Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • परिवीक्षाधीन पीसीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट
  • बहुउद्देशीय शिविर में योजनाओं की दी गयी जानकारी
  • दिव्यांग शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी जांचः डॉ. धन सिंह रावत
  • स्कूलों में छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
  • दिव्यांगजन हमारी प्रेरणाशक्ति, सरकार निरंतर कर रही प्रभावी पहलें: विधायक
  • “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • सीडीओ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी सुधार को लेकर डीएम के कड़े निर्देश
  • मुख्य सचिव का चम्पावत दौरा : प्रगति में तेजी के निर्देश
Slider

उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत एनएसई की गौरव योजना का शुभारंभ

Raath Samachar
February 23, 20240

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत एनएसई की गौरव योजना का शुभारंभ किया

छात्रों और युवाओं के कौशल विकास के लिए है गौरव योजना

सीएम ने उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना एवं शोध अनुदान वितरण का भी शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास सभागार में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत छात्रों एवं युवाओं के कौशल विकास हेतु नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की गौरव योजना और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना एवं शोध अनुदान वितरण का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से उच्च शिक्षा में शोध को एक नई दिशा मिलेगी। उच्च शिक्षण संस्थाओं का गुणात्मक विकास होगा और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में बताया गया कि उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना एवं शोध अनुदान वितरण के अन्तर्गत प्राप्त हुये 500 शोध प्रस्तावों में से चयनित 44 शोध प्रस्तावों के लिये लगभग तीन करोड़ छियासठ लाख रूपये की शोध अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है। इसकी प्रथम किश्त के रूप में लगभग एक करोड़ तिरासी लाख रूपये की अनुदान धनराशि सीधे डी0बी0टी0 के माध्यम से हस्तांतरित की गयी है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे राज्य के युवाओं के कौशल सम्वर्द्धन और उनको प्लेसमेंण्ट देने के लिये उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एन0एस0ई0) के साथ गौरव योजना के लिये एम0ओ0यू0 भी हस्ताक्षरित किया गया।

मुख्यमंत्री ने सभी का हार्दिक स्वागत एवम् अभिनंदन करते हुये कहा कि उत्तराखण्ड छोटा राज्य होने के बाद भी विभिन्न क्षेत्रों में नित नए मापदण्ड स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षों में राज्य के उच्च शिक्षा के गुणात्मक विकास के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से सरकार द्वारा निरन्तर अभिनव प्रयास किए गए हैं। इन्हीं प्रयासों की श्रृंखला में राज्य की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना“ की शुरूआत की गई है। उत्तराखण्ड छोटा राज्य होने के बाद भी देश का ऐसा राज्य है, जो शोध को बढ़ावा देने हेतु इस प्रकार का शोध अनुदान शिक्षकों और शोधार्थियों को प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से उच्च गुणवत्ता के शोध द्वारा न सिर्फ संबंधित व्यक्ति और संस्थान की पहचान स्थापित होती है बल्कि मानवता के लिए नए अवसरों और विकल्पों की तलाश हो पाती है। उन्होंने कहा कि शोध किसी राज्य की सीमा से परे संपूर्ण विश्व के लिए सहायक होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शोधार्थियों के शोध और नवाचार से हमारे राज्य और समाज को एक नयी दृष्टि मिलेगी और हमारे उच्च शिक्षण संस्थाओं का गुणात्मक विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अनेक विकासात्मक कार्य हो रहे हैं। विकसित भारत के लिये यह अमृत काल है। विकसित भारत बनाना 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है तथा जिसकी जहां पर जो भी जिम्मेदारी है, उसे पूर्ण कर, संकल्प की सिद्धि में सहभागी बनें, निश्चित ही देश विश्व गुरू के पद पर आरूढ़ होगा।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मुम्बई रोड शो के दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ हुआ हमारा समझौता एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। इस प्रयास को और अधिक पुष्ट और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ आज एक एमओयू भी किया गया है, जो बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में बढ़ रही संभावनाओं का सही उपयोग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक इस क्षेत्र में पाँच गुना विस्तार की संभावनाएं हैं और एनएसई के सहयोग से हम उच्च शिक्षा में अध्यनरत छात्रों सहित अन्य युवाओं को इसके लिए उपयुक्त मानव संसाधन के रूप में परिवर्तित कर सकते हैं, जिसके दूरगामी परिणाम दिखेंगे। उन्होंने कहा कि आजकल शेयर बाजार के माध्यम से निवेश करने की लालसा बढ़ती जा रही है, परंतु इसमें निवेश करने से पहले वित्तीय विश्लेषण और गहन समझ अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस संदर्भ में, उच्च शिक्षा के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के समझौते की एक महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है, जिसके माध्यम से, छात्रों को अच्छी तरह से वित्तीय ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने निवेश फैसलों को समझेंगे और सावधानीपूर्वक वित्तीय निवेश कर सकेंगे तथा यह समझौता छात्रों को अध्ययन के लिए नवीनतम शिक्षा सामग्री के साथ ही एक सक्षम और जागरूक निवेशकों को तैयार करने में सहायता करेगा।

शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि उत्तराखण्ड द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचारी प्रयास किये जा रहे हैं, जो राज्य को एक मॉडल के रूप में स्थापित कर रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की श्रृंखला में राज्य की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने एनएसई का उल्लेख करते हुये कहा कि बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में बढ़ रही सम्भावनाओं का सही उपयोग करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सहयोग के साथ हम उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्रों सहित अन्य युवाओं को इसके लिये उपयुक्त मानव संसाधन के रूप में परिवर्तित कर सकते हैं।

कार्यक्रम को सचिव उच्च शिक्षा श्री शैलेश बगौली, मैंनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ एनएसई श्री आशीष चौहान, पूर्ण कालिक सदस्य सेबी श्री कमलेश चन्द्र वार्ष्णेय ने भी सम्बोधित करते हुये इस सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी, वाइस चेयरमैन हायर एजूकेशन कमेटी श्री देवेन्द्र भसीन, सचिव श्री आर0 मीनाक्षी सुन्दरम, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सेबी श्री जी0पी0 गर्ग, एनएसई, सेबी से श्री आशीष आहूजा, श्री साहिल मलिक, सुश्री दीप्ति अग्रवाल, श्री अमीष पटेल, डॉ0 विजय मेहता, श्री अमरीष दत्ता, डॉ0 नवीन नौटियाल, श्री अंशुमान पुरोहित सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के नवीन प्लांट का किया शुभारंभ

Next Post

बीस सूत्री कार्यक्रम की डाटा एन्ट्री व वेलिडेशन की प्रगति की मानीटरिंग कर पायेंगे

Related Articles

Slider

चार साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला

Sliderराजनीति

दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

Slider

वाहन व होमस्टे योजना में 22  आवेदन प्राप्त हुए , जिनमें 15  आवेदन स्वीकृत किए गए

Slider

जिलाधिकारी ने किया तहसील का औचक निरीक्षण

Slider

स्व सूरज कुँवर शाह को उनके पैतृक घाट पर सीएम ने दी पुष्पांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

Recent Posts

  • दून किंग राइडर और दून टाइटंस की जीत December 5, 2025
  • परिवीक्षाधीन पीसीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट December 5, 2025
  • सांसद खेल महोत्सव 12 दिसंबर से पौड़ी में होगा भव्य शुभारंभ December 5, 2025
  • बहुउद्देशीय शिविर में योजनाओं की दी गयी जानकारी December 5, 2025
  • दिव्यांग शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी जांचः डॉ. धन सिंह रावत December 5, 2025
  • पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी December 4, 2025
  • डीएम के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में  शिक्षिका की तैनाती December 4, 2025
  • स्कूलों में छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम December 3, 2025
  • दिव्यांगजन हमारी प्रेरणाशक्ति, सरकार निरंतर कर रही प्रभावी पहलें: विधायक December 3, 2025
  • “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का सफल आयोजन December 3, 2025
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब ने क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ December 2, 2025
  • नशामुक्त राज्य के विजन अन्तर्गत जिला प्रशासन के बड़े व कड़े कदम December 2, 2025
  • सीडीओ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश December 2, 2025
  • ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी सुधार को लेकर डीएम के कड़े निर्देश December 1, 2025
  • मुख्य सचिव का चम्पावत दौरा : प्रगति में तेजी के निर्देश December 1, 2025
  • उत्तराखंड लोक विरासत–2025 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल December 1, 2025
  • श्रीनगर में 24 घंटे होगी पेयजल आपूर्ति: डॉ. धन सिंह रावत November 30, 2025
  • किशोरी बालिकाओं का कलेक्ट्रेट एक्सपोज़र विज़िट, प्रशासनिक कार्यप्रणाली से रूबरू हुई November 28, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग में एएनएम व एमपीडब्ल्यू के 48 पद सृजित November 28, 2025
  • सूबे में सामूहिक खेती से आबाद हो रहे बंजर खेत November 28, 2025
  • सड़क स्वीकृति पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया November 27, 2025
  • रेन बसेरों में आवश्यक रजाई-कंबल आदि की पुख़्ता व्यवस्था हो November 27, 2025
  • “आपकी पूंजी आपका अधिकार” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय शिविर का आयोजन November 26, 2025
  • शौर्य और बलिदान के लिए भारत का हर नागरिक गोरखा सैनिकों का आभारी – मुख्यमंत्री November 26, 2025
  • जनजातीय समाज देश की विविधता की सबसे बड़ी ताकत – मुख्यमंत्री November 25, 2025
  • एमडीडीए के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा November 24, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग में जल्द तैनात होंगे 24 विशेषज्ञ चिकित्सक : डॉ. धन सिंह रावत November 24, 2025
  • महिलाओं के हाथ में रहेगी 281 सहकारी समितियों की कमान November 23, 2025
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत November 23, 2025
  • राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में  25.11.2025 November 22, 2025
  • ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित होंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत November 21, 2025
  • जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार में 21 दिवसीय ई–कॉमर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न November 21, 2025
  • एपिड योजना की पहलः 22 नवंबर को 169 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण November 21, 2025
  • लखवाड़-व्यासी राज्य Priority Project : डीएम  November 21, 2025
  • 103 नर्सिंग अधिकारी व 30 डेंटल हाईजिनिस्ट के पदों पर निकली भर्ती November 20, 2025
  • जनभागीदारी से निखरता शहर का गौरव November 20, 2025
  • हम सबकी भूमिका है अत्यंत गहनः जिलाधिकारी November 20, 2025
  • पढाई पर आया संकट; डीएम ने दिलाया दाखिला November 18, 2025
  • स्व. साहित्यकार श्री शैलेश मटियानी को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025” November 17, 2025
  • राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे 587 नये नर्सिंग अधिकारी November 17, 2025
  • व्यथित सुधा के गंभीर रोग से ग्रसित 2 वर्षीय बेटे अमन का अब हो रहा उपचार November 17, 2025
  • जिलाधिकारी द्वारा कोटद्वार बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा November 17, 2025
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए चार मुकाबले November 16, 2025
  • आयुष्मान की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री दिए सख्त निर्देश November 15, 2025
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित November 15, 2025
  • वंचित असहाय बालिका ही हमारे जीवन की वास्तविक नंदा-सुनंदा देवियांः डीएम November 14, 2025
  • उत्तराखंड सरकार जनजातीय संस्कृति-संवर्धन के लिए 50 लाख की वार्षिक : धामी November 14, 2025
  • देहरादून में भूकंप मॉकड्रिलः प्रशासन परखेगा अपनी तैयारी November 13, 2025
  • नशा मुक्त भारत अभियान का उत्सव 18 नवंबर को November 13, 2025
  • नशा मुक्ति हेल्पलाइन का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -सीडीओ November 12, 2025
  • बुजुर्ग माता-पिता से डीएम को सुनवाई व्यथा November 12, 2025
  • उत्तराखण्ड द्वारा राज्य भर में हाई अलर्ट जारी November 11, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं November 11, 2025
  • डीएम जनदर्शन, सुनवाई से लेकर समाधान तक; बढ़ती जन अपेक्षाएं; मौके पर ही निर्णय November 10, 2025
  • राज्य स्थापना के रजत जयंती: राज्यपाल ने रैतिक परेड की सलामी ली November 7, 2025
  • वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव में एकता और गर्व के सुरों से गूंज उठा पौड़ी November 7, 2025
  • राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का आयोजन November 7, 2025
  • कोलकाता में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बोले शिक्षा मंत्री November 7, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने की सैनिक कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ November 6, 2025
  • सूबे के राजकीय नर्सिंग कॉलेजों को मिली सात नई फैकल्टी November 6, 2025
  • एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ा रहा है उत्तराखंड: महाराज November 6, 2025
  • 08 नवम्बर को कोटद्वार में लगेगा अवसरों का मेला November 6, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया मुख्यमंत्री आवास में प्रवासी उत्तराखंडी अतिथियों का आत्मीय स्वागत November 5, 2025
  • राज्य स्थापना दिवस संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश November 5, 2025
  • गंगोत्री एनक्लेव वासियों ने डीएम सविन बंसल को किया सम्मानित November 5, 2025
  • चौखुटिया को मिली बड़ी सौगात November 4, 2025
  • प्रकृति के सान्निध्य में बच्चों ने समझा पक्षियों की पहचान करना November 3, 2025
  • एफआरआई देहरादून होगा रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम November 3, 2025
  • पठन संस्कृति की दिशा में पौड़ी प्रशासन की पहल सराहनीय: वीरेंद्र November 3, 2025
  • राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग November 3, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar