Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
  • ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री
  • जरूरतमंदों को मिला नया जीवन आधार
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज
  • प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्थलीय निरीक्षण
  • समय से पहले सड़कों का कायाकल्प
  • मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण
  • श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट
  • कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण
युवा जगत/ शिक्षा

सहकारिता मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

Raath Samachar
June 28, 20250

सहकारिता मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

अधिकारियों को दिये केंद्रीय सहकारिता मन्त्री की बैठक हेतु तैयारियों के निर्देश

30 जून को दिल्ली में सहकारिता को लेकर आयोजित होगी मंथन बैठक

देहरादून,  केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आगामी 30 जून 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों की मंथन बैठक होगी। जिसकी तैयारियों को लेकर सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक ली।

 

डॉ रावत ने आज शासकीय आवास पर आयोजित बैