जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार: 16 शिविरों में 3891 लोग पहुंचे, योजनाओं से 2141 को मिला लाभ पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जनपद पौड़ी गढ़वाल में संचालित जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 17 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक जनपद में कुल 16 बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं रखीं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि इन शिविरों में अब तक कुल 3891 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 2141 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविरों के दौरान 504 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 309 शिकायतों का मौके पर ही निस...
Continue ReadingCategory: युवा जगत/ शिक्षा
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में 215 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्मनायक (पी.ए.सी) एवं 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने नवनियुक्त उप निरीक्षकों से कहा कि अब तक की उनकी परीक्षा केवल शुरुआत थी, असली परीक्षा अब शुरू हो रही है। उन्हें अब प्रदेश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड दो अंतरराष्ट्रीय एवं दो आंतरिक सीमाओं से लगा राज्य है। राज्य में शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नशा, स...
Continue Readingदेहरादून 29 दिसंबर,2025 जिले में सार्वजनिक परिसंपत्तियों के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समस्त विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकारी भूमि, भवन, सड़कों, तालाबों, पार्कों सहित अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों के संरक्षण और अभिलेखीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी परिसंपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड शीघ्र तैयार करें। इसके अंतर्गत प्रत्येक परिसंपत्ति का पॉलीगॉन (सीमा निर्धारण) बनाकर उसे निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि परिसंपत्तियों की वास्तविक स्थिति, क्षेत्रफल और लोकेशन स्पष्ट रूप से दर्ज हो सके। सीडीओ ने कहा कि परिसंपत्तियों का सही और अद्यतन डेटा उपलब्ध होने से अतिक्रमण रोकने, रखरखाव की योजना बनाने और विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी। उन्होंने अध
Continue Readingडां बीजीआर परिसर पौड़ी के गणित विभाग में राष्ट्रीय गणित दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ परिसर निदेशक प्रोफेसर उमेश चन्द्र गैरोला ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि हर वैज्ञानिक उपलब्धि की जड़ में गणितीय सिद्धान्तों का उपयोग होता हैं। शोध छात्र जयन्त रावत ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन परिचय व कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। गणित परिषद के अध्यक्ष आशीष नोड़ियाल ने गणित परिषद के उद्देश्यों व कार्यों पर प्रकाश डाला। शोध छात्र चन्द्र शेखर ने यूक्लिड ज्योमिटरी पर ब्याख्यान दिया। स्मृति कण्डारी ने ओड परफेक्ट नम्बर की ओपन पोबलम पर शानदार चर्चा की। कु. अमिषा ने डिजिटल तकनीक में नम्बर थ्योरी के अनुपयोग पर रोचक ब्याख्यान दिया। श्रृष्टि भण्डारी ने गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स में गणितीय उपयोग की चर्चा की। छात्र माधव ने भी अपने विचार ब्यक्त किये। मैथ एण्ड कियेटि...
Continue Readingकैरियर काउंसलिंग से संवर रहा बालिकाओं का भविष्य नन्दाखाल विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित पौड़ी: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से विकासखंड कल्जीखाल के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नन्दाखाल में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षिक एवं व्यावसायिक अवसरों की जानकारी प्रदान कर उनके भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान दिवाई अनुसूया देवी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्जीखाल द्वारा छात्र-छात्राओं को कैरियर काउंसिलि...
Continue Reading
