टिहरी। कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार श्रीमती रेखा आर्या द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत नरेंद्रनगर विधानसभा के चाका स्थित श्री सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला-2023 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री द्वारा चाका क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाये जाने की घोषणा की गई। मेले में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन करने वालों को मा. मंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुझे यह जानकर बड़ी ख़ुशी हुई कि आज भी हमारे लोग अपनी संस्कृति, मेले व विरासत को बचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। कहा कि मेले धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक एकता के ध्वजवाहक होते हैं और निश्चित ही ऐसे आयोजनों से हमारी वर्तमान पीढ़ी को अपनी संस्कृति व उसकी लोक विरासत को समझने का अवसर प्रदान होता है। ऐसे आयोजनों का आयोजन ...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के दिशा-निर्देशन पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी की अध्यक्षता में चौबट्टाखाल में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर 18 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के संबंध में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिये। मंगलवार को चौबट्टाखाल तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, लोनिवि सहित अन्य की रही। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन विभागों की समस्याएं तहसील दिवस पर आई हैं वह उसका तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कहा कि तहसील दिवसों, बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से ही स्थानीय लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जाता है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को ब्लाक व तहसील स्तर पर ही लोगों की समस्या...
Continue Readingरुद्रप्रयाग क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम की अध्यक्षता में राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज कोट बांगर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा कुल 50 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। आयोजित तहसील दिवस में कोट बांगर प्रधान संगठन द्वारा कोट के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर आधार कार्ड बनाए जाने हेतु जन शिविर संचालित करने की मांग की गई। गैंठाणा-भेंतुला-सिरवाड़ी के ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत दर्ज की। क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती पुनीता देवी द्वारा खंडाला नामी तोक में विद्युत विभाग के...
Continue Readingजिलाधिकारी के निर्देश पर सार्वजनिक शौचालय को मिलेगा व्यवासियक रूप। सतत विकास का नमूना पेश करेगा भटेलिया,मुक्तेश्वर का सार्वजनिक शौचालय नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सार्वजनिक शौचालय को व्यावसायिक रूप देकर सतत विकास का नमूना पेश किया है। शौचालय का डिज़ाइन इस प्रकार का है कि वह पर्यटको व राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करता रहता है। और सार्वजनिक शौचालय को डबल स्टोरी बनाकर उसको व्यावसायिक रूप देकर एक ओर जहां शौचालय मेंटेन की समस्या से निजात मिलेगा वहीं दूसरी ओर संचालक की आर्थिक भी सशक्त होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग के सौजन्य से लगभग रुपये 38 लाख की लागत से इसे निर्मित किया जा रहा है। पारंपरिक कला व ब्रिटिश कालीन कला के मिश्रण से सार्वजनिक शौचालय व व्यवासिके आउटलेट निर्मित किया गया है। मुक्तेश्वर के भटेलिया में नीचे सार्वजनिक शौचालय व ऊपर व्यावसायिक आउटलेट निर्मित ...
Continue Readingटिहरी शीतकाल में कोई भी व्यक्ति खुले में न रहे, लोगों के जीवन को बचाना प्राथमिकता हो, यह बात जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण के दौरान कही। जिलाधिकारी द्वारानई टिहरी बौराड़ी बस स्टेशन स्थित रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने रैन बसेरा में ठहरने वालों की जानकारी लेने के साथ ही उनको उपलब्ध कराई जा रही सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कुछ दिन पूर्व रैन बसेरा में ठहरे व्यक्ति से दूरभाष पर वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सन्तुष्ट नजर आए। जिलाधिकारी द्वारा अलाव जलाये जा रहे सार्वजनिक स्थलों की जानकारी लेते हुए उनका स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी को निर्देशित किया गया...
Continue Reading
