देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम में 104 शिकायतें प्राप्त हुई प्राप्त हुई शिकायतों में अधिकांश शिकायतें भूमि कब्जा एवं अतिक्रमण से संबंधित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त शस्त्र लाईसेंस, समाज कल्याण पेंशन, शस्त्र लाईसेंस बनाने, भारी वाहन चलने से सीसी मार्ग क्षतिग्रस्त होने, स्वतन्त्रता सेनानी सूची में नाम अकिंत करने, राज्य आन्दोलनकारी पेंशन लगवाने, आर्थिक सहायता दिलाने, पेयजल व रास्ता दिलाने संबंधी, सीवर लाईन खुले में बहने आदि प्राप्त हुई। जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत पटल कलेक्ट्रेट को शिकायतों की माॅनिटरिंग करते हुए जिन शिकायतों का अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है संबंधित विभाग को अनुस्मारक प्रेषित करते हुए लंबित होने के कारणों से अवगत क...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
पौड़ी जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन रांसी खेल मैदान की कार्यप्रगति को लेकर निर्माणदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम व खेल विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने निर्माणदायी संस्था के अधिकारी को फंड की मांग हेतु धरातलीय वस्तुस्थिति को दर्शाते करते हुए शासन हेतु पत्र तैयार करने के निर्देश दिए है। विगत 02 नवम्बर को जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन खेल मैदान के निरीक्षण के दौरान मौके पर 19 बोरी सीमेंट और केवल 06 श्रमिक मौके पर पाए गए। निर्माण कार्यों की धीमी गति पर निर्माणदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सीपीएस रावत ने कहा कि निर्मनकार्यो में गति लाने के लिए लगभग 10 करोड़ की धनराशि की आवश्यकता है। जबकि अतिथि तक 10 करोड़ की वित्तीय प्रगति के साथ 60 प्रतिशत भौतिक उपलब्धि हासिल कर ली गई है। बैठक में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, जूनियर इंजीनियर पेयजल निगम...
Continue Readingउत्तराखंड-(वाह) हल्द्वानी के गगन का IDEA एक बार फिर चमका, मिला यंग एंटरप्रेन्योर का इंडियन आईकॉन अवॉर्ड इनडोर और आउटडोर प्लांट को पूरे भारत में ऑनलाइन मार्केटिंग के जरिए पहुंचाने वाले हल्द्वानी निवासी प्लांट ऑर्बिट के संस्थापक गगन त्रिपाठी का आईडिया एक बार फिर चमका है। इस बार उन्हें इंडियन ग्लोबल आईकॉन मैगजीन की तरफ से गगन को बतौर यंग एंटरप्रेन्योर होने के चलते इंडियन प्राइम आईकॉन अवॉर्ड 2022 से नवाजा गया है। हल्द्वानी के मुखानी निवासी गगन त्रिपाठी पंतनगर यूनिवर्सिटी में पीजी के छात्र हैं इसके अलावा उन्होंने 3 साल पहले अंडर ग्रेजुएशन करते हुए प्लांट ऑर्बिट की स्थापना की थी, छोटी सी उम्र में ही बेहतर सोच और हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में बेहतर काम करने की दिशा में गगन ने नयाब आईडिया निकाला उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का बेहतर इस्तेमाल करते हुए plantorbit.com की स्थापना करते हुए 400 प्र
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ भवन बेल रोड क्लेमेंटाउन देहरादून में गढ़वाल भातृ मंडल संस्था द्वारा आयोजित 'गढ़ कौथिग मेला-2022' में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने ' समलौंण' नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। मेलो के संरक्षण से संस्कृति का संरक्षण संभव मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल भातृ मंडल संस्था के सदस्यों को भव्य कार्यक्रम हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के मेले एवं कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को लोक संस्कृति गायन नित्य के बारे में पता चलता है, उन्होंने युवाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि हमें अपने पूर्वजों से अपनी संस्कृति सभ्यताओं के बारे में जानना चाहिए, साथ ही उसे विरासत के तौर पर आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा सांस्कृतिक मेले हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं उनके संरक्षण से ही हम अपनी संस्कृति का संरक्षण भी करते है। उन्होंने कहा इस बार पूरे राज्य में इ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी श्रीमती दीपमाला को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह चेक एचडीएफसी बैंक की ओर से कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी को दिया गया। प्रदीप कुमार का वेतन अकाउंट एचडीएफसी बैंक में संचालित था, जबकि उनका कोई अंशदान भी नहीं कट रहा था। उधमसिंहनगर के निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार विकासनगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे। 15 मई 2022 को उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी श्री अशोक कुमार को निर्देश दिए कि कुछ ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था की जाय कि ऐसी घटना होने पर जवानों के परिवारजनों को कुछ आर्थिक मदद मिल सके। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी श्री अशोक कुमार, सर्कल हेड एचडीएफसी बैंक श्री बकुल सिक्का मौजूद थे।
Continue Reading
