Sliderउत्तराखंड

कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर फोकस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में निर्वाचन कार्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राजधानी देहरादून में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदाता शपथ आयोजित कर जनजागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इसी क्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने देहरादून के करनपुर स्थित डीएवी कॉलेज में जाकर मतदाता शपथ एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल ने रितिका चिल्ड्रन एकेडमी, केदारपुरम, दून यूनिवर्सिटी व संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप शाह लक्खीबाग स्थित प्राइमरी विद्यालय व उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्र उच्च प्राथमिक विद्यालय राजीवनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग की

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि प्रत्येक जनपद में टीमें हर मतदाता के घर पर जाकर उनसे संपर्क स्थापित करेगी। राज्य में घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम मतदान की प्रक्रिया को 08 अप्रैल 2024 से प्रथम चरण में 03 दिन के लिए प्रारम्भ किया जायेगा। यदि कुछ मतदाता इन तिथियों में अपने घर में उपलब्ध नहीं हो पायेगें, तो ऐसे मतदाताओं के लिए 10 अप्रैल 2024 के बाद से द्वितीय चरण शुरू किया जायेगा। इसका जिला स्तर पर कार्यक्रम तय किया जाएगा। इसकी सूचना मतदाताओं को अखबारों एवं अन्य माध्यमों से भी उपलब्ध कराई जायेगी। मतदान की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिये राज्य में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। 85+ आयु के मतदाताओं के लिए घर पर जाकर मतदान की व्यवस्था सुनिश्चत की जा रही हैं। 85+ आयु के राज्य में 65 हजार 160 मतदाता हैं। ...

Continue Reading
उत्तराखंड

सराहनीय कार्यो के लिए पुरस्कृत हुई एसटीएफ की टीम, एसएसपी ने थपथपाई पीठ

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कृत हुई एसटीएफ की टीम होली पर एसटीएफ कर्मियों पर बिखरे खुशियों के रंग, सम्मान मिला तो दोगुना हुआ उत्साह एसएसपी एसटीएफ ने सभी कर्मियों को वितरित किये गये चार लाख पांच हजार रूपये के ईनाम। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ0श्री आयुष अग्रवाल द्वारा होली मिलन के अवसर पर एसटीएफ टीमों द्वारा पकड़े गये ईनामी अपराधियों में सराहनीय कार्य करने वाले एसटीएफ कर्मियों को उनकी ईनाम की राशियों को देकर उनकी खुशियों में होली के रंग बिखेर दिये। ज्ञात हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल की अगुवाई में एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा अब तक उत्तराखण्ड राज्य के 64 शातिर ईनामी अपराधियों को पकड़कर सलाखों के पीछें भेजा गया है। जिसमें से 02 लाख रूपये के 02, 01 लाख रूपये के 05, 50 हजार रूपये के 09, 25 हजार रूपये के 27, 15 हजार रूपये के 04, 10 हजार रूपये के 13 एवं 05 हजार रूपय...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

विशेष प्रबंधित 30 मतदान केंद्र

मतदान केंद्र का जिम्मा संभालेंगे महिला, युवा और दिव्यांग मतदान कर्मी सूचना/23 मार्च, 2024ः लोकसभा चुनाव हेतु पौड़ी जनपद में 30 विशेष प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 12-12 वुमेन मेनेज्ड (महिला प्रबंधित) और यूथ मेनेज्ड (युवा प्रबंधित) पोलिंग स्टेशन (मतदान केंद्र) बनाए गए हैं। जबकि 06 मतदान केंद्र पीडब्लूडी मेनेज्ड (दिव्यांग प्रबंधित) मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि महिला प्रबंधित मतदान केंद्र में सभी मतदान कर्मचारी महिलाएं होंगी। इसी प्रकार युवा प्रबंधित मतदान केंद्र के कर्मचारी युवा कर्मचारी होंगे। वहीं पीडब्लूडी मेनेज्ड पोलिंग स्टेशन का प्रबंधन दिव्यांग मतदान कर्मियों के हाथों में होगा। उन्होंने बताया कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में पौड़ी जिले के 06 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 2-2 वुमेन और य...

Continue Reading
उत्तराखंड

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी कार्यालय से डिजिटली किया नामांकन

हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी कार्यालय से डिजिटली नामांकन किया। उन्होंने कहा कि आज हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद पद प्रत्याशी के रूप में डिजिटल नामांकन दाखिल करते समय हृदय भावुक भी था और मन उत्सुकता से परिपूर्ण भी। डोईवाला से बतौर विधायक चुने जाने से लेकर आज तीर्थनगरी हरिद्वार से सांसद पद के लिए नामांकन भरना, भावनाओं से भरा रहा। जनता और ईश्वर के आशीर्वाद ने मुझे जन सेवा का अवसर दिया और अबतक के सफर को जीने का साहस। अब एक नई यात्रा की शुरुआत होने को है। मैं हरिद्वार क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करता हूं कि मैं हर कदम आपके साथ चलूंगा। हर सुख दुख में खड़ा मिलूंगा। विकास की बयार रुकने नहीं वाली है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विजनरी नेतृत्व में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास " के मूलमंत्र पर चल रही भाजप...

Continue Reading