उत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

आयुष विभाग के अन्तर्गत प्रदेश में पंचकर्मा केन्द्रों को बढ़ावा

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में आयुष विभाग के अन्तर्गत प्रदेश में पंचकर्मा केन्द्रों को बढ़ावा दिए जाने के सम्बन्ध में बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि यह प्रदेश में आयुर्वेद को मजबूती दिए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए आयुर्वेद में पंचकर्मा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऋषिकेश और देहरादून में विश्वस्तरीय पंचकर्मा केन्द्र बनाए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि केरला आयुर्वेद को प्रदेश में बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के डॉक्टर्स सहित 100 प्रतिशत स्टाफ को प्रशिक्षण कराया जाए। डॉक्टर्स को प्रशिक्षण हेतु उच्च स्तरीय संस्थानों में भेजे जाने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए सेमिनार भी आयोजित किए जाने की बात कही। कहा कि आयुर्वेदिक संस्थानों और आयुर्वेदिक चिकित्सकों को राज्य से जो भी सहायता चाहिए, उन्हें दी जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि आयुर्...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

युवा नशे को दृढ़ता से कहें ना: सीएम

  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जिला कारागार, सुद्धोवाला देहरादून में मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि का शुभारम्भ करते हुए प्रदेशवासियों विशेषकर राज्य के युवाओं का आह्वान किया है कि उत्तराखण्ड सरकार ने देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प सिद्धि के लिए सरकार के साथ ही समाज, युवाओं, एनजीओं, सेलिब्रिटिज, सफल लोगों व विभिन्न सामाजिक-शैक्षणिक संस्थानों को आगे आना होगा और मिलकर काम करना होगा। सरकार के इस अभियान को महाअभियान बनाना है। इस जन अभियान में प्रत्येक उत्तराखण्डवासी का योगदान महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि युवा किसी भी प्रकार के नशे को दृढ़ता से ना कहें तथा अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभाव के विषय में जागरूक करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला कारागर में नवनिर्मित बेकरी यूनिट का लोकापर्ण किया। उन्होंने जिला कारागार में...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

निःशुल्क परिवहन सेवा का शुभारंभ

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की पहल पर जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग से माधवाश्रम चिकित्सालय कोटेश्वर तक रोगियों को लाने व ले जाने हेतु निःशुल्क परिवहन सेवा का शुभारंभ हो गया। बुधवार को जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह द्वारा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रोगियों हेतु निःशुल्क परिवहन सेवा का शुभारंभ किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क परिवहन सेवा शुरू होने से रोगियों को राहत मिल पाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि यह निःशुल्क परिवहन सेवा जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग व माधवाश्रम चिकित्सालय कोटेश्वर के मध्य रोगियों को लाने व ले जाने हेतु संचालित की जा रही है, बताया कि यह सेवा जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास रुद्रप्रयाग द्वारा वित्त पोषित है। उक्त निःशुल्क परिवहन सेवा की पहली ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्या का समाधान

रुद्रप्रयाग बसुकेदार तहसील भवन निर्माण हेतु 10 वर्षों से चिन्हित की गई भूमि पर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों की आपसी सहमति न बनने एवं समस्या का समाधान हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्या का समाधान किया गया। ज्ञातव्य है कि तहसील बसुकेदार कार्यालय के निर्माण हेतु 2 स्थानों जिसमें तिलोधार एवं दालसिंगी घसरोड़ा तोक में भूमि चयन की गई है किन्तु क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों की आपसी सहमति न बनने के कारण तहसील कार्यालय बनाए जाने के लिए भूमि का चयन नहीं किया जा सका जिसके मध्यनजर जिलाधिकारी ने आज बसुकेदार तहसील कार्यालय हेतु दोनों स्थानों पर चिन्हित की गई भूमि का क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा बसुकेदार तहसील परिसर में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं संबं...

Continue Reading
उत्तराखंडराष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी प्रथम

कर्तव्य पथ पर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान पाकर बनाया इतिहास गणतंत्र दिवस परेड को अभी तक राजपथ के नाम से जाना जाता था, किंतु इस वर्ष उसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखा गया है। नाम बदलने के बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की यह। पहली परेड थी, जिसमे उत्तराखंड की झांकी मानसखंड को देश मे प्रथम स्थान मिलने से इतिहास में उत्तराखंड राज्य का नाम दर्ज हो गया है। सीएम ने दी बधाई, हम सभी के लिए गौरव का पल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हम सबके लिए गौरवशाली पल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराणों में गढ़वाल का केदारखंड और कुमाऊं का मानसखंड के रूप में वर्णन किया गया है। स्कंदपुराण में मानसखंड के बारे में बताया गया है। जागेश्वर मंदिर की बहुत धार्मिक मान्यता है। प्रधानमंत्री जी ने हमेशा अपनी सांस्कृ...

Continue Reading