पर्यटन

मकर संक्रांति व घुघुतिया त्यार पर्व पर दी शुभकामनाएं

मकर संक्रांति व घुघुतिया त्यार पर्व पर कुर्मांचल परिषद के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दी शुभकामनाएं देहरादून, 14 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर मकर संक्रांति एवं घुघुतिया त्यार (उत्तरायणी पर्व) के अवसर पर कुर्मांचल परिषद के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को घुघुति की माला पहनाकर मकर संक्रांति, घुघुतिया त्यार एवं उत्तरायणी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और लोक संस्कृति को सशक्त करने का कार्य करते हैं। इस अवसर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, गोविन्द ...

Continue Reading
पर्यटन

26 जुलाई को पौड़ी और कोटद्वार में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

पौड़ी: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस जनपद में शौर्य दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन जनपद मुख्यालय पौड़ी व कोटद्वार में स्थित प्रेक्षागृह में किया जाएगा।  कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 9:30 बजे प्रभात फेरी से होगी। पौड़ी में प्रभात फेरी एजेंसी चौक से प्रारंभ होकर बस स्टेशन होते हुए प्रेक्षागृह पहुंचेगी, जबकि कोटद्वार में प्रभात फेरी तीलू रौतेली चौक से शुरू होकर कोटद्वार प्रेक्षागृह तक जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रभात फेरी में एनसीसी कैडेट्स सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सक्र...

Continue Reading
पर्यटन

राहु मंदिर का संरक्षण, सौंदर्यीकरण को लेकर निर्देश

जिलाधिकारी ने किया पैठाणी स्थित राहु मंदिर का निरीक्षण मंदिर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण व मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने को पैठाणी स्थित प्राचीन राहु मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत मंदिर में होने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंदिर का संपूर्ण मास्टर प्लान बना कर व्यवस्थित विकास की योजना बनाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर के निकटवर्ती खाली भूभाग का सीमांकन कर उसे मास्टर प्लान में सम्मिलित किया जाय, ताकि श्रद्धालुओं के लिये शौचालय, पानी व बैठने की समुचित व्यवस्था की जा सके। उन्होंने संस्कृति विभाग को मुख्य मंदिर का रासायनिक उपचार (केमिकल ट्रीटमेंट) कराने और पंचायतन शैली के इस पौराणिक मंदिर का सुदृढ़ीकरण पारंपरिक शैल...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

मुख्यमंत्री ने कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून से कुशीनगर जनपद में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। कुशीनगर में सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए देश से लगभग 151 पवित्र नदियों का जल एकत्र किया जा रहा है। इसी क्रम में देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र नदियों से एकत्रित जल की कलश यात्रा को मुख्यमंत्रीने रवाना किया। इस दौरान महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉक्टर स्वामी श्री संतोषानंद देव जी महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय और समिति के सदस्यों मौजूद रहे।

Continue Reading
पर्यटनयुवा जगत/ शिक्षा

कैलाश मानसरोवर यात्रा दल रवाना

मुख्यमंत्री ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना देवभूमि से शिवधाम की ओर पहला कदम: मुख्यमंत्री धामी ने किया कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर स्थित पर्यटन आवास गृह से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यात्रियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया तथा उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए। मुख्यमंत्री ने 11 राज्यों से आए सभी श्रद्धालुओं से संवाद कर उनका देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता, यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक और आध्यात्मिक जागरण का मार्ग है। उन्होंने कहा श्रद्धालु इस अद्वितीय यात्रा के सहभागी बनकर...

Continue Reading