Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • व्यथित सुधा के गंभीर रोग से ग्रसित 2 वर्षीय बेटे अमन का अब हो रहा उपचार
  • जिलाधिकारी द्वारा कोटद्वार बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा
  • आयुष्मान की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री दिए सख्त निर्देश
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
  • वंचित असहाय बालिका ही हमारे जीवन की वास्तविक नंदा-सुनंदा देवियांः डीएम
  • देहरादून में भूकंप मॉकड्रिलः प्रशासन परखेगा अपनी तैयारी
  • नशा मुक्त भारत अभियान का उत्सव 18 नवंबर को
  • नशा मुक्ति हेल्पलाइन का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -सीडीओ
  • बुजुर्ग माता-पिता से डीएम को सुनवाई व्यथा
Slider

गैरसैण में पत्रकारों से बातचीत में सीएम धामी ने कहीं कई बातें

Raath Samachar
August 24, 20240

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सदन में हुई सकारात्मक चर्चा को राज्य हित में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के साथी जल्दबाजी नही करते तो सदन और लम्बा चलता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में कई विधेयकों के साथ अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई तथा उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। अनुपूरक बजट, सामान्य बजट की पूर्ति के लिये लाया गया है। राज्य में वित्तीय अनुशासन के साथ राजस्व बढाने तथा खर्चों को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए राजस्व प्राप्ति के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। ऋण लेने की प्रक्रिया में भी कमी लाई गई है। विकास की दिशा में राज्य का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में राज्य द्वारा प्रथम स्थान पर रहना इसका प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास केन्द्र पोषित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने का है। राज्यांश कम होने वाली योजनाओं का लाभ प्रदेश वासियों को मिलें इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य के गेस्ट हाऊसों का बेहतर ढंग से संचालन कर इन्हें आय के संशाधनो से जोडने में मददगार बनाया जा रहा हैं। राज्य की भावी पीढी को बेहतर वित्तीय स्थिति का लाभ मिले इसके लिए हम प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं, खिलाडियों एवं छात्रों के व्यापक हित में अनेक प्रभावी निर्णय लिये गये है। महिला स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कर उनकी आर्थिकी मजबूत करने के साथ उन्हें स्वरोजगार से जोडने के लिये योजनायें बनाई गई है। समूहों के उत्पादों के विपणन की कारगर व्यवस्था की गई है। कृषि, बागवानी, मत्स्य, दुग्ध विकास की योजनाओं को रोजगार परक बनाया जा रहा है। जनता के हित से जुडी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में राज्य के किसी भी क्षेत्र में बनभूलपुरा जैसी घटना न हो, आपसी भाईचारा व अमन चैन बना रहें तथा दंगा, तोड-फोड के साथ सरकारी व निजी सम्पत्ति का नुकसान न हो इसके लिए लोक तथा निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक को मंजूरी दी गई है। अब सम्पतियों के नुकसान की भरपाई दंगाईयों से ही की जायेगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि का प्रत्येक व्यक्ति बांग्लादेश में हिन्दुओं के प्रति हो रही हिंसक घटनाओं के प्रति हम चिंतित है, उनके प्रति हो रहे इस अन्याय को रोका जाना चाहिए। हिंसक घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम हम सबकी मांग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न आपदा की घटनाओं के प्रति हम संवेदनशील है। वे स्वयं राज्य के विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रहें है तथा प्रभावितों का दुःख दर्द बांटने में लगे है। पीडितों की हर सम्भव मदद करने का प्रयास निरन्तर जारी है। इसके लिए धन की कमी नही होने दी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भराडीसैंण का ग्रीष्मकालीन राजधानी के अनुरूप विकास हमारा लक्ष्य है, इसके लिए शीघ्र उच्च स्तरीय बैठक का भी आयोजन किया जायेगा। भराडीसैण में वर्षभर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के आयोजन के भी प्रयास किये जाने की बात कही साथ ही यहां पर विधानसभा सत्र लम्बें समय तक संचालित किये जाने, अच्छा अस्पताल बनाये जाने, पत्रकारों तथा पुलिस के जवानों के लिये आवास की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने की भी बात मुख्यमंत्री ने कही।

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने वृक्षारोपण किया

Next Post

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में आम जनता से भेंट कर सुनी जन समस्यायें

Related Articles

Slider

मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘आदर अभिनन्दन, आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम

Slider

सभी वाहनों में किराया सूची को चस्पा करने के निर्देश

Slider

मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक ने भेंट की

Slider

8 से 11 अप्रैल तक जनपद के अंतर्गत कहीं-कहीं गर्जन

Slider

खेल दिवस पर प्रदेश में खास कार्यक्रम, खिलाड़ी हुए सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/10/yuva_UK.mp4

