पौड़ी विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में जनजागरुकता हेतु रैली, भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिता के साथ ही शतचण्डी नेत्र प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी मंे विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एड्स रोग के बारे में वक्ताओं द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में सना ने प्रथम व चित्रकला प्रतियोगिता में रितिका धस्माना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रमेश कुंवर ने बताया गया कि दुनिया में वर्ष 1988 से दिसम्बर की पहली तारीख को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। डब्ल्यूएचओ ने वैश्विक स्तर पर इसकी शुरुआत की ताकि एड्स के बारे में हर उम्र के लोग जागरुक हो सके। उन्होंने कहा कि इस वर्ष एड्स दिवस इक्विलाइज थीम को लेकर मनाया जा रहा है जिसमें हमें एक साथ मिलकर उन असमानताओं को दूर करना है जो कि एडस को समाप्त करने की प्रगति को रुकावट पैदा कर रही ...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी में सशक्त उत्तराखंड@25 चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, श्री सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्य, नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चिंतन शिविर के तीसरे दिन चर्चा के दौरान कहा कि राज्य में खेती एवं बागवानी को बंदरो द्वारा काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिससे अधिकांश लोग खेती एवं बागवानी में कम रूचि ले रहे हैं। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन भी हो रहा है। इस दिशा में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए संबंधित विभागों को भी वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने होंगे। वन विभाग, कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग द्वारा क...
Continue Readingउप निदेशक, अर्थ एवं संख्या गढ़वाल मंडल कार्यालय के तत्वाधान में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण 79वीं आवृत्ति के सर्वेक्षण हेतु कार्यशाला विकास भवन सभागार पौड़ी में आयोजित की गई। उप निदेशक अर्थ एवं संख्या टी0एस0 अन्ना ने बताया कि 79वीं आवृत्ति में इस वर्ष के सर्वेक्षण का विषय आयुष चिकित्साा पद्धती रहा। जिसमें आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक, चिकित्सा, होमियोपैथी एवं यूनानी सहित अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी व उपयोग के स्तर के बारे में आंकड़ों का संकलन तथा व्यापक वार्षिक मॉड्यूलर सर्वेक्षण के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों के कई संकेतकों के आंकड़े संकलन टैबलेट के माध्यम से किया जाना है। कहा कि मॉड्यूलर सर्वेक्षण के आंकड़ो से सतत् विकास लक्ष्यों(2015-30) तक के लक्ष्यों, अवस्थिति व उपलब्धियों का आंकलन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आंकड़े राज्य व भारत सरकार स्तर पर जनलोकोपयोगी नीति निर्माण किये जाने में स...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बार काउंसिल के लिए कार्यालय एवं प्रदेश के वकीलों के लिए वेलफेयर स्कीम के लिए मांग पत्र दिया। मुख्यमंत्री ने कहा की इन मांगों पर सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा।बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों द्वारा हाईकोर्ट के हल्द्वानी शिफ्टिंग पर कैबिनेट की सहमति की सराहना भी की गई। इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष श्री मनमोहन लांबा, सदस्य श्री योगेन्द्र तोमर, श्री चंद्रशेखर तिवारी, श्री सुरेन्द्र पुंडीर एवं श्री राजबीर बिष्ट उपस्थित थे।
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की धर्मपत्नी, सिविल सर्विस एसोसिएशन की सदस्य श्रीमती अनुकृति चौहान ने सिविल सर्विस एसोसिएशन की और से जिला कलेक्ट्रेट पौड़ी में निर्धन/असहाय लोगों को कंबल वितरण का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने कुल 13 व्यक्तियों को कंबल वितरित की। उन्होेंने कहा ठंड व शीतलहर के चलते जनपद में कुल 30 कंबल वितरित की जाऐगी, जिसके तहत आज जिला मुख्यालय में कंबल वितरण का कार्य किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को निर्धन/असहाय लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।
Continue Reading
