हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश 'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' में औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध और हर्बल पर्यटन की संभावनाओं का लिया जायजा पौड़ी: हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने 'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' का विस्तृत भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता, हिमालयी औषधीय वनस्पतियों और पारंपरिक आय...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम; कार्लीगाढ़, सहस्रधारा और सपेरा बस्ती का लिया जायजा, दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश चार जगहों पर बंद सहस्रधारा-सरोना मोटर मार्ग, दोनों तरफ से जेसीबी लगाकर तुरंत खोलने के आदेश देहरादून, उत्तराखंड में मौसम विभाग के रेड अलर्ट और जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आपदा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरूवार को खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरकर सहस्रधारा, कार्लीगाढ़ और अति-संवेदनशील सपेरा बस्ती का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से बात कर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अधिकारियों को तत्परता से काम करने के सख्त निर्देश दिए। चार जगहों पर बंद सहस्रधारा-सरोना मार्ग, दोनों तरफ से जेसीबी लगाकर तुरंत खोलने के...
Continue Readingग्रामीणों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे जनसेवा शिविर: ब्लॉक प्रमुख पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' के उद्देश्य से संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड थलीसैंण सभागार में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही छत के नीचे सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान कुल 169 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सुनीता रावत ने किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा शिविर सरकार और आमजन के बीच प्रभावी सेतु का कार्य कर रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, बल्...
Continue Readingप्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में मातृ वंदना योजना पर प्रशिक्षण, नए लाभार्थियों का हुआ पंजीकरण एफआरएस, एनपीसीआई मैपिंग एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान की दी जानकारी पौड़ी: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विशेष अभियान के तहतप्रेमनगर, पौड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभार्थियों के समयबद्ध पंजीकरण तथा पोर्टल संचालन संबंधी आवश्यक जानकारी दी गयी। जिला मिशन समन्वयक विकास बहुगुणा ने प्रशिक्षण के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत लाभार्थी पंजीकरण, एनपीसीआई मैपिंग, फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस), भुगतान प्रक्रिया तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान एक लाभार्थी की एनपीसीआई मैपिंग सफलतापूर्वक की गई। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पीएमएमवीवाई पो...
Continue Readingकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले दिव्यांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें एवं 55 मांग पत्र प्राप्त पौड़ी: चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर के पणखेत में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा किया गया। शुक्रवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में पिछले नौ वर्षों में विकास के अनेक कार्य किए गए हैं। बहुप्रतीक्षित भूम्या डांडा तथा ज्वाल्पा देवी ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजनाओं हेतु 44 करोड़ 18 लाख 82 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन दोनों योजनाओं से विकासखंड के 24 छोटे-बड़े गांवों एवं तोकों की जनता को पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कह...
Continue Reading
