मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। हम सब सरकार के अंग है तथा राज्य का विकास हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय प्रदेश में सुशासन की नींव है। यहीं से प्रदेश के भविष्य के लिए फैसले लिए जाते हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन होता है। संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर समाज के अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाने में कर्मचारियों की बड़ी भूमिका होती है। संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है। इस ध्येय की प्राप्ति में अधिकारी और कर्मचारिय...
Continue ReadingCategory: राजनीति
अंकिता को न्याय की मांग को लेकर महिलाओं ने कराया मुंडन देहरादूनः स्व अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस आज सड़कों पर उतरी। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। यहां महिला नेताओं ने स्व अंकिता के लिए न्याय की मांग करते हुए मुंडन कराया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि महिलाओं और बेटियों को न्याय के लिए ऐसे त्याग करने पड़ रहे हैं और धामी सरकार बेटियों और महिलाओं को ऐसे शोषण का शिकार होने दे रही है। आज उस हैवानियत को एक साल होने को है अंकिता भंडारी को आज तक न्याय नहीं मिला।
Continue Reading’ पौड़ी: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों से हाल ही में अतिक्रमण हटाये जाने पर कहा कि यह कार्यवाही प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट के निर्देश पर की गई। इस मामले में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होगा। प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जायेगी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के सतपुली सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों से हाल ही में हटाये गये अतिक्रमण को लेकर जारी अपने बयान में कहा कि यह कार्यवाही प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट के निर्देश पर की गई। इस कार्यवाही की जद में स्वयं उनके पौड़ी स्थित आश्रम का हिस्सा भी आया है। इसलिए इस इस मामले में किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। न्यायालय का जो भी निर्णय एवं दिशा-निर्देश होगा उसी के अनुसार सरकार प्रभावित लोगो...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री धामी ने यमुना घाट निर्माण कार्य, हरिपुर एवं जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का किया शिलान्यास। बड़े तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होगा हरिपुर : मुख्यमंत्री। हरिद्वार, ऋषिकेश के भांति विश्व विख्यात होगा हरिपुर: मुख्यमंत्री धामी। हरिपुर, कालसी, प्रदेश एवं देश वासियों की आस्था का केंद्र : मुख्यमंत्री धामी। पौराणिक मान्यताओं को पुनर्जीवित कर हरिपुर में आध्यात्मिक, सनातन संस्कृति के नए अध्याय की हुई शुरुवात: मुख्यमंत्री धामी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कालसी, देहरादून स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए यमुना नदी के तट पर हरिपुर (कालसी) में स्नान घाट/ यमुना घाट के निर्माण कार्य एवं लोक पंचायत द्वारा प्रस्तावित जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जौनसार बावर के बॉलीबुड सिंगर अभिनव चौहान के भजन " हर...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की।
Continue Reading