गैरसैण में विधान सत्र आज से, क्या रहेगा खास हंगामें के आसार प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में विधान सभा सत्र आज से शुरू होगा। राज्यपाल समेत विधान सभा स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) के अभिभाषण के साथ सत्र शुरू होगा। अभिभाषण में राज्य सरकार के एक साल में कामों को रखेंगे। साथ ही भविष्य की योजनाओं पर रोशनी डालेंगे। उम्मीद की जानी चाहिए कि विपक्ष अपनी भूमिका में खरा रहेगा। खबर है कि कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से गैरसैंण कूच करने का आह्वान किया है। ऐसे में सदन के बाहर और भीतर हंगामे के आसार हैं। सत्ता पक्ष भी पूरी तैयारी के साथ उतरा है। भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई। जिसमें संभावित मसलों पर चर्चा कर रणनीति तैयार की गई।
Continue ReadingCategory: राजनीति
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हे अप्रैल माह से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया।
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर, उधम सिंह नगर स्थित पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
Continue Readingमुख्यमंत्री ने की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी से भेंट। देहरादून-दिल्ली एलीवेटेड रोड निर्माण में तेजी लाये जाने के लिये जताया आभार। केंन्द्रीय मंत्री ने कहा, राज्य सरकार द्वारा भेजे गये सड़क निर्माण से सम्बन्धित प्रस्तावों को भी दी जायेगी मंजूरी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को व्यासी के समीप स्थित होटल में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने देहरादून दिल्ली एलीवेटड रोड के निर्माण में तेजी लाये जाने पर उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से देहरादून-टिहरी टनल के निर्माण की डीपीआर में भी शीघ्रता की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी से राज्य में राज्य एवं राष्ट्रीय मार्गों के निर्माण आदि के सम्बन्ध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्री गडकरी से राज्य सरकार द्...
Continue Readingकोच्चि में देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण। जोशी बोले -आत्मनिर्भर भारत को दर्शाता इस स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत की प्रतिकृति को सैन्य धाम में स्थापित किया जाएगा। कोच्चि, 01 मार्च 2023। केरल दौरे के तीसरे दिन सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड पहुंचे। जहां उन्होंने भारत द्वारा निर्मित देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत अब तक का सबसे बड़ा जहाज आईएनएस विक्रांत का निरीक्षण कर जहाज का अवलोकन किया। इस मौके कृषि मंत्री गणेश जोशी के साथ नौसेना के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री गणेश जोशी ने आईएनएस विक्रांत की भूरी भूरी प्रशंसा की और भारतीय नौसेना के अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय नौसेना में शामिल उत्तराखंड के अधिकारियों से भी मुलाकात की...
Continue Reading
