मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला किया गया। इस बार लगभग 200 किलोग्राम तक शहद के निकालने का लक्ष्य रखा गया। मुख्यमंत्री ने बी-कीपिंग कार्य को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेते हुए शहद महोत्सव आयोजित करने के लिए उद्यान विभाग को निर्देश दिये गये। जिसमें मधुमक्खी द्वारा तैयार किए जाने वाले समस्त प्रोडक्ट महोत्सव में रखने और हर वर्ष शहद महोत्सव की एक तिथि भी निर्धारित करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों प्रशिक्षण दिया जाए। मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। इस अवसर प...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
आदर्श संस्था के तत्वाधान में देवभूमि मा औली बहार गीत एल्बम का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास में विमोचन किया गया। गीत एल्बम में विजेंद्र सिंह बर्तवाल व उत्तम सिंह भंडारी ने स्वर दिया है। गीतकार सत्यपाल सिंह भंडारी,संगीतकार शैलेंद्र शैलू व दिलीप अंजवाल हैं। अभिनव उत्तम सिंह भंडारी व हरीश कोठारी द्वारा किया गया है। इसके प्रोड्यूसर उत्तम सिंह भंडारी हैं। इस दौरान अध्यक्ष आदर्श संस्था आशा कोठारी और सचिव हरीश कोठारी सहित सिद्धार्थ वासन, भावना सभरवाल आदि उपस्थित थे।
Continue Readingमुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन सीएम आवास में दिखे उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति के विविध रंग मुख्यमंत्री आवास में आज उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति के रंगों के साथ भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो समाज में सांस्कृतिक एकता और समरसता को सुदृढ़ करता है। कार्यक्रम में मंत्रीगणों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग दिखाई दिए। गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसार, थारू सहित विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार मनाई ...
Continue Readingउत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने की तैयारी त्रियुगी नारायण में हेलीपैड और सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगा सुधार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने त्रियुगी नारायण में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ ही वहां हेलीपैड के निर्माण का आदेश दिया। राज्य में नई वेडिंग डेस्टिनेशन की होगी पहचान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नए स्थानों की पहचान की जाए और उनके विकास पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों से उत्तराखण्ड को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। राज्य की आर्थिकी को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग से राज्य की अर्थव्यवस्था को...
Continue Readingतय समय सीमा पर पूर्ण हो पेयजल योजनाएंः डॉ. धन सिंह रावत वन विभाग की अनापत्ति को अटके प्रकरणों का शीघ्र होगा निस्तारण श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश देहरादून, श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों व निकाय क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिये लगभग 150 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न पेयजल योजनाएं के निर्माण की डेडलाइन तय कर दी गई है। पम्पिंग योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने को विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही वन विभाग में लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा गया है। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने जलसंस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को नियत समय पर पेयजल योज...
Continue Reading
