Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • जयहरीखाल की न्याय पंचायत कुण्झोली में “जन-जन की सरकार
  • BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक देहरादून में सम्पन्न
  • Golden Card: उपचारित लाभार्थी से फीडबैक फार्म लेना अनिवार्य
  • सामूहिक प्रयासों से सशक्त जल संरक्षण-आईयूसीएन ने की प्रशंसा
  • संयुक्त सचिव ने देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का किया निरीक्षण
  • डीएम ने अधिकारियों को प्रोएक्टिव मोड में किया सक्रिय
  • मुख्यमंत्री के पौड़ी दौरे से विकास को मिली नई दिशा, जनअपेक्षाओं पर हुआ सीधा संवाद
  • नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज
  • होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए
Slider

सहकारिता से समृद्धि की राह पर अग्रसर उत्तराखंड:मुख्यमंत्री

Raath Samachar
October 13, 20250

, मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर में दिया नवाचार और सशक्तिकरण का संदेश

सहकारिता आंदोलन बनेगा ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण का प्रेरक सूत्र: मुख्यमंत्री

सहकारिता ही सामाजिक एकता और आर्थिक स्वावलंबन की आधारशिला: मुख्यमंत्री

1.80 लाख ‘लखपति दीदियां’ बनीं सफलता की मिसाल, लक्ष्य चार लाख तक पहुंचाने का: डॉ. धन सिंह रावत

सहकारिता मेले में मुख्यमंत्री धामी का आह्वान, स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ें, बढ़ाएं आत्मनिर्भरता का विस्तार

सूचना/पौड़ी/13 अक्टूबर 2025:
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर स्थित आवास विकास मैदान में आयोजित नौ दिवसीय सहकारिता मेले के सातवें दिन आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय परंपराओं के अनुरूप ढोल-नगाड़ों तथा मार्शल स्कूल के बैंड के साथ पारंपरिक स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों/समूहों/संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा उन्हें बाजार से जोड़ने के प्रयासों के लिए काश्तकारों एवं स्वयं सहायता समूहों की सराहना की और उनसे संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता समाज को जोड़ने और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह मेला सहकारिता की भावना को और प्रगाढ़ करेगा तथा महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों को एक व्यापक मंच उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता भारत की संस्कृति और जीवन पद्धति का प्रतीक है, जिसकी झलक “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना में भी दिखाई देती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 को विश्व सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है और सहकारी से समृद्धि के लक्ष्य को साकार करने हेतु केंद्र सरकार ने एक अलग सहकारी मंत्रालय का गठन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने के तहत अब तक 671 सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूरा हो चुका है। साथ ही 13 जनपदों की 5511 समितियों में से 3838 समितियों के अभिलेख राष्ट्रीय सहकारी पोर्टल पर अपलोड कर ऑनलाइन किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तुलना में मंडुवा की खरीद में 5.50 रुपये प्रति किलो की वृद्धि के साथ 48.86 प्रति किलो की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यो हेतु किसानों को पं दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना से पाँच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण प्रदान किया जा रहा है। कहा कि आज प्रदेश के सहकारी बैंकों में 16 हजार करोड़ रुपये की सहकारी पूंजी जमा होना जनता के विश्वास का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला उद्यमिता को नई दिशा मिल रही है और “लखपति दीदी” अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा” कथन को राज्य की महिलाएँ अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के माध्यम से साकार कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जनपदों में चल रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने हेतु देश का सबसे सख़्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है और सौ से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है। हाल ही में हरिद्वार में उजागर नकल प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की और युवाओं की अपेक्षा के अनुरूप सीबीआई जांच की संस्तुति की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक सख्त भू-कानून लागू कर भूमाफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है, जिससे उत्तराखंड के मूल अस्तित्व और भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट मंत्री/स्थानीय विधायक की मांग के अनुरूप श्रीनगर में सीवर लाइन एवं पेयजल आपूर्ति की डीपीआर प्राप्त होते ही तत्काल स्वीकृति दी जाएगी, जिससे नगर में पंद्रह घंटे तक निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 31 लाख लोग सहकारिता से जुड़े हैं, जिसे 50 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। सहकारिता द्वारा प्रदेशभर के 16 लाख किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में आयोजित सहकारिता मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों ने लगभग 35 लाख का व्यापार किया है तथा इस मेले से श्रीनगर में लगभग 1 करोड़ का व्यापार हुआ है।
मंत्री ने बताया कि कॉपरेटिव इस समय 30 करोड़ रुपये के लाभ में है और 1.80 लाख दीदियां “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, जिसे चार लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि सरकार के प्रयासों से रोजगार के अवसरों में निरंतर वृद्धि हो रही है। कल 1500 एलटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे, जिससे राज्य में रोजगार का आंकड़ा 26,500 के पार पहुंच जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री व सहकारिता मंत्री ने शक्ति स्वयं सहायता समूह पाबौ को बागवानी के लिए, उड़ान स्वयं सहायता समूह पाबौ को मुर्गीपालन, सवेरा स्वयं सहायता समूह पलिगांव पाबौ को दोना-पत्तल, महादेव स्वयं सहायता समूह पैठाणी को मुर्गीपालन, जयहरीखाल के मालन स्वयं सहायता समूह को बद्री गाय पालन के लिए 5-5 लाख के चेक वितरित किये। इसके अलावा वसुंधरा स्वायत्त सहकारिता पसीणा तथा जय भोलेनाथ स्वायत्त सहकारिता कंडेरी को कृषि विभाग की एसएम एएम योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों के लिए 4-4 लाख के चैक जबकि गुच्छी उत्पादन तकनीक के लिए नवीन पटवाल को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय के बच्चों की उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्षा रचना बुटोला, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड प्रादेशिक कॉपरेटिव यूनियन शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, मेयर नगर निगम श्रीनगर आरती भंडारी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, अपर निबंधक सहकारिता आनंद शुक्ल सहित, निदेशक इफ्को उमेश त्रिपाठी अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

1347 एलटी शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्रः डॉ. धन सिंह रावत

Next Post

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक

Related Articles

Slider

लड़ाई के परिणाम हो सकते हैं घातक

Slider

गंगोत्री धाम में बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया

Sliderउत्तराखंड

वनाग्नि संभावित क्षेत्रों में नमी संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान

Slider

24 व 25 अक्टूबर को फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल

Slider

लहराया शस्त्र; डीएम ने किया लाइसेंस निलम्बित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Recent Posts

  • जयहरीखाल की न्याय पंचायत कुण्झोली में “जन-जन की सरकार February 27, 2026
  • BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक देहरादून में सम्पन्न February 27, 2026
  • Golden Card: उपचारित लाभार्थी से फीडबैक फार्म लेना अनिवार्य February 27, 2026
  • सामूहिक प्रयासों से सशक्त जल संरक्षण-आईयूसीएन ने की प्रशंसा February 27, 2026
  • महिलाओं में गर्भाशय कैंसर अब नहीं होगा लाइलाजः डाॅ. धन सिंह रावत February 26, 2026
  • प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज February 26, 2026
  • सहसपुर हरियावाला में 27 फरवरी को बहुउद्देशीय शिविर February 26, 2026
  • संयुक्त सचिव ने देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का किया निरीक्षण February 26, 2026
  • स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा February 25, 2026
  • सहकारी मेलों में वितरित किया गया 21 करोड़ का ऋणः डाॅ. धन सिंह रावत February 25, 2026
  • डीएम ने अधिकारियों को प्रोएक्टिव मोड में किया सक्रिय February 25, 2026
  • मुख्यमंत्री के पौड़ी दौरे से विकास को मिली नई दिशा, जनअपेक्षाओं पर हुआ सीधा संवाद February 25, 2026
  • शिक्षा मंत्री डा. रावत के नेतृत्व में एक्सपोजर विजिट पर जायेंगे विधायक-अधिकारी February 24, 2026
  • नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज February 24, 2026
  • नीलकंठ महादेव में होगा स्थापित आकस्मिक स्वास्थ्य केंद्र February 24, 2026
  • होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए February 23, 2026
  • मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा February 23, 2026
  • मुख्यमंत्री बीरों देवल में आयोजित यात्रा में हुए शामिल February 23, 2026
  • सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी February 23, 2026
  • एनएसएस शिविर का विशेष शिविर जीजीआईसी पैडुल में February 21, 2026
  • SHA: अस्पतालों के लंबित दावों के निस्तारण को चला अभियान February 21, 2026
  • कोटद्वार में “भारत उदय एक्सपो–2026” February 21, 2026
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा February 21, 2026
  • शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने किया डायट भीमताल का औचक निरीक्षण February 20, 2026
  • उपकरणों की क्रियाशीलता  के सम्बन्ध में गलत घोषणा; किरायानामा अनुबन्ध समाप्त February 20, 2026
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत February 19, 2026
  • चारधाम यात्राः तैयारियां शुरू, February 19, 2026
  • 21 फरवरी से 01 मार्च तक ‘‘दिव्य कला मेला’’ का भव्य आयोजन February 19, 2026
  • आयुष चिकित्सालयों में मरीजों के ऑनलाइन पंजीकरण के सख्त निर्देश February 18, 2026
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण को बनेगी ठोस रणनीति February 18, 2026
  • ग्रामीण विकास पर अहम फोकसः डाॅ. धन सिंह February 18, 2026
  • तान्या; पहुंची डीएम द्वार; तत्काल मिला न्याय February 18, 2026
  • शिविर में 29 शिकायतें दर्ज, 11 का मौके पर निस्तारण February 18, 2026
  • फूलों की वर्षा के बीच धन ‘दा’ के जयकारों से गूंजा पाबौ क्षेत्र February 16, 2026
  • कतारों से मुक्ति हेतु ABDM के स्कैन एंड शेयर व स्कैन एंड पे पर फोकस February 16, 2026
  • जिला प्रशासन ने अभिभावक बन संभाली जिम्मेदारी February 16, 2026
  • चयन कमेटी निर्धारण आपके सौजन्य व विमर्श से ही होगा: डीएम February 15, 2026
  • गंभीर आरोप व साक्ष्य के चलते गिरी गाज February 14, 2026
  • कैबिनेट मंत्री ने किया डुंगरीपंथ–छांतीखाल–खेड़ाखाल मार्ग का भूमि पूजन February 13, 2026
  • बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हों: डीएम February 13, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित February 13, 2026
  • सिल्वर सिटी में युवक की हत्या February 13, 2026
  • रिखणीखाल में ‘अफ़सर बिटिया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन February 13, 2026
  • स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत February 13, 2026
  • तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा February 12, 2026
  • घनसाली को दी 1301.42 लाख की सौगात February 12, 2026
  • जिलाधिकारी ने बाल विकास अपरियोजना कार्यालय का किया औचक निरीक्षण February 12, 2026
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक February 12, 2026
  • सूबे में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचाः डाॅ. धन सिंह रावत February 11, 2026
  • ‘शी फॉर स्टेम’ कार्यशाला में सीएम धामी ने 20 छात्राओं को दी 50-50 हजार की छात्रवृत्ति February 11, 2026
  • आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण February 11, 2026
  • स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों की जीआईएस मैपिंग कर 16 अस्पतालों को बनाया गया नोडल केंद्र February 11, 2026
  • जरूरतमंदों को मिले कंबल और तिरपाल; डीएम ने रेडक्रॉस के सेवा कार्यों को सराहा February 11, 2026
  • मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज February 11, 2026
  • निबंधक कार्यालय व सहकारी बाजार के निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश February 10, 2026
  • गल्ज्वाड़ी में बरसाती नाले पर अतिक्रमण ध्वस्त February 10, 2026
  • बुजुर्ग हरदीप कौर का 35,000 का पानी बिल 14372 में सेटल February 10, 2026
  • कटापत्थर और कार्लीगाढ़ बनेंगे आदर्श ग्राम February 10, 2026
  • कार्यशाला का आयोजन February 10, 2026
  • थल्ली की साधना रावत बनीं आत्मनिर्भर, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नयी पहचान February 9, 2026
  • इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स से बिना गर्म किए भर रहे गड्ढे February 9, 2026
  • शहर अन्तर्गत समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त February 8, 2026
  • दवाइयों के वितरण पर रोक February 7, 2026
  • 354 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, 38 शिकायतों का निस्तारण February 7, 2026
  • जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल February 6, 2026
  • गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने फिर सराहा February 6, 2026
  • जिला टिहरी और देहरादून की लाइफ लाइन -रायपुर सीएचसी February 4, 2026
  • ABDM: एचएमआईएस के स्कैन एंड शेयर को लेकर वर्चुअल कार्यशाला February 4, 2026
  • कृषि मंत्री की उपस्थिति में वीबी-जी राम जी कार्यशाला संपन्न February 3, 2026
  • रोड कटिंग में मनमानी पड़ी भारी; अनुमति निरस्त, मुकदमा दर्ज मशीनरी जब्त February 3, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar