Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों से की मुलाकात
  • शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चौबंद
  • भूमि संबंधी मामलों में एसडीएम  को कार्रवाई के निर्देश
  • राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति: समीक्षा बैठक
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’
  • मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026: डीएम की अध्यक्षता में बैठक
  • हेल्पलाइन 1962 पर उचित रिस्पॉन्स न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी
  • गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर किया CM का स्वागत
Sliderराजनीति

संग्ज्यू- 2024: मुख्यमंत्री के लोहाघाट रोड शो में उमड़ा जन सैलाब।

Raath Samachar
February 11, 20240

मुख्यमंत्री ने जनपद विकास हेतु 1 अरब 62 करोड़ 15 लाख, 76 हजार (16215.76) की कुल 45 योजनाओं का किया लोकार्पण, शिलान्यास।

मातृ शक्ति है राज्य विकास की धुरीरू श्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मातृ-शक्ति को समर्पित संगज्यू-2024 कार्यक्रम में जनपद चंपावत के लोहाघाट पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट से रामलीला मैदान लोहाघाट तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। रोड शो में हज़ारों की संख्या में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जनता पहुंची जनता ने पुष्प वर्षा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
श्री धामी ने रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

कार्यक्रम के दौरान पहाड़ की संस्कृति की झलक देखने को मिली। जिसमें सांस्कृतिक दलों और छोलिया नृत्य, स्थानीय जनता द्वारा ढोल दमाऊ बजाकर व पारंपरिक परिधानों में सज धज कर महिलाओं ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मातृशक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य पर आधारित कार्यक्रम संग्ज्यू – 2024 के दौरान महिला पीआरडी, एनसीसी, एनएसएस व नर्सिंग कॉलेज की महिलाओं,बालिकाओं के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं व स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया।

इस दौरान जनपद चंपावत के विभिन्न विकास खण्डों में गठित सहकारिताओं एवं समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों एवं अन्य विभागों एनआरएलएम, पशुपालन, महिला डेयरी, दुग्ध संघ, उद्यान आदि परियोजनाओं के स्टाल लगाए गए थे। इन स्टाल में ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादित स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर श्री धामी ने वहां लगे स्टॉलों का निरीक्षण कर महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्याे की सराहना की।

सीएम श्री धामी ने पहाड़ की पारंपरिक वस्तुओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिलाओं के साथ ओखली में धान कूटने, रिंगाल की टोकरी बुनने के साथ ही लोहाघाट काली कुमाऊं की प्रसिद्ध हाथ से बनने वाली कढ़ाई व अन्य लोहे के सामान को अपने पूर्वजों की विरासत को आगे बढ़ाते आ रहे उद्यमियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि वे अपने आमा-बूबू के समय से ही लोहाघाट की कढ़ाईयों का प्रयोग ही नहीं करते बल्कि अपने ईष्ट मित्रों को सौगात के रूप में देते आ रहे हैं।

आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री धामी ने सरस्वती शिशु मंदिर में महिलाओं के साथ झोड़ा, चाचरी व होली गायन में प्रतिभाग कर पुरानी यादों को सांझा किया।
नारी शक्ति को समर्पित संगज्यू- 2024 कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया।

प्रधानमन्त्री जनमन योजना अंतर्गत जनपद की ग्राम खिरद्वारी की एक मात्र वनराजी जनजाति के 14 परिवारों को भूमि पट्टे(आवास स्थल) प्रदान किए।

सीएम ने कहा कि श्री राम मंदिर का ऐतिहासिक निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटा कर कश्मीर को पूर्ण रूप से भारत का हिस्सा बनाया। उन्होंने कहा कि इस देव भूमि की आबोहवा खराब नहीं होने देंगे।

संगज्यू- 2024 कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद विकास हेतु कुल 45 योजनाओं, कुल लागत 162 करोड़, 15 लाख 76 हजार (16215.76) का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें जनपद चंपावत विधानसभा हेतु कुल 10 योजनाओं लागत 25 करोड़ 4 लाख 16 हजार (2504.16) का लोकार्पण तथा 16 विकास योजनाओं लागत 86 करोड़ 90 लाख 17 हजार (8690.17) का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही लोहाघाट विधानसभा हेतु 11 विकास योजना लागत 28 करोड़ 83 लाख 54 हजार (2883.54) का लोकार्पण व 08 विकास योजनाओं लागत 21 करोड़ 37 लाख 89 हजार (2137.89) का शिलान्यास किया।

जिसमें विधानसभा क्षेत्र चंपावत अंतर्गत सिंचाई खंड के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत ग्राम ऊचोलीगोठ में शारदा नदी के दाएं पार्श्व पर स्नान घाट का निर्माण कार्य (लागत 459.65), विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत शारदा नदी के दॉये पार्श्व पर घस्यारा मण्डी बस्ती पर शारदा नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य (लागत 607.48), राज्य आपदा मद के अन्तर्गत उत्तराखण्ड के जनपद चम्पावत में बाढ़ से तहसील टनकपुर के अन्तर्गत हुड्डी नदी के बायें पार्श्व पर स्थित ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना कार्य (लागत 336.54)।
उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के जिला चंपावत के अंतर्गत नगर पालिका टनकपुर में मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण कार्य (मा०मुख्यमंत्री घोषणा) (लागत 296.79), जनपद चंपावत में शारदा राजि टनकपुर के अंतर्गत ककराली प्रथम बीट कक्ष संख्या- अ में वन चौकी का निर्माण (केम्पा योजना) (लागत 107.30)।
उत्तराखंड कृषि उत्पाद विपणन बोर्ड रुद्रपुर के विधानसभा चंपावत हेतु राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नारियल गांव का सुधारीकरण एवं पशुओ हेतु शेड व प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण (लागत 441.85)।
पर्यटन विभाग के टनकपुर क्षेत्र में एरो स्पोर्ट्स गतिविधियों हेतु रनवे का विकास (लागत 55.49), पर्यटक आवास गृह टनकपुर का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य (लागत 81.97), क्रांतेश्वर में पर्यटन अवस्थाना सुविधाओं का विकास (लागत 55.74) पर्यटक आवास गृह चंपावत का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य (लागत 61.35)का लोकार्पण किया गया।

साथ ही ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा जनपद चंपावत के विकासखंड चंपावत के चल्थी नौलापानी रोड में झालाकुड़ी नारायण सिंह के घर तक मोटर मार्ग का निर्माण (169.23), विकासखंड चंपावत के अंतर्गत ग्राम कोट अमोडी के ग्राम चंथेला में जूनियर हाई स्कूल तक मोटर मार्ग का निर्माण (लागत 186.74)।
उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड चंपावत में महिला छात्रावास तथा आईटी लैब का निर्माण (लागत 718.42), राजकीय महाविद्यालय टनकपुर चंपावत में विज्ञान संकाय भवन का निर्माण (लागत 428.06), विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत अमोड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण (218.26), पशुपालन विभाग के अंतर्गत राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नरियाल गांव चंपावत के प्रथम चरण के सुदृढ़ीकरण का कार्य (लागत 659.01),
प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग चंपावत के राज्य योजना अंतर्गत (मानसखंड कॉरिडोर एवं पर्वतमाला योजना) जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में मां पूर्णागिरि हेतु पहुंच मोटर मार्ग एवं पैदल मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य (लागत 605.68), माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत चंपावत के विधानसभा क्षेत्र के तहत ललुवापानी- हिंगलादेवी तक पूर्व निमित्त कच्चे पैदल मार्ग को पूर्ण विद्यमान चौड़ाई में सीसी इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सुधारीकरण कार्य (लागत 208.98), मा0 मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के तहत राज्य मार्ग संख्या- 111 लालुवापानी- बैनलेख मोटर मार्ग का हॉटमिक्स द्वारा उदारीकरण का कार्य (लागत 473.34), माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के तहत चंपावत की आंतरिक संपर्क मार्ग का हॉट मिक्स द्वारा सुधारीकरण का कार्य (लागत 992.12), माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र के तहत टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र के विभिन्न आंतरिक मार्गों का हॉट मिक्स द्वारा सुधारीकरण का कार्य (लागत 326.19), माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र चंपावत के तहत राज्य मार्ग संख्या 109 सुखीढाग- धूरा- रीठा साहिब की ब्रजनगर- तालियांबाज प्रभाग तथा राज्य मार्ग संख्या 110 सुखीढाग- श्यामलाताल मोटर मार्ग में हॉट मिक्स द्वारा सुधारीकरण का कार्य (लागत 638.52)।
उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के जनपद चंपावत अंतर्गत डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी टनकपुर हेतु 66 बेडड महिला छात्रावास का निर्माण (लागत 575.04) तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना अंतर्गत जनपद चंपावत के टनकपुर में 50 सैयायुक्त आयुष चिकित्सालय के भवन निर्माण (लागत 1503.91)।
पर्यटन विभाग के अंतर्गत 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के अंतर्गत श्यामलाताल क्षेत्र का विकास (लागत 490.94) का शिलान्यास किया।

वही निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत राज्य योजना के तहत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत लोहाघाट डिग्री कॉलेज से गंगनौला नसखोल खालगड़ा मोटर मार्ग के 8 से 12 किलोमीटर तक पुन निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य (लागत 328.5) तथा राज्य योजना अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के तड़ीगांव इंद्रपुरी मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण व सुधार कार्य (लागत 186.02)।
उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट चंपावत में महिला छात्रावास निर्माण कार्य (लागत 351.80), राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट चंपावत में वाणिज्य संकाय भवन का निर्माण कार्य (लागत 236.27), राजकीय महाविद्यालय पाटी चंपावत के भवन का निर्माण कार्य (लागत 360.90)।
सिंचाई खंड लोहाघाट द्वारा नाबार्ड मद के अंतर्गत जनपद चंपावत के विकासखंड पाटी में लाधीया नदी के बाएं पार्श्व पर स्थित रीठा साहिब की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना (लागत 366.52), विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट अंतर्गत नाबार्ड मद के अंतर्गत विकासखंड पाटी के लधिया नदी के दाएं पार्श्व पर तथा किवाड़ी नाले के दाएं एवं बाय पार्श्व पर स्थित ग्राम परेवा (कलोता) सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना भाग- 2 (लागत 295.34), विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में नाबार्ड मद के अंतर्गत विकासखंड पाटी के कुलियाल गांव में बाढ़ सुरक्षा योजना बनाई जाएगी (लागत 402.63)।
उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम लोहाघाट द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट पुरुष एवं महिला छात्रावास (लागत 136.110)।
ग्रामीण निर्माण विभाग चंपावत द्वारा विकासखंड पाटी में टाइप 3 के 6 आवासीय भवनो का निर्माण कार्य (लागत 130.00) तथा
पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटक आवास गृह लोहाघाट का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य (लागत 89.41) का लोकार्पण किया गया।
तथा निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा लोहाघाट में बारकोट ब्लॉक मुख्यालय क्षेत्र में रोड का डामरीकरण कार्य के अंतर्गत उधुनदूंगा कोठेरा मोटर मार्ग में पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य (लागत296.21)।
उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य (लागत 440.49) व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट के टाइप 3 आवासीय भवनों का निर्माण (लागत 200.00)।
जल संस्थान चंपावत के एडीधुरा पंपिंग पेयजल योजना (लागत 497.01), पाटन- पाटनी पंपिंग पेयजल योजना (लागत432.00)।
पर्यटन विभाग चंपावत की मानस खंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत पाताल रुद्रेश्वर में अवस्थापना सुविधाओं का विकास (लागत 229.18)।
धर्मस्य विभाग की जनपद चंपावत के विकासखंड बाराकोट के ग्राम पंचायत खोलासुनार के एडी बयानधूरा मंदिर का सौंदर्य करण किया जाएगा (लागत 22.00) तथा ग्राम पंचायत झिरकुनी के प्रसिद्ध देवी मैया मंदिर का सौंदर्यकरण किया जाएगा (लागत 21.00) का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान मा0 सांसद अजय टम्टा ने कहा कि क्षेत्र को हवाई सेवा से जोड़कर मुख्यमंत्री द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व जिलाध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा ने भी जनता को संबोधित किया।

