युवा जगत/ शिक्षा

जिला टिहरी और देहरादून की लाइफ लाइन -रायपुर सीएचसी

रायपुर सीएचसी के उच्चीकरण से क्षेत्र को बड़ी स्वास्थ्य सौगात तीन लाख से अधिक आबादी को मिलेगा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर का उच्चीकरण कार्य अंतिम चरण में, 10 से 30 बेड में शिफ्ट, आधुनिक सुविधाओं से लैस देहरादून मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के उच्चीकरण का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। यह बहुप्रतीक्षित परियोजना शीघ्र ही जनता को समर्पित की जाएगी, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर सीएचसी में ग्राउंड प्लस पाँच मंजिला अत्याधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। नए भवन के शुरू होने से मरीजों को बेहतर इलाज के साथ-स

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

एक छत के नीचे सुकून, भरोसा और नई ज़िंदगी-नारी निकेतन की बदली तस्वीर

देहरादून के केदारपुरम क्षेत्र में स्थित राजकीय नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह एवं शिशु सदन बाहर से भले ही एक साधारण परिसर प्रतीत होता हो, लेकिन इसके भीतर कदम रखते ही यह एहसास गहराने लगता है कि यह स्थान केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि टूटे विश्वासों को संजोने, बिखरी ज़िंदगियों को सहारा देने और नई शुरुआत का साहस जगाने की एक जीवंत कोशिश है। यहाँ हर चेहरा एक कहानी कहता है-किसी की आँखों में छूटा हुआ बचपन है, किसी की खामोशी में पीड़ा की टीस, तो किसी की मुस्कान में नए जीवन की उम्मीद। यह वह सुरक्षित आश्रय है, जहाँ परित्यक्त और बेसहारा महिलाओं तथा अनाथ बच्चों को सिर्फ छत नहीं मिलती, बल्कि अपनापन, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीने का हक़ मिलता है। नारी निकेतन की हर सुबह यह भरोसा लेकर आती है कि अंधेरे के बाद रोशनी अवश्य आती है और हर जीवन दोबारा संवर सकता है। माननीय मुख्यमंत्री की प्रेरणा और द...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

फरसाड़ी में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 22 शिकायतें दर्ज

फरसाड़ी में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 22 शिकायतें दर्ज जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान के तहत 88 लोग योजनाओं से लाभान्वित पौड़ी: जन जन की सरकार–जन जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड बीरोंखाल की न्याय पंचायत फरसाड़ी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं रखीं। शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 22 शिकायतें दर्ज करायी गयीं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शिविर में 88 लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जन जन की सरकार–जन जन के द्वार अभियान के ...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन केंद्रों की सतत निगरानी पर जोर

  सीपीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन केंद्रों की सतत निगरानी पर जोर* पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के क्रम में पीसीपीएनडीटी अधिनियम, 1994 के अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने की। बैठक में जनपद के पंजीकृत 32 अल्ट्रासाउंड व इमेजिंग केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गयी। जिला चिकित्सालय पौड़ी में रखी पुरानी सीटी स्कैन मशीन की तकनीकी जांच कर महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही एक रेडियोलॉजिस्ट द्वारा एक से अधिक मशीनों के संचालन वाले निजी केंद्रों की नियमित निगरानी का निर्णय लिया गया। समिति द्वारा मधुर नर्सिंग होम श्रीनगर, द हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल सत...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

जिलाधिकारी की पहल से बदली स्कूलों की तस्वीर

जिलाधिकारी की पहल से बदली स्कूलों की तस्वीर केंद्रीकृत मासिक मूल्यांकन, ग्रेडिंग और विशेष सुधार योजना से शिक्षा को मिली नयी दिशा पौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल अब धरातल पर सकारात्मक परिणाम देने लगी है। शिक्षा की गुणवत्ता को परखने और कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर की मासिक परीक्षाओं का केंद्रीकृत मूल्यांकन एवं विश्लेषण प्रारंभ किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा परिणामों के विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया था कि कुछ विद्यालयों में छात्रों के प्रदर्शन में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। इस पर पूर्व में ही मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में शिक्षा सत्र 2025–26 के दौरान कम परीक्षा...

Continue Reading