उत्तराखंड

आपदाओं से निपटने के लिए रिस्पांस टाइम का अध्ययन जरूरी

आपदाओं से निपटने के लिए रिस्पांस टाइम का अध्ययन जरूरीः आनन्द स्वरूप (ACEO) यूएसडीएमए के एसीईओ ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) श्री आनंद स्वरूप ने कहा कि विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए रिस्पांस टाइम का अध्ययन किया जाना जरूरी है। इससे यह समझने में आसानी रहेगी कि आपदा घटित होने के बाद राहत और बचाव कार्यों में कितना समय लगा और कहां कमियां रहीं। यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में श्री स्वरूप ने यूएसडीएमए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदाओं को लेकर एक डेटा बेस बनाया जाए और यह अध्ययन किया जाए कि आपदा से निपटने में रिस्पांस टाइम क्या रहा। उन्होंने कहा कि इससे राहत और बचाव कार्यों के दौरान आने वाले चुनौतियों तथा गै...

Continue Reading
उत्तराखंडपर्यटन

श्रावणी मेला शुरू, मुख्यमत्री ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया जागेश्वर धाम के प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ। प्रदेशवासियों को दी हरेला पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं। वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। जनपद के विकास को लेकर की कई घोषणाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। उन्होंने जागेश्वर के भंडारा स्थल में पदम का वृक्ष लगाकर हरेला की शुभकामनाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर धाम पौराणिक संस्कृति का अप्रतिम प्रतीक है। यहां आकर एक अलग ही शांति की अनुभूति मिलती है। भगवान जागेश्वर सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा रखते हैं। उन्होंने कहा कि यहां कोई अपनी मर्जी से नहीं बल...

Continue Reading
उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण कर ‘राशि वाटिका’ बनाई

राज्य के पावन पर्व हरेला के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कलेक्टेªट परिवार के सहयोग से कलेक्टेªट परिसर में ‘‘ राशि वाटिका’’ बनाकर अभिनव पहल की। देहरादून: पर्यावरण संरक्षण को समर्पित राज्य के लोक पर्व ‘ हरेला’ के अवसर पर आज जनपद में वृहद्ध वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों कार्मिकों के साथ वृक्षारोपण कर ‘राशि वाटिका’ बनाई गई, जिससे में 12 राशियों के वृक्ष लगाए गए। राशियों के नाम से वृक्ष लगाकर ‘‘राशि वाटिका’’ बनाते हुए हरेला कार्यक्रम को देवभूमि की संस्कृति, परम्परा एवं जीवनशैली से जोड़ने का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को समर्पित राज्य के लोक पर्व ‘हरेला’ पर्यावरण एवं प्रकृति के संवर्धन व सरंक्षण के प्रति राज्यवासियों की भावना को व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हरेला पर्...

Continue Reading
उत्तराखंड

सभी विभाग नीति आयोग की आगामी बैठक के लिए पूरी तरह से तैयार- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से कैबिनेट सेक्रेटरी, भारत सरकार की अध्यक्षता में आयोजित 9वीं गवर्निंग काउसिंल की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आगामी 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक के एजेंडा पर विस्तृत चर्चा की गई। विकसित भारत इसकी मुख्य थीम थी। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जानकारी दी कि राज्य सरकार के सभी विभाग इस बैठक के लिए पूर तरह से तैयार हैं। इस अवसर पर सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम भी उपस्थित थे।

Continue Reading
उत्तराखंड

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 105 शिकायत प्राप्त हुई। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद, पेयजल कनेक्शन दिलवाने, भूमि संबंधी धोखाधड़ी, राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनो तरफ अतिक्रमण,समाज कल्याण पैंशन, जाति प्रमाण पत्र, बनवाने, घरों के समीप टेलीकॉम टावर लगवाने, पेंशन एरियर का भुगतान दिलाने,कॉलेज प्रबंधकों द्वारा कॉलेज बंद करने संबंधी, भरण पोषण आदि शिकायत प्राप्त हुई। आज जनसुनवाई में कई वरिष्ठ नागरिक अपनी शिकायतों को लेकर पंहुचा, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करें। वरिष्ठ नागरिकों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। जनसुनवाई में एक बुजुर्ग महिला शिकायतकर्ता महिला द्वारा शिकायत की गई की पुत्र द्...

Continue Reading