Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • सीएम ने किया का जागेश्वर श्रावणी मेले वर्चुअल शुभारंभ
  • आपदाग्रस्त बटोली गांव में मेडिकल कैम्प, स्वास्थ्य जांच, दवाई वितरण
  • असहाय लोगों को एक बेहतर सहारा
  • शिक्षा विभाग में 1556 युवाओं को मिलेगा रोजगारः डॉ. धन सिंह रावत
  • पीठासीन व मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
  • कावड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
  • आर्थिक तंगी से जूझ रही विधवा मॉ ने डीएम से लगाई गुहार
  • ऑपरेशन कालनेमि पूरी गहनता से जारी रहेगा
  • कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत
उत्तराखंड

सीएम धामी ने जल संरक्षण और संर्वद्धन योजना का लोकार्पण किया

Raath Samachar
June 14, 20240

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कालूवाला, डोईवाला में जल संरक्षण अभियान के तहत डोईवाला विकासखण्ड में सौंग नदी के बांये तट पर स्थित जौली नहर के हेड पर जल संरक्षण और संर्वद्धन योजना का लोकार्पण किया। स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन प्राधिकरण (सारा) द्वारा नाबार्ड मद के अन्तर्गत लगभग 03 करोड़ 80 लाख की लागत से जल संरक्षण और संर्वद्धन की यह योजना पूर्ण की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण अभियान – 2024 की मार्गदर्शिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधा रोपण भी किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में जल के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। इसके लिए सरकार के प्रयासों के साथ ही जनसहभागिता की भी आवश्यकता है। उत्तराखण्ड में नौले, धारे, नदियां जैसी अमूल्य संपदा है। हम सभी को संकल्प लेना होगा कि पहाड़ का पानी और जवानी राज्य के ही काम आएं। उन्होंने कहा कि जहां जल प्रवाहमान होता है वहां जीवन भी प्रकाशवान होता है। हमें भविष्य की चुनौतियों का समाधान अतीत के पुनर्जागरण के साथ करना होगा। जल संवर्द्धन की पहल को जीवन से जुड़ा विषय बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जल समाप्त हो गया तो जीवन भी समाप्त हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में जल संकट पूरे विश्व के लिए चुनौती बना हुआ है। अनियंत्रित प्रयोग से जल के स्रोत तेजी से समाप्त हो रहे हैं। जल संरक्षण सप्ताह का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को जल प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण के प्रति गंभीर है। जल संरक्षण के लिए विभिन्न विभागों को सम्मिलित किया जा रहा है। इन प्रयासों को अधिक बल देने के उद्देश्य से ’सारा’ का गठन किया गया है। सारा द्वारा लगभग 500 पेयजल योजनाएं और 200 जलधाराएं चिन्हित की गई हैं जिन्हें पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल का संचय करने वाले बांज के वृक्ष समाप्त हो रहे हैं और आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अपनी भावी पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए हमें जल और वनों का संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलीग्रांट से कालूवाला को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण लोक निर्माण द्वारा किया जायेगा। बाबा कालूसिद्ध मंदिर के पीछे सौंग नदी के बायें तट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कालू सिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना कर कालू सिद्ध बाबा से प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन के कारण जलस्रोत लगातार सूख रहे हैं। जल संरक्षण एवं संवंर्द्धन के लिए जिस योजना का आज लोकार्पण किया गया है, इस योजना से कालूवाला, बड़ोवाला, भारूवाला, भंगनाला एवं जौलीग्रांट के लगभग 06 हजार ग्रामवासियों के खेतों की सिंचाई होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच के कारण उत्तराखण्ड में सारा प्राधिकरण का गठन किया गया है।

कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जल संरक्षण और संवंर्द्धन केवल सरकारी प्रयासों से ही सम्भव नहीं है। इसमें जन सहभागिता जरूरी है। सबको जल का सही उपयोग करना होगा। तापमान तेजी से बढ़ रहा है। जल स्तर घट रहा है। हमें जल संरक्षण को मिशन मोड में लेना होगा।

इस अवसर पर विधायक श्री बृज भूषण गैरोला, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री शैलेश बगोली, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सारा नीना ग्रेवाल एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

अब यात्री बेधड़क जाएंगे दर्शनार्थ, कोई रोक टोक नहीं

Next Post

आरटीआई पर कार्यशालाओं को आयोजन किया जाना चाहिए

Related Articles

उत्तराखंड

आयुष्मान का कीर्तिमानः नौ लाख से अधिक को मिल चुका मुफ्त उपचार

उत्तराखंड

हरिद्वार में होण्डा का सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान

Sliderउत्तराखंड

तूना-बौंठा मोटर मार्ग: औचक निरीक्षण

Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सेवा पखवाड़े का शुभारंभ

उत्तराखंड

प्रधानमंत्री जनमन योजना की समीक्षा बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/05/VEDIO.mp4