संगज्यू – 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री धामी ने क्षेत्र विकास के लिए कई घोषणाएं की।
जिसमें, लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी, लोहाघाट होली महोत्सव को प्रतिवर्ष राजकीय अनुदान दिया जाएगा। लोहाघाट के गोरखानगर में अंबेडकर भवन का निर्माण किया जाएगा। लोहाघाट विधानसभा में मटियानी के रौसाल- किमतोली मार्ग को हॉट मिक्स की किया जाएगा। गुमदेश क्षेत्र के ग्राम पंचायत काल से तल्लादेश – रमोला तक जोड़ा जाएगा।
ग्राम सभा चमलदेव के धौलीसीलिंग में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। ग्राम पंचायत बालिक रोड के तोक जोशीखोला उनकी तोक से शमशान घाट तक 3 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज भींगराड़ा में एनसीसी विषय खोला जाएगा। पाटी के सांगो-घिंगारुकोट बासुबास बसवाड़ी तक 4 किलोमीटर तक की सड़क सुधारीकर, डामरीकरण व विस्तारीकरण का कार्य किया जाएगा।

चंपावत गौड़ी से किमतोली रोड का चौड़ीकरण व सुधारीकरण किया जाएगा।
ग्राम पंचायत बाराकोट की अनुसूचित बस्ती खकनिया प्रिताबजरान में ततकिना सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

कामाजूला- रेघाडी – भनार मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं पनार पुल तक मिलान एवं विस्तारितकरण का कार्य किया जाएगा।
लोहाघाट नगर पालिका का मास्टर प्लान के तहत सुनियोजित रूप से विकास किया जाएगा।

विकासखंड लोहाघाट अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत के आंतरिक मोटर मार्गाे के 25 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

विकासखंड लोहाघाट की ग्राम पंचायत सेलपेडू- मंडलक- गुरेड़ी एवं मजपीपल में चमलेश्वर गधेरे में लिफ्ट परियोजना पेयजल योजना बनाई जाएगी।
ग्राम पंचायत ठाटा विकासखंड लोहाघाट का जूनियर हाई स्कूल का उच्चीकरण किया जाएगा। तथा लोहाघाट की रामलीला के लिए विशेष अनुदान दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मा0 लोकसभा सांसद अजय टमटा, मा0 दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महारा, पूर्व विधायक लोहाघाट पूरन फर्त्याल, ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल, नेहा ढेक, सुमनलता,रेखा देवी जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाएं, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग व अन्य मौजूद रहे।

Previous Post

कैबिनेट मंत्री श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के गॉंव-गॉंव में कर रहे प्रवास

Next Post

गांव चलो अभियान के तहत बड़ासी पहुंचे त्रिवेन्द्र

Related Articles

Slider

तहसील दिवस पर 35 शिकायतें दर्ज

Slider

ADM(प्रशासन) SLAO को हर 15 दिनों में समीक्षा के निर्देश

Slider

प्रवक्ता एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर शीघ्र पदोन्नत किया जायेगा: डॉ. धन सिंह रावत

Slider

“अफसर बिटिया” कार्यक्रम का सफल आयोजन

Slider

मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4
https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा.mp4

Recent Posts

  • राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि November 9, 2026
  • मुख्यमंत्री ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों से की मुलाकात November 8, 2026
  • शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चौबंद November 5, 2026
  • भूमि संबंधी मामलों में एसडीएम  को कार्रवाई के निर्देश November 2, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश November 1, 2026
  • राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति: समीक्षा बैठक October 31, 2026
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ October 30, 2026
  • मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026: डीएम की अध्यक्षता में बैठक October 29, 2026
  • हेल्पलाइन 1962 पर उचित रिस्पॉन्स न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी October 28, 2026
  • गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर किया CM का स्वागत October 26, 2026
  • CM ने प्रदान की निर्माण कार्यों के लिए ₹728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति October 25, 2026
  • सुधार के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया October 23, 2026
  • निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संदर्भ बैठक October 23, 2026
  • नशामुक्ति अभियान में नेतृत्वकर्ता बनें युवा : मुख्यमंत्री October 23, 2026
  • पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री October 21, 2026
  • गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन October 21, 2026
  • बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के मतदान पर विशेष जोर October 19, 2026
  • (ईवीएम) की तकनीकी जांच 23 अक्टूबर 2026 से शुरू October 19, 2026
  • सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा में 1535 परीक्षार्थी होंगे शामिल October 16, 2026
  • शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश October 15, 2026
  • सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से हो सार्थक संवाद-प्रमुख सचिव October 14, 2026
  • यन वेतनमान और सेवा संबंधी नियमों पर हुआ प्रशिक्षण October 14, 2026
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव October 14, 2026
  • जयहरीखाल के गवाणा बाजार में सेवा संकल्प शिविर हुआ आयोजित October 14, 2026
  • 13 अक्टूबर को खेल अकादमी में लगेगा बहुद्देशीय शिविर October 12, 2026
  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी* October 11, 2026
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज October 11, 2026
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन* October 10, 2026
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी October 9, 2026
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा October 8, 2026
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत October 8, 2026
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान October 8, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना October 8, 2026
  • Doon Valley Shaken by Three Murders October 7, 2026
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव October 7, 2026
  • फल्दाकोट में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ October 7, 2026
  • संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश October 7, 2026
  • उत्तराखंड बना देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य October 6, 2026
  • उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक October 5, 2026
  • सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • रघुपति राघव राजा राम October 2, 2026
  • सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी September 30, 2026
  • दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाने पर जोर September 30, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में चमकी खेल प्रतिभाएं September 30, 2026
  • चिपलघाट में बहुउद्देशीय शिविर व जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं September 29, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं को संस्कृति September 29, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता रामनगर ने जीती September 28, 2026
  • सांस्कृतिक दल कर रहे जनजागरूकता कार्यक्रम September 28, 2026
  • ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश September 28, 2026
  • आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे धनदा, नुकसान का लिया जायजा September 27, 2026
  • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण September 27, 2026
  • हादसों की रोकथाम को ब्लैक स्पॉट पर तैनात रहेगी टास्क फोर्स September 26, 2026
  • विस सामान्य निर्वाचन; तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन September 26, 2026
  • SIR में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन September 25, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी September 24, 2026
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय व वीएसके का शुभारम्भ September 24, 2026
  • ग्रामीणों को घर पर मिली आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा September 24, 2026
  • गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई September 22, 2026
  • युवा आयोग से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री September 19, 2026
  • सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ September 19, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से September 19, 2026
  • छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए: Dr Dhan Singh Rawat September 18, 2026
  • मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश September 18, 2026
  • DM ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण September 18, 2026
  • GPS/GIS मैपिंग अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ September 18, 2026
  • जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन September 18, 2026
  • प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिल गये 9 कर्मशाला अधीक्षक September 16, 2026
  • बच्चों के बीच बिताया समय ऊर्जा और प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री September 16, 2026
  • लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम September 16, 2026
  • ,हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश September 15, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar