत पर स्पष्टीकरण तलब किया गया। जनता दरबार में रामचन्द्र ग्राम कोटीखस ने अनुसूचित ग्राम चैंरियाधार में पेयजल लाईन निर्माण में अवरोध उत्पन्न किये जाने की शिकायत की गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता जल निगम टिहरी को प्रकरण पर नियमानुसार जांच कर यथोचित विधिसम्मत का...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

जोशीमठ में दरारों वाले भवनों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं

जोशीमठ में दरारों वाले भवनों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं* पानी का डिस्चार्ज घटकर 170 एलपीएम हुआ अग्रिम राहत के तौर पर 3.50 करोड़ रूपये की धनराशि 233 प्रभावित भू स्वामियों को वितरित की गई प्रभावित 105 किरायेदारों को 52.50 लाख रुपए की धनराशि तत्काल राहत के तौर पर वितरित की गई सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत व बचाव तथा स्थायी/अस्थायी पुनर्वास आदि से सम्बन्धित किये जा रहे कार्यो की जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.50 करोड़ रूपये की धनराशि 233 प्रभावित भूस्वामियों को वितरित कर दी गई है | 105 प्रभावित किरायेदारों को 52.50 लाख की धनराशि तत्काल राहत के रूप में वितरित की गई है | सचिव आपदा प्रबन्धन ने जानकारी दी है कि जोशीमठ में प्रारम्भ में न...

Continue Reading
उत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

सीएम धामी ने बच्चों के साथ सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

सीएम धामी ने बच्चों के साथ सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के बच्चों के साथ सुनी मन की बात सीएम ने संस्थान के बच्चों से भी की बातचीत प्रधानमंत्री जी से मिलती है प्रेरणा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून के सभागार में संस्थान एवं समाज कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय अधोईवाला के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में गोवा में 06 से 08 जनवरी ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मुख्य सेवक सदन में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उत्तराखंड राज्य में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किये जाने पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा, विभिन्न सामाजिक संगठन, बड़ी संख्या में मौजूद छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कोई राज्य एवं समाज तभी विकसित हो सकता है, जब हमारी मातृशक्ति सशक्त हो। राज्य में महिलाओं को नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को बरकरार रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये गये। विधानसभा से राज्य की महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का विधेयक पास किया गया। जिस पर माननीय राज्यपाल से भी मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में रा...

Continue Reading