केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गढ़वाल लोकसभा के अंतर्गत कोटद्वार में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आयोजित विशाल ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने जनता से बलूनी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि आप अनिल बलूनी को जिताओ, गढ़वाल की चिंता मैं करूंगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 500 सालों के बाद रामलला अपना जन्मदिन राम मंदिर में मनाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि हमने उनकी प्राण प्रतिष्ठा का दृश्य देखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को जानबूझकर पिछले कई दशकों से लटकाते हुए आई जबकि मोदी जी ने महज पांच साल में ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सम्पन्न कराया। शाह ने कहा कि, मैं हमारे उत्तराखंड के युवा सीएम धामी को भी बहुत अभिनंदन देना चाहता हूँ। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनसंघ ने अपनी...
Continue ReadingCategory: राजनीति
ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर त्रिवेंद्र का किया फूलों से स्वागत महिलाओं ने त्रिवेंद्र को विजय तिलक लगाया, जीत की कामना की, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र ने की कमल पर मोहर लगाने की अपील हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आज रानीपुर विधानसभा ग्रामीण क्षेत्रों में मेगा रोड शो निकला। ग्रामीणों ने त्रिवेंद्र का आतिशबाजी, ढोल नगाड़े बजाकर और पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत सत्कार किया। रोड शो करीब 10 बजे हरिद्वार ग्रामीण से शुरू हुआ गांव में त्रिवेंद्र का काफिला पहुंचते ही महिलाएं, युवा, बच्चे, बुजुर्ग उत्साहित होकर नारेबाजी करते रहे। महिलाओं ने त्रिवेंद्र को विजय तिलक लगाया। जबकि बुजुर्ग लोगों ने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमा...
Continue Readingरुड़की। हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का महा जनसंपर्क और मेगा रोड शो आज मंगलौर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में निकला। ग्रामीणों ने त्रिवेंद्र का आतिशबाजी, ढोल नगाड़े बजाकर और फूलों की बारिश कर जोरदार स्वागत सत्कार किया। रोड शो करीब 8 बजे मंगलौर कस्बे हनुमान चौक से शुरू हुआ। वहां से नाथू खेड़ी, मुंडलाना , हरजोली जट, हरचंदपुर,निजामपुर ,बरहमपुर ,बूढ़पुर, मोहम्मदपुर जट, गुरुकुल नारसन ,खेड़ा जट , नारसन कला ,टिकोला कला, लहबोली ,मन्ना खेड़ी ,मंडावली, होते हुए लीबरहेरी पहुंंचा। गांव में त्रिवेंद्र का काफिला पहुंचते ही महिलाएं, युवा, बच्चे, बुजुर्ग उत्साहित होकर नारेबाजी करते रहे। महिलाओं ने त्रिवेंद्र को विजय तिलक लगाया। जबकि बुजुर्ग लोगों ने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेत...
Continue Readingपूर्व मुख्यमंत्री और प्रत्याशी लोकसभा हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आज डोईवाला विधानसभा के सम्मानित कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विजय संकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। साथ ही उनके द्वारा सभी से चुनावी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान पूर्व सीएम ने सभी से अपनी ऊर्जा को 19 अप्रैल यानी मतदान के दिवस तक संभाले रखने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव भी एक रण क्षेत्र है और रण क्षेत्र में हमें अंतिम क्षण तक मजबूती से लड़ते हुए विजय प्राप्त करनी है। इस अवसर पर विधायक डोईवाला श्री बृजभूषण गैरोला, लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत धर्मपुर डोईवाला ऋषिकेश विधानसभा के सह प्रभारी श्री शमशेर सिंह पुंडीर, चारों मंडलों के अध्यक्ष बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Continue Readingऋषिकेश। ऋषिकेश में आयोजित एक चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश के लोगों ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है। आज देश में ऐसी सरकार है जिसने बीते 10 वर्षों में भारत को पहले से मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है। पीएम ने कहा कि, अगर कांग्रेस की सरकार होती तो वन रैंक-वन पेंशन कभी भी लागू नहीं होता। हमने यह गारंटी दी थी और इसे पूरा करके दिखाया। यह कांग्रेस थी जो कहती थी कि वन रैंक-वन पेंशन लागू करके हम पूर्व सैनिकों को 500 करोड़ रुपए देंगे, लेकिन मोदी ने वन रैंक-वन पेंशन लागू एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा करके पूर्व सैनिकों के बैंक खाते में पहुंचा दिए हैं। उत्तराखंड में भी पूर्व सैनिकों के खाते में साढ़े 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा सैनिक परिवारों को मिले हैं। पीएम ने कहा कि, कांग्रेस के समय में तो सैनिकों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी रहती थी। दुश्...
Continue Reading