Recent Posts

  • स्व. साहित्यकार श्री शैलेश मटियानी को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025” November 17, 2025
  • राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे 587 नये नर्सिंग अधिकारी November 17, 2025
  • व्यथित सुधा के गंभीर रोग से ग्रसित 2 वर्षीय बेटे अमन का अब हो रहा उपचार November 17, 2025
  • जिलाधिकारी द्वारा कोटद्वार बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा November 17, 2025
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए चार मुकाबले November 16, 2025
  • आयुष्मान की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री दिए सख्त निर्देश November 15, 2025
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित November 15, 2025
  • वंचित असहाय बालिका ही हमारे जीवन की वास्तविक नंदा-सुनंदा देवियांः डीएम November 14, 2025
  • उत्तराखंड सरकार जनजातीय संस्कृति-संवर्धन के लिए 50 लाख की वार्षिक : धामी November 14, 2025
  • देहरादून में भूकंप मॉकड्रिलः प्रशासन परखेगा अपनी तैयारी November 13, 2025
  • नशा मुक्त भारत अभियान का उत्सव 18 नवंबर को November 13, 2025
  • नशा मुक्ति हेल्पलाइन का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -सीडीओ November 12, 2025
  • बुजुर्ग माता-पिता से डीएम को सुनवाई व्यथा November 12, 2025
  • उत्तराखण्ड द्वारा राज्य भर में हाई अलर्ट जारी November 11, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं November 11, 2025
  • डीएम जनदर्शन, सुनवाई से लेकर समाधान तक; बढ़ती जन अपेक्षाएं; मौके पर ही निर्णय November 10, 2025
  • राज्य स्थापना के रजत जयंती: राज्यपाल ने रैतिक परेड की सलामी ली November 7, 2025
  • वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव में एकता और गर्व के सुरों से गूंज उठा पौड़ी November 7, 2025
  • राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का आयोजन November 7, 2025
  • कोलकाता में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बोले शिक्षा मंत्री November 7, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने की सैनिक कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ November 6, 2025
  • सूबे के राजकीय नर्सिंग कॉलेजों को मिली सात नई फैकल्टी November 6, 2025
  • एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ा रहा है उत्तराखंड: महाराज November 6, 2025
  • 08 नवम्बर को कोटद्वार में लगेगा अवसरों का मेला November 6, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया मुख्यमंत्री आवास में प्रवासी उत्तराखंडी अतिथियों का आत्मीय स्वागत November 5, 2025
  • राज्य स्थापना दिवस संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश November 5, 2025
  • गंगोत्री एनक्लेव वासियों ने डीएम सविन बंसल को किया सम्मानित November 5, 2025
  • चौखुटिया को मिली बड़ी सौगात November 4, 2025
  • प्रकृति के सान्निध्य में बच्चों ने समझा पक्षियों की पहचान करना November 3, 2025
  • एफआरआई देहरादून होगा रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम November 3, 2025
  • पठन संस्कृति की दिशा में पौड़ी प्रशासन की पहल सराहनीय: वीरेंद्र November 3, 2025
  • राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग November 3, 2025
  • शिक्षा में सुधार को कई योजनाएं लागू, छात्रवृत्तियों का भी मिला लाभ November 2, 2025
  • सहकारिता से आत्मनिर्भर भारत निर्माण का नया अध्याय लिख रहा उत्तराखण्ड : डॉ. धन सिंह रावत November 2, 2025
  • लोकपर्व इगास के अवसर पर कलाकारों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात November 1, 2025
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सैन्यधाम निर्माण कार्यों का निरीक्षण November 1, 2025
  • मुख्यमंत्री ने ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया October 31, 2025
  • मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ October 31, 2025
  • इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजीः मुख्य सचिव October 31, 2025
  • गंगा की निर्मलता एवं जन-जागरूकता के लिए ठोस कदम October 31, 2025
  • विदेश की धरती पर हुई शानदार पहल, नेट पर आएंगी गढ़वाली कुमाउनी जौनसारी October 31, 2025
  • “सोसायटी प्रमोशन ऑफ यूथ एण्ड मासेस’’ का डीएम ने किया चयन October 30, 2025
  • उत्तराखंड के खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि October 29, 2025
  • आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट October 29, 2025
  • उत्तराखंड की रजत जयंती पर मा0 राष्ट्रपति और मा0 प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत October 29, 2025
  • कोटद्वार में लोक सुनवाई/जन संवाद कार्यक्रम आयोजित October 28, 2025
  • लहराया शस्त्र; डीएम ने किया लाइसेंस निलम्बित October 28, 2025
  • चंद्रभागा नदी के लिए ₹174.70 लाख की परियोजना को भी हरी झंडी मिली October 28, 2025
  • लोगों की भावना के अनुरूप हो निर्माण कार्य” – मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी October 28, 2025
  • प्रदेश में 23 खेल अकादमियां की जल्द स्थापना: सीएम पुष्कर सिंह धामी October 27, 2025
  • आधार सेवाओं को आम जनता तक पहुँचाना है October 27, 2025
  • गौरा देवी की जन्मशती पर स्मरण October 26, 2025
  • डीएम ने शिक्षिका को  सौंपा अनुभव प्रमाण पत्र October 25, 2025
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, रजत जयंती अवसर पर जिलें में विभागोें के उच्चस्तरीय अधिकारी रहेंगे नोडल October 24, 2025
  • बालगृहों में कार्यरत कार्मिकों थानेवार रेंडमली सत्यापन के निर्देश October 23, 2025
  • देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम October 22, 2025
  • , प्रशासन हर परिस्थिति में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है October 21, 2025
  • प्रभावित परिवारों को बाजार दर पर मकान किराया; डीएम ने दिए निर्देश October 21, 2025
  • स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश October 20, 2025
  • 2 दिन में ही घुटनों के बल आया स्कूल प्रबन्धन October 20, 2025
  • जीवन में नई उम्मीद, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगी October 19, 2025
  • उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत हुआ सीएचसी चौखुटिया October 16, 2025
  • महिला शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मंत्री October 16, 2025
  • पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न October 16, 2025
  • स्थानीय संसाधनों से स्वावलंबन की मिसाल बनी चमराड़ा सहकारिता October 16, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने 09 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना October 16, 2025
  • परिवार सहित धन्यवाद देने पंहुची शोभा October 16, 2025
  • जनपद में औद्योगिक विकास की व्यापक संभावनाएं: जिलाधिकारी October 15, 2025
  • ABDM: राजभवन में आयुष्मान शिविर, 250 से अधिक आभा आईडी बनी October 14, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ October 14, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar