अफसर बिटिया कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का संचार
अफसर बिटिया कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का संचार पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ल्वाली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत अफसर बिटिया कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं नेतृत्व के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी, पौड़ी आशा रावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका पद्मा रावत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसुंडाखाल अलीशा सचदेवा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मधु नेगी तथा ग्राम प्रधान नीलम देवी को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्राओं ...
Continue Reading