Recent Posts

  • सीएम ने किया का जागेश्वर श्रावणी मेले वर्चुअल शुभारंभ July 16, 2025
  • जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश July 16, 2025
  • आपदाग्रस्त बटोली गांव में मेडिकल कैम्प, स्वास्थ्य जांच, दवाई वितरण July 16, 2025
  • असहाय लोगों को एक बेहतर सहारा July 15, 2025
  • शिक्षा विभाग में 1556 युवाओं को मिलेगा रोजगारः डॉ. धन सिंह रावत July 15, 2025
  • मैक्स नदी में जा गिरी, 8 लोगों की मौत July 15, 2025
  • आईआईएम काशीपुर में प्रबंधन के गुर सीखेंगे प्राचार्यः डॉ. धन सिंह रावत July 14, 2025
  • पीठासीन व मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण July 14, 2025
  • राहु मंदिर का संरक्षण, सौंदर्यीकरण को लेकर निर्देश July 14, 2025
  • कावड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण July 13, 2025
  • आर्थिक तंगी से जूझ रही विधवा मॉ ने डीएम से लगाई गुहार July 13, 2025
  • ऑपरेशन कालनेमि पूरी गहनता से जारी रहेगा July 12, 2025
  • निर्बाध जारी रहे पानी की सप्लाई, बजट की नहीं कमी July 12, 2025
  • गुजरात के राज्यपाल से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत July 12, 2025
  • सरकार का “नशा मुक्त उत्तराखंड संकल्प” होगा साकार: डॉ आर राजेश कुमार July 11, 2025
  • कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत July 11, 2025
  • उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में सीएससी की भूमिका महत्वपूर्ण July 11, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने जनसमस्याओं पर की फरियादियों से बात July 11, 2025
  • मुख्यमंत्री ने कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ किया July 11, 2025
  • आपदा उपकरणों और वायरलेस सेट के साथ सतर्क रहेंः डीएम July 11, 2025
  • भाजपा समर्थित प्रत्याशी का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ July 10, 2025
  • उत्तराखंड में लागू होगा गुजरात का सहकारिता मॉडलः डॉ. धन सिंह रावत July 10, 2025
  • आयुष्मानः समन्वय बैठक में हुआ सकारात्मक विमर्श, अस्पतालों ने प्रयासों को सराहा July 10, 2025
  • तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत July 9, 2025
  • जिला विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक July 9, 2025
  • वर्षों से न्याय को भटक रही पुलमा देवी को न्याय July 9, 2025
  • बाल श्रमिकों की पहचान हेतु सघन अभियान July 9, 2025
  • राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें July 9, 2025
  • सभी विभाग बेस्ट प्रैक्टिसेज का प्रेजेंटेशन तैयार करें: मुख्य सचिव July 8, 2025
  • सीएम ने की कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा July 8, 2025
  • मुख्य सचिव ने की सचिवालय में पिटकुल की समीक्षा बैठक July 8, 2025
  • भू-माफियाओं से परेशान बुजुर्ग किसान, एक्शन के निर्देश July 8, 2025
  • शिक्षा मंत्री ने किये 486 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास July 7, 2025
  • रायफल फंड से 9.70 लाख की आर्थिक सहायता July 7, 2025
  • मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न July 7, 2025
  • मुख्यमंत्री ने किया यूटीसी मिनी (टैम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग आफ July 7, 2025
  • आयुक्त गढ़वाल ने की प्रगति समीक्षा, दिए सख्त निर्देश July 7, 2025
  • राजकीय महाविद्यालयों में आउटसोर्स से होंगे तैनात योग प्रशिक्षक July 6, 2025
  • गलत दस्तावेजों से बनाए राशन कार्ड, दर्ज हुआ मुकदमा July 6, 2025
  • आयुष्मानः स्वास्थ्य मंत्री ने ली समीक्षा बैठक July 5, 2025
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा दल रवाना July 5, 2025
  • यूपीसीएल निदेशक मंडल की 124वीं बैठक July 5, 2025
  • अति संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं आधुनिक उपकरण, रिस्पॉन्स टाइम केवल 5 मिनट July 4, 2025
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन 958 प्रत्याशियों ने दाखिल किये पर्चे July 4, 2025
  • सरकारी खरीद प्रक्रिया में IS का अनिवार्य समावेश के निर्देश July 4, 2025
  • चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट July 4, 2025
  • सूबे में सहकारिता के विस्तार को होगा दो दिवसीय मंथन July 3, 2025
  • 234 गैरहाजिर बॉण्डधारी चिकित्सक होंगे बर्खास्तः डॉ. धन सिंह रावत July 3, 2025
  • दो बार विक्रय कर दी टिहरी बांध प्रभावितों को भूमि July 3, 2025
  • आयुष्मान योजना को लेकर सीईओ ने जारी की गाइडलाइन July 2, 2025
  • ई-डीपीआर मॉड्यूल से की जाए सभी डीपीआर तैयारः मुख्य सचिव July 2, 2025
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरुकता अभियान जारी July 2, 2025
  • गंगा संस्कृति केंद्र में 5डी फिल्म और वर्चुअल रियलिटी का हो समावेश: डीएम July 2, 2025
  • मॉक ड्रिल में विभागों के बीच दिखा शानदार समन्वय July 1, 2025
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड कैंपा शासी निकाय की बैठक July 1, 2025
  • कपकोट व थराली को उप जिला चिकित्सालय की सौगात July 1, 2025
  • नई दिल्ली में हुआ सहकारिता मंथन July 1, 2025
  • पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू July 1, 2025
  • वाइल्डलाइफ डेथ ऑडिट प्रणाली विकसित करने के निर्देश June 30, 2025
  • मुख्य सेवक सदन में विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए अन्तरिक्ष सम्मेलन 2025 June 30, 2025
  • देहरादून में स्वास्थ्य संवाद व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन June 30, 2025
  • जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों में 2024 अभ्यर्थियों ने दी PCS Pri June 29, 2025
  • देहरादून आईएसबीटी एरिया में जल भराव नहीं June 29, 2025
  • प्रधानमंत्री के ’मन की बात’ कार्यक्रम June 29, 2025
  • मानसून के दृष्टिगत 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश June 29, 2025
  • भारी बारिश, तेज बहाव, फिर भी नहीं थमा प्रशासन का सर्च, रेस्क्यू अभियान June 28, 2025
  • सहकारिता मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा June 28, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग में 9 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी June 28, 2025
  • 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू June 28, 2025
  • पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पताल अब डीएम के रडार पर June 28, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar