उत्तराखंड

ग्रामीणों को दी आयुष्मान/आभा को लेकर जानकारियां

  देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से आयुष्मान योजना को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर किए जा रहे हैं। जनपद देहरादून के विकासखंड लाखामंडल में आयुष्मान शिविर आयोजित किया गया। यहां लोगों को आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारियां दी गई। कई लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी भी इस अवसर पर बनाई गई। शिविर में जनपद के छुलटर, कोन्डोई, बोंदार, लाखामंडल, कुन्ना, धौरा, पुड़िया आदि दूरस्थ गांवों से आए लाभार्थियों को जिलाधिकारी सविन बंसल ने आयुष्मान कार्ड व वय वंदना कार्ड वितरित किए। उन्होंने आयुष्मान योजना को जन जन तक पहुंचाने हेतु जागरूकता की दिशा में ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मनोज शर्मा व सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा दिनेश चौहान की देखरेख में आयुष्मान टीम में शामिल जिला समन्वयक नितेश यादव, पंकज आदि ने शिविर मे...

Continue Reading
उत्तराखंड

कैंचीधाम की यातायात व्यवस्थाओं को लेकर हुई एक्सरसाइज

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कैंचीधाम के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि कैंचीधाम में सप्ताहांत में लगने वाले जाम को देखते हुए इसके लिए व्यापक योजना तैयार किए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि कैंचीधाम बाजार की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य तत्काल शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए मिसिंग लिंक से बजट उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए कैंचीधाम के लिए मास्टर प्लान की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए वैकल्पिक मार्गों को सुदृढ़ किया जाए। जिनका चौड़ीकरण स...

Continue Reading
उत्तराखंड

“तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बुधवार को शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक भव्य “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही। हजारों की संख्या में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ पद यात्रा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।   मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों, वायुसेना, नौसेना और सभी सुरक्षा बलों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने म...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

प्रत्येक गोल्डन कार्ड धारक को मिले योजना का समुचित लाभः डा धन सिंह रावत

प्रत्येक गोल्डन कार्ड धारक को मिले योजना का समुचित लाभः डा धन सिंह रावत -राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने सचिवालय में ली उच्च स्तरीय बैठक - योजना के निर्बाध संचालन को लेकर दिए अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश देहरादूनः राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के निर्बाध संचालन हेतु स्वास्थ्य मंत्री ने शासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। यहां उन्होंने लाभार्थियों को समुचित व्यवस्था मुहैया कराने के ठोस इंतजामों की व्यवस्था फोकस करने के भी निर्देश दिए। सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, सचिव स्वास्थ्य डा आर राजेश कुमार के साथ ही राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी आदि ने राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना की बेहतरी को लेकर मंत्रणा की।...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

उत्तरजन टुडे  सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन

"अपनी जड़ों से जुड़े रहें" – बंशीधर तिवारी "पहाड़ कैसे हों आबाद?" विषय पर विचार मंथन देहरादून। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक एवं एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपनी जन्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहते हुए उसके विकास में सक्रिय योगदान दे। उन्होंने कहा कि भले ही सकारात्मक पलायन हो रहा हो, फिर भी व्यक्ति को अपनी मिट्टी से जुड़े रहना चाहिए। बंशीधर तिवारी उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब द्वारा आयोजित "पहाड़ कैसे हों आबाद?" विषयक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पलायन को रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सीमांत गांवों को पुनः बसाने के प्रयास हो रहे हैं। विगत तीन वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि...

Continue Reading