राजनीति

कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट की पत्रकार वार्ता, जानिए क्या रहा खास

कांग्रेस के युवा नेता व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने भाजपा को एक साल को बेहाल बताते हुए कहा कि भाजपा शासन काल मे पौड़ी की बेटी अंकिता भंडारी, भाजपा के नेता पुत्र पुलकित आर्य की हैवानियत की भेंट चढ़ गई। जिसने पूरे उत्तराखंड को ही नही बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। आरोपियों को बचाने के लिए भाजपा के लोग साक्ष्य मिटाने के लिए रातो रात उस रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवा देते है। पीड़ित परिवार की सुध लेने को तैयार नही है। कांग्रेस नेता ने यह बात उन्होंने पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी के आंकड़े बड़े डरावने हैं। 1 प्रतिशत बेरोजगारों को भी यह सरकार रोजगार नही दे पाई है। बीते एक साल में भाजपा के लोगो के द्वारा भर्ती घोटाले किये गए जिसमें जब लाचार,बेबस युवा ,ने सीबीआई जांच की मांग की तो उनपर लाठियां भांजी गयी। उन्ही पर हत्या के मुकदमे...

Continue Reading
Sliderराजनीति

407 बसावटों के लिए बजट करने की मांग

मंत्री जोशी ने 150 से 249 तक की 407 बसावटों के लिए बजट करने की मांग देहरादून: सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह से मुलाकात कर पीएमजीएसवाई तृतीय के अन्र्तगत कुल 2288 किलोमीटर सड़कों के आवंटन के सापेक्ष प्रथम बैच में 1091 किलोमीटर सड़़कों की स्वीकृति प्रदान किये जाने पर धन्यवाद प्रकट किया। मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री ने आग्रह किया कि प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पीएमजीएसवाई तृतीय के अन्र्तगत शेष 829 किलोमीटर सड़कों की डीपीआर बनाकर भारत सरकार को भेजी जा रही है किन्तु 368 किमी सड़कें मानकों के अन्र्तगत नहीं आ रही हैं। जिस हेतु मंत्री जोशी ने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत शिथलीकरण की मांग की। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 150 से 249 की जनसंख्या वाली ...

Continue Reading
Sliderराजनीति

आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं अपितु आदर्श जीवन जीने का तरीका

हरिद्वारः मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत वैदिक काल से ही आयुर्वेद द्वारा पशुधन स्वास्थ्य के क्षेत्र में पारंपरिक ज्ञान को लागू करने वाला प्रमुख देश रहा है। उन्होंने कहा कि ’’सर्वे संतु निरामया’’ का संदेश देने वाला पंचम वेद अर्थात आयुर्वेद हमारी समृद्ध प्राचीन विरासत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ’’पंचप्राण’’ विकास रणनीति में देश के विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी इसी समृद्ध प्राचीन विरासत और पारंपरिक ज्ञान को सहेजने पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही न...

Continue Reading
राजनीति

कांग्रेस ने किया मातृशक्ति का घोर अपमानः आशा

स्पीकर रितु खंडूरी जी के साथ अमर्यादित व्यवहार समस्त नारी जाति का अपमान: आशा भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस से माफी मांगने को कहा देहरादून। उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी जी के साथ कांग्रेस विधायकों का अमर्यादित व्यवहार उन समस्त महिलाओ का अपमान है जिनके संघर्ष के बलबूते उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ, कांग्रेस विधायकों का आचरण निंदनीय है। जिसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने काशीपुर में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड प्रदान करने के दौरान पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से नहीं देखती, एक महिला विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी जी क...

Continue Reading
Sliderराजनीति

गैरसैण में विधान सत्र, हंगामें के आसार

गैरसैण में विधान सत्र आज से, क्या रहेगा खास हंगामें के आसार प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में विधान सभा सत्र आज से शुरू होगा। राज्यपाल समेत विधान सभा स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) के अभिभाषण के साथ सत्र शुरू होगा। अभिभाषण में राज्य सरकार के एक साल में कामों को रखेंगे। साथ ही भविष्य की योजनाओं पर रोशनी डालेंगे। उम्मीद की जानी चाहिए कि विपक्ष अपनी भूमिका में खरा रहेगा। खबर है कि कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से गैरसैंण कूच करने का आह्वान किया है। ऐसे में सदन के बाहर और भीतर हंगामे के आसार हैं। सत्ता पक्ष भी पूरी तैयारी के साथ उतरा है। भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई। जिसमें संभावित मसलों पर चर्चा कर रणनीति तैयार की गई।

Continue Reading