सीएम धामी की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं जोशीमठ आपदा प्रभावित -प्रभावितों के रहने-खाने एवं ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त संख्या में कई गई है हीटर एवं ब्लोअर की व्यवस्था देहरादून। जोशीमठ आपदा प्रभावित इस समय राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रभावितों के रहने-खाने से लेकर शीत से बचाने हेतु पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जहां आपदा प्रभावित परिवारों के सदस्यों के रहने की व्यवस्था होटलों के अलावा राहत शिविरों में की गई है तो ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर आदि के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि आपदा प्रभावितों को किसी भी तरह की समस्या न होने पाए। जानकारी के अनुसार 76 परिवारों को हीटर और ब्लोअर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा जो लोग होटल में ठहरे हैं उनके लिए...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
बजट खर्च की धीमी गति पर स्वास्थ्य मंत्री ने लगाई अधिकारियों को फटकार कहा, माह फरवरी 2023 तक शत-प्रतिशत बजट खर्च करें विभाग मेडिकल कॉलेजों व विभागीय निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश सचिव व निदेशक करेंगे पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण देहरादून, 19 जनवरी 2023 कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न मदों में स्वीकृत बजट को खर्च करने की धीमी गति पर विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अधिकारी माह फरवरी 2023 तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत बजट को शत-प्रतिशत खर्च करें। यदि किसी परियोजना में नियत समय पर बजट खर्च नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। विभागीय मंत्री ने सचिव स्वास्थ्य एवं निदेशक चिकित्सा शिक्षा को एक सप्ताह के भीतर पिथौरागढ़ में स्व...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूधंसाव से प्रभावित क्षेत्र के जिन परिवारों को अन्यत्र सिफ्ट किया गया है, शीतलहर के दृष्टिगत उन सभी परिवारों को हीटर एवं अलाव की पूरी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लोगों को पुनर्वास एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए कितनी धनराशि की आवश्यकता होगी, इसका गहनता से आंकलन किया जाए। जिलाधिकारी चमोली से लगातार समन्वय रखकर एवं स्थानीय लोगों के सुझावों के आधार पर सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखकर आंकलन किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र से जो लोग विस्थापित होंगे, उनको स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी विस्तृत योजना बनाई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ज...
Continue Readingजोशीमठ में भवनों में लगाये गये क्रेकोमीटर में दरारों की चौड़ाई में गत तीन दिनों से बढ़ोतरी न होने के संकेत राज्य सरकार के स्तर पर आज माननीय मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव वित्त, शहरी विकास, सचिव आपदा प्रबन्धन के साथ राहत कार्यों के संबंध में बैठक की राज्य सरकार तथा भारत सरकार के विभिन्न तकनीकी संस्थानों द्वारा किये गये कार्यों की अद्यतन स्थिति से माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया मा0 मुख्यमंत्री ने जोशीमठ में पूरी मुस्तैदी से आपदा प्रबन्धन के कार्य करने के निर्देश दिए जोशीमठ में आपदा प्रबन्धन के कार्यों में किसी भी प्रकार की धन की कमी नही आने दी जाएगी शहरी विकास विभाग को प्रत्येक जिले में प्रभावी अर्बन टाउन प्लानिंग की तैयारी के निर्देश पर्वतीय नगरों में डै्रनेज एव सीवर सिस्टम की प्रभावी व्यवस्था हेतु निर्देश *चमोली जिला प्रशासन द्वारा जोशीमठ में मुस्तैदी स...
Continue Readingगंगा नदी एवं इसकी प्रमुख नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा उनकी बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवस्थित नदियों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नदियों में किसी भी दशा में आम जनमानस द्वारा कूड़ा-करकट न फेंका जाए इस पर सभी अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत कड़ी निगरानी रखें। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के घाटों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि नदियों के संवर्धन एवं सरंक्...
Continue Reading
