Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • जरूरतमंदों को मिला नया जीवन आधार
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज
  • प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्थलीय निरीक्षण
  • समय से पहले सड़कों का कायाकल्प
  • मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण
  • श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट
  • कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • CS ने  सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की
  • मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’
Sliderखेल

38वें राष्ट्रीय खेल: ‘मौली संवाद’ में मुख्यमंत्री धामी ने की शिरकत

Raath Samachar
February 12, 20250

मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतिम दिन ‘मौली संवाद’ में की शिरकत

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन अवसर पर ‘मौली संवाद: नेशनल स्पोर्ट्स विजन कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस सत्र की शुरुआत ‘देवभूमि बनी खेलभूमि’ गीत से हुई। इस कार्यक्रम में माननीय वन विभाग मंत्री सुबोध उनियाल, 38वें राष्ट्रीय खेल के सीईओ अमित सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी जी ने कहा कि उत्तराखंड ने पूरे खेलों की मेजबानी अपने राज्य में की, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी बताया कि 37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड 25वें स्थान पर था, जबकि इस बार छठे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने इस उपलब्धि को खिलाड़ियों, आयोजकों और राज्य की खेल नीति का परिणाम बताया।
खेल वन की स्थापना और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
मुख्यमंत्री धामी जी ने ‘खेल वन’ की स्थापना के तहत स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस पहल का उद्देश्य खेलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि इस बार के राष्ट्रीय खेलों को ‘ग्रीन गेम्स’ के रूप में आयोजित किया गया, जहां हर संभव संसाधन का पुनः उपयोग किया गया। पुरस्कार ई-वेस्ट से बनाए गए, कोई खाद्य अपशिष्ट नहीं हुआ और स्वर्ण पदक विजेता द्वारा 1600 रुद्राक्ष के पेड़ लगाए गए। साथ ही 2.77 हेक्टेयर भूमि को ‘वनभूमि’ के रूप में विकसित किया गया।
महिलाओं के लिए ‘ड्रोन दीदी’ पहल
मुख्यमंत्री ने ‘ड्रोन दीदी’ पहल के बारे में भी चर्चा की, जिसके अंतर्गत 52 महिलाओं को ड्रोन तकनीक की 330 घंटे की ट्रेनिंग दी गई। इस ट्रेनिंग में असेंबली, उड़ान और कंप्यूटर सिस्टम की शिक्षा दी गई। इनमें से परीक्षा के बाद 5 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें आंचल आर्या, शिखा, काजल कुमार, प्रियंशी और प्रियंका आर्या शामिल हैं। इस पहल के पीछे के मुख्य व्यक्ति अविनाश चंद्रपाल को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय खेल की उपलब्धियां
38वें राष्ट्रीय खेल के सी.ई.ओ अमित सिन्हा ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय खेल का आयोजन उत्तराखंड में 11 विभिन्न स्थलों पर किया गया, जिसमें 8 केंद्र शासित प्रदेशों और सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (SSCB) की भागीदारी रही। कुल 32 खेलों का आयोजन हुआ, जिनमें 4 डेमोंस्ट्रेशन स्पोर्ट्स भी शामिल थे। इन खेलों में 2200 तकनीशियन, 2535 वॉलंटियर और 275 खेल विशेषज्ञ वॉलंटियर ने योगदान दिया। खिलाड़ियों और आयोजन दल के लिए प्रतिदिन 25,000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस आयोजन में कुल 17 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए गए।
रात में हुई अंतरराष्ट्रीय स्तर की राफ्टिंग
मुख्यमंत्री धामी जी ने बताया कि नेपाल-भारत सीमा के पास चंपावत में रात के समय राफ्टिंग का आयोजन किया गया, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इसके अलावा, उत्तराखंड के चकरपुर गांव में प्राचीन भारतीय खेल ‘मल्लखंब’ का आयोजन भी किया गया, जिससे सीमावर्ती गांवों में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम के अंत में 38वें राष्ट्रीय खेल के सीईओ अमित सिन्हा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी और वन मंत्री सुबोध उनियाल को स्मृति चिह्न भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अब ‘खेलभूमि’ बन चुका है और राज्य सरकार इसे और आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Previous Post

38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर: मुख्यमंत्री

Next Post

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने दिवंगत सदस्य मंजूल सिंह मांजिला को दी श्रद्धांजलि

Related Articles

Slider

एटीएम कार्ड बदलकर रकम ठगी

Sliderउत्तराखंड

केंद्रीय पूल से मिलेगी 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

Slider

वित्त मंत्री ने राज्य में राजस्व बढ़ाने के संबंध में बैठक ली

Sliderहादसा

8वीं कक्षा की छात्रा को दिल का दौरा, मौत

Slider

07 नगर निकायों के 107 वार्डो में बनाये गये 187 मतदान केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Recent Posts

  • जरूरतमंदों को मिला नया जीवन आधार April 5, 2026
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज April 4, 2026
  • प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्थलीय निरीक्षण April 4, 2026
  • समय से पहले सड़कों का कायाकल्प April 3, 2026
  • मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण April 3, 2026
  • श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट April 2, 2026
  • कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण April 2, 2026
  • CS ने  सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की April 1, 2026
  • मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ April 1, 2026
  • रुद्रप्रयाग के डीएम जिला संभालेंगे या बीकेटीसी March 31, 2026
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी March 31, 2026
  • शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढ़ायी जाए: मुख्य सचिव March 31, 2026
  • अस्पतालों को एचपीआर बनाने तथा एचएमआईएस को एबीडीएम से जोड़ने के निर्देश March 31, 2026
  • सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया March 29, 2026
  • हर गांव तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: भरत चौधरी March 29, 2026
  • राजकीय महाविद्यालय मंगलौर: NSS बौद्धिक सत्र आयोजित March 28, 2026
  • PM के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर DM ने दिए निर्देश March 28, 2026
  • NSS शिविर में योग व अनुशासन का दिया संदेश March 27, 2026
  • स्वयंसेवियों में सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति ईमानदारी आवश्यक: डॉ. दीपा March 26, 2026
  • सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर मंथन March 25, 2026
  • रिकॉर्ड से लेकर वितरण प्रणाली तक की हुई पड़ताल March 25, 2026
  • भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप March 24, 2026
  • NSS CAMP: स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया March 24, 2026
  • परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित March 24, 2026
  • NSS: अनुशासन, एकता एवं सद्भावना के साथ सेवा करने का संदेश March 24, 2026
  • NSS शिविर में अनुशासन के महत्व पर जोर March 23, 2026
  • राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर March 23, 2026
  • होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित March 22, 2026
  • जिला प्रशासन ने 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित   March 21, 2026
  • गैस की कालाबाजारी पर 05 मुकदमें दर्ज March 19, 2026
  • डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मिला HMIS का प्रशिक्षण March 19, 2026
  • चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत March 16, 2026
  • कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा March 16, 2026
  • 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण March 14, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश March 14, 2026
  • एलपीजी गैस कालाबाजारी पर अब सीधे जेल March 12, 2026
  • “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन March 11, 2026
  • SDG Data Eco System & Monitoring March 10, 2026
  • संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 March 9, 2026
  • 3.49 लाख महिलाओं को मिला गंभीर बीमारियों का निशुल्क उपचार March 9, 2026
  • आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत March 7, 2026
  • नौगांव मल्ला में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण March 6, 2026
  • पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन जल्द होगा जनता को समर्पित March 6, 2026
  • आयुष्मान होता उत्तराखंड, 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया लाभः March 5, 2026
  • दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में हो रही है वितरित March 5, 2026
  • बीएलओ के कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा करें March 5, 2026
  • व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति March 5, 2026
  • जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा March 5, 2026
  • गृहमंत्री के भ्रमण की तैयारियों का सीएम ने किया निरीक्षण March 3, 2026
  • देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया March 3, 2026
  • पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह March 2, 2026
  • प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगे मॉडल सहकारिता गांव : डॉ. धन सिंह रावत March 2, 2026
  • मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी March 2, 2026
  • केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण तैयारियों की समीक्षा की March 2, 2026
  • सौगात के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना March 1, 2026
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा सशक्त विस्तार March 1, 2026
  • निर्माण साईटों पर सुपर विजन हेतु अनिवार्यता उपस्थित रहे अभियंताः प्रभारी मंत्री March 1, 2026
  • उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक February 28, 2026
  • स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ February 28, 2026
  • स्वरोजगार को बढावा देने हेतु वृहद रणनीति तैयार करें- गर्ब्याल February 28, 2026
  • जयहरीखाल की न्याय पंचायत कुण्झोली में “जन-जन की सरकार February 27, 2026
  • BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक देहरादून में सम्पन्न February 27, 2026
  • Golden Card: उपचारित लाभार्थी से फीडबैक फार्म लेना अनिवार्य February 27, 2026
  • सामूहिक प्रयासों से सशक्त जल संरक्षण-आईयूसीएन ने की प्रशंसा February 27, 2026
  • महिलाओं में गर्भाशय कैंसर अब नहीं होगा लाइलाजः डाॅ. धन सिंह रावत February 26, 2026
  • प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज February 26, 2026
  • सहसपुर हरियावाला में 27 फरवरी को बहुउद्देशीय शिविर February 26, 2026
  • संयुक्त सचिव ने देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का किया निरीक्षण February 26, 2026
  • स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा February 25, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar