Sliderउत्तराखंड

पांच दिवसीय गढ़वाल मंडल भ्रमण पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

विभिन्न जनपदों में करेंगे करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण चमोली में आपदा प्रबंधन की लेंगे बैठक, आपदाग्रस्त क्षेत्रों का भी करेंगे दौरा देहरादून, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आगामी 05 से 09 अगस्त 2024 तक गढ़वाल मंडल के भ्रमण पर रहेंगे। पांच दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत वह अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर से करेंगे। इस दौरान वह थलीसैंण, कुठखाल, गुलियारी, चाकीसैंण, पैठाणी, चौंरीखाल व खिर्सू में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों प्रतिभाग कर करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह चमोली जनपद में प्रभारी मंत्री के तौर पर जिला कार्य योजना की वार्षिक बैठक में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही वह आपदा प्रबंधन बैठक लेकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत व बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह विभिन्न स्थानों पर आयोजित वृक्षारोपण एवं स्वागत सम्मा...

Continue Reading
उत्तराखंडराष्ट्रीय

रेस्क्यू कार्यों में सेना ने बढ़ाया मदद का हाथ

रेस्क्यू कार्यों में सेना ने बढ़ाया मदद का हाथ सोनप्रयाग गौरी कुंड के बीच वाश आउट एरिया में पैदल पुल बनाने का कार्य शुरू श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए शासन प्रशासन लगातार मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। रेस्क्यू कार्यों में तेजी लाने के लिए अब सेना की भी मदद ली जा रही है। जनपद में तैनात 6 ग्रेनेडियर यूनिट कर्नल हितेश वशिष्ठ के नेतृत्व में सेना रास्तों को पुनर्स्थापित करने और पुल बनाने के अलावा सर्च ऑपरेशंस में मदद करेगी। प्राथमिकता के आधार पर पहले सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाश आउट हुए मार्ग पर पैदल पुल बनाया जा रहा है।जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे मौके पर इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

युवा पीढ़ी पर है देश को नई ऊचाईयों पर ले जाने कि जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किया सर्वोदय-2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग। युवा पीढ़ी पर है देश को नई ऊचाईयों पर ले जाने कि जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रामनगर स्थित पी.एन.जी.पी.जी. कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित सर्वोदय-2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसा संगठन है जो संस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के लिये समर्पित है। देश का भविष्य़ युवा पीढी के हाथ में है। उन्होने कहा कि युवा पीढ़ी पर देश को नई ऊचाई और विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी है, उन्होने छात्र राजनीति को नये भारत के निर्माण मे योगदान देने वाला बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने, रामनगर में मीडिया सेंटर बनाने, पेयजल के 40 नलकूपों को उर्जायुक्त किये जाने, पालिका इलाकों में नई ...

Continue Reading
उत्तराखंड

अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का निरंतर अनुश्रवण करें: CM

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन के वरिष्ठ अधिकारी अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का निरंतर अनुश्रवण करें, जिलाधिकारियों द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जो भी सहायता की मांग की जा रही है, उस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें सहयोग प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर केदारनाथ यात्रा मार्ग के प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के रेस्टोरेशन के लिए आयुक्त गढ़वाल मण्डल श्री विनय शंकर पाण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सचिव आपदा प्रबंधन,सचिव लोक निर्माण विभाग तथा ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारी तत्काल जनपद रूद्रप्रयाग का दौरा करते हुए रेस्क्यू और रेस्टोरेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ...

Continue Reading
उत्तराखंड

चीरबासा हैलीपैड हैली सेवाओं के लिए हुआ तैयार

अतिवृष्टि से बाधित चल रहा चीरबासा हैलीपैड़ हैली सेवाओं के लिए हुआ तैयार रेस्क्यू कार्यों को सुगमता से करने में मिलेगी मदद केदारघाटी में अतिवृष्टि के बाद से कई मार्ग आवाजाही हेतु बंद हो गए थे। जिन्हें खोले जाने के लिए विभिन्न रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान चलाए हुए है। शनिवार को जिला प्रशासन को बड़ी कमियाबी तब मिली जब एसडीआरएफ की टीम ने लैंड स्लाइड के चलते बंद पड़े चीरबासा हेलीपैड को दुरुस्त किया। यह हेलीपैड दुरुस्त होने से रेस्क्यू अभियान में बड़ी मदद मिली। जिला अधिकारी सौरभ गहरवार पहले दिन से ही चीरबसा हेलीपैड संचालित करने को प्रयासरत थे। शनिवार को कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा अपनी टीम के साथ भीमबली हैलीपैड पर उतरे जहां से पैदल ट्रैक को ठीक करते हुए चीरबासा पहुंचे। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग के मुख्य पड़ाव चीरबासा हैलीपैड़ हैली सेवाओं हेतु...

Continue Reading