देहरादून अपर जिलाधिकारी प्रशासन बीर सिंह बुदियाल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उनके द्वारा 11 अगस्त 2021 को विकासखण्ड कालसी स्थित ग्राम टिमरा का भ्रमण किया जायेगा। उन्होंने उप जिलाधिकारी कालसी, खण्ड विकास अधिकारी कालसी एवं क्षेत्राधिकारी कालसी निर्देश दिये कि भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अपने अधीनस्थ कार्मिकों सहित मौके पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये ताकि जनमानस की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाना सके।
Continue ReadingCategory: राजनीति
पौड़ीः आधारहीन खबर पर हिंदुस्तान समाचार को नोटिस मंगलवार को दिनांक 03 अगस्त, 2021 को दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान में प्रकाशित ‘‘उत्तराखंड के लाखों घरों लगा दिए नल पर जल नही, राज्य के लोगों ने उठाए सवाल‘‘ खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने तत्काल संबंधित अधिकारी को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिस पर अधिशासी अभियंता निर्माण शाखा उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम कोटद्वार गढ़वाल द्वारा प्रकाशित खबर में जनपद से संबंधित समाचार को आधारहीन बताते हुए मुख्य सम्पादक दैनिक हिन्दुस्तान, देहरादून को समाचार का खण्डन करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया। अधिशासी अभियंता निर्माण शाखा उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम कोटद्वार सरिता गुप्ता ने दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र में प्रकाशित खबर ‘‘पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के पाली डब/पाली, क्यार, स...
Continue Readingदेहरादूनः सचिव उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग ने अवगत कराया है कि माननीय उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग नईम नवाब द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित निर्माणधीन योजनाओं की समीक्षा की प्रगति का मूल्याकन/अनुश्रवण किये जाने हेतु 10 अगस्त 2021 को पूर्वाहन 11 बजे बैठक प्रस्तावित की गई है। उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, देहरादून/हरिद्वार/उधमसिंह नगर/नैनीताल को वांछित सूचनाओं सहित बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिये गये है।
Continue Readingजैसे जैसे प्रदेश में विधान सभा चुनावों का समय नजदीक आ रहा है, तैयारियों की रफागत उसी तरह से आगे बढ़ रही हैं। पौड़ी जनपद की विधान सभा चौबट्टाखाल से तैयारी कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने सावन के सोमवार को क्षेत्र के नौगांखाल में कार्यालय खोल कर शानदार शुरूआत कर दी है। इस पावन अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने पहले मां ज्वालपा देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की। और इसके बाद नौगांव खाल बाजार कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई लोग भी मौजूद रहे। इस मौके पर कई नए लोगों ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। बड़ी संख्या में यहां पहुंचे क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों का कहना है कि केशर सिंह नेगी के साथ चौबट्टाखाल विधानसभा में सत्ता परिवर्तन के लिए एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर सभी ने भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ कर कांग्रेस की सर...
Continue Readingकांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी का पौड़ी में जोरदार स्वागत कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी आज पहली बार पौड़ी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह देखते ही बना। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ पौड़ी के मुख्य बाजार में रैली निकाली गई। और केशर समेत पार्टी के बड़े नेताओं के जयकारे भी खूब लगे। इसके बाद जिला पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने केशर सिंह नेगी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सौभाग्य है कि पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह अपेक्षाओं पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे। यहां मीडिया से बातचीत में केशर नेगी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। प्रदेश का आम जन मानस पूरी ...
Continue Reading
