राजनीति

अजय टम्टा को आया बुलावा, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह

अजय टम्टा को आया बुलावा, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह खबर देश की राजधानी दिल्ली से है। यहां एनडीए की ओर से भाजपा नेता नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने जा रहे हैं। आज राष्ट्रपति भवन में पीएम समेत उनके मंत्री मंडल में शामिल मंत्रिगण शपथ लेंगे। इसी बीच उत्ताखंड के लिए भी एक अच्छी खबर आई है। यहां सर्फ 23 वर्ष की उम्र में राजनीति में कदम रखने वाले अजय टम्टा को भी केंद्र से बुलावा आया है। इस बुलावे से उनके भी मोदी मंत्रीमंडल में शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि उन्हें कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। 52 वर्षीय अजय टम्टा अल्मोड़ा संसदीय सीट पर इस बार लगातार तीसरी बार जीते हैं।

Continue Reading
राजनीति

पहाड़ी शैली में निर्मित हो रहा उत्तराखण्ड निवास

उत्तराखण्ड निवास में दिखेगी पहाड़ी शैली की झलक मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी दिए निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए माह जुलाई तक कार्य को पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड निवास में पहाड़ी शैली की झलक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड निवास के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत भी की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी, स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी श्री रंजन मिश्रा ...

Continue Reading
Sliderराजनीति

अदभुतः नतीजों से पूर्व रामनवमी को ही यहां खिल गए थे ‘पांच कमल’

देहरादून, खबर की लीड में लगी फोटो शायद यह आपको याद होगी। नहीं है तो हम बता देते हैं। यह आज अपने आप में एक खबर है। यह फोटो कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत के आंगन में पांच कमल के फूलों की है जो ऐन रामनवमी के अवसर पर खिले। आज लोकसभा के परिणाम घोषित हो गए हैं। प्रदेश की पांचों सीटों पर कलल खिला है। गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। वहीं हरिद्वार सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी से राजमाला लक्ष्मी, अल्मोड़ा से अजय टम्टा व नैनीताल से अजय भट्ट को शानदार जीत मिली है। लोक सभा चुनाव के प्रथम चरण से पूर्व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया में खासी वायरल हुई। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुदरत ने भी राज्य की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के संकेत दे दिये हैं। ऐन रामनवमी के पावन अवसर पर ऐसा संयोग ब...

Continue Reading
राजनीति

लोकसभा की पांचों सीटें फिर भाजपा की झोली में, खिला कमल

लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। उत्तराखंड में पांचों लोक सभा सीटों पर फिर से कमल खिल गया है। पांचों सीटें भाजपा प्रत्याशियों ने अच्छे खासे मार्जिन से जीती हैं। गढ़वाल सीट समेत सभी क्षेत्रों में प्रत्याशियों के समर्थकों ने विजय जुलूस निकालेे। देहरादून में भी पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल रहा।

Continue Reading
राजनीति

हरिद्वार लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद रावत ने कार्यकर्ताओं की थपथपाई पीठ, जीत के प्रति आश्वस्त

हरिद्वार लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद रावत ने कार्यकर्ताओं की थपथपाई पीठ, जीत के प्रति आश्वस्त कार्यकर्ताओं की दिन-रात की कड़ी मेहनत रंग लाएगी: त्रिवेन्द्र हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव में दिन रात पार्टी का चुनाव प्रचार करने वाले तमाम कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों का धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत और अथक प्रयासों के दम पर हरिद्वार लोकसभा सीट बहुत अच्छे मतों से जीतने जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तमाम जनसभाओं और रोड़ शो के आयोजन को सफल बनाया। सभी विधानसभाओं में जमकर चुनाव प्रचार किया गया। जिसके चलते भाजपा हरिद्वार लोकसभा सीट बड़े अंतर से जीत रही है। इस दौरान उन्होंने विधान सभावार मतदान की समीक्षा भी की और कार्यकर्ताओं की पीठ भी थपथपाई। रुड़की में और हरिद्वार जिला भाजपा क...

Continue Reading