डोईवाला में सीएम धामी बोले, फिर से मोदी को पीएम बनाएं और त्रिवेंद्र को भारी मतों से विजयी बनाएं
देश में मजबूत सरकार बनाएं, फिर से मोदी को पीएम बनाएं और त्रिवेंद्र को भारी मतों से विजयी बनाएः धामी डोईवाला क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास के कार्य किएः त्रिवेंद्र देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के अन्तर्गत मारखमग्रांट में आयोजित जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है और इस क्षेत्र से त्रिवेन्द्र जी को भारी मतों से विजय बनाकर लोकसभा भेजना है। उन्होंने विश्वास जताया कि निश्चित ही हरिद्वार लोकसभा में सबसे अधिक वोट प्रतिशत डोईवाला क्षेत्र का रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में कई विकास कार्यों को किया गया है। भविष्य के लिए आधारशिला भी रखी गई है। बड़े से बड़े संस्थान डोईवाला क्षेत्र में है। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ने लंबे समय से डोईवाला क्षेत्र में सेवा की है। उन्होंन...
Continue Reading
