राजनीति

रुद्रपुर को कूड़े के पहाड़ से मिलेगी मुक्ति: CM

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नगर निगम रुद्रपुर, उधमसिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 2435.11 लाख रुपए की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र रूद्रपुर के अंतर्गत सड़कों के सुधारीकरण हेतु ₹2 करोड़ की धनराशि देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोकार्पण की गई योजनाओं में ₹ 355.28 लाख की ट्रॉजिट कैम्प में सिडकुल रोड से ट्रांजिट कैम्प थाने की ओर 660 मी० डिवाईडर सहित सी०सी० सडक का निर्माण कार्य। ₹ 363.93 लाख से नगर निगम वार्ड 1 जेसीस स्कूल से शिमला बहादुर मेन रोड व नयी बस्ती मेन रोड सिडकुल तक सडक निर्माण कार्य, ₹215.90 लाख की लागत से नगर निगम रूद्रपुर में स्व. श्री सुभष चतुर्वेदी स्मृति सभागार कार्य एवं ₹1500.00 लाख से जैविक कूड़े से कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट कार्य शालिम रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर...

Continue Reading
Sliderराजनीति

पौड़ी में युंका का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन किया

युवा कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी व अमित शाह का पुतला खबर पौड़ी से है। यहां युवा कांग्रेस पौड़ी के द्वारा मणिपुर की घटना पर देश के गृहमंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया, आक्रोशित कांग्रेसियों का कहना है कि जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढाओ की बाते करते है वही दूसरी ओर मणिपुर में विगत कई महीनों से चल रही हिंसा रुकने का नाम नही ले रही है। जिस देश मे नारी की पूजा की जाती है वही मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया जाना बेहद,शर्मनाक और बीभत्स घटना है। और देश के गृहमंत्री अमित शाह और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी व जिला अध्यक्ष मोहित सिंह ने कहा कि मणिपुर की घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मणिपुर के मुख्यमंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। क्य...

Continue Reading
Sliderराजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से रानीखेत और लैंसडाउन में छावनी बोर्डों को भंग करने और सैन्य स्टेशनों से बाहर के क्षेत्रों को राज्य प्रशासन को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के योल में छावनी बोर्डों को भंग करने और छावनियों के नागरिक क्षेत्रों को नगर पालिकाओं के साथ विलय करने और छावनियों को सैन्य स्टेशनों के रूप में फिर से नामित करने के निर्णय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानीखेत और लैंसडाउन रणनीतिक छावनियां नहीं हैं, इसलिए उन्हें प्राथमिकता से भंग किया जाना चाहिए। छावनी बोर्ड के विघटन और इन शहरों में नागरिक क्षेत्रों को स्थानीय नगर पालिकाओं/जिला प्रशासन में स्थानांतरित करने से यहां की स्थानीय जनता को लाभ होगा। साथ ही शहर की पर्यटन क्षमता...

Continue Reading
राजनीति

मन की बात हुई

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा कैंट, देहरादून के अंतर्गत बूथ न० 59, पटेलनगर में स्थानिया जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 102वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जन भागीदारी, सेवा भाव से होने वाले समाजिक कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने जल संरक्षण से जुड़े स्टार्स-अप, तालाबों/ नदियों को पुनर्जीवित करने, भारत में आपदा प्रबंधन सशक्त किए जाने, टी.बी. मुक्त भारत, मियावाकी तकनीक से पौधरोपण, दुग्ध उत्पादन जैसे विभिन्न विषयों पर आम जन को जागरूक किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2025 तक 'टी.बी. मुक्त भारत' बनाने का संकल्प को दोहराया है। प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड में नैनीताल जिले के एक गांव के निक्ष...

Continue Reading
Sliderराजनीति

मुख्यमंत्री धामी से मिले केंद्रीय मंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने मुलाक़ात की | मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय कैबिनेट मंत्री से समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई |

Continue Reading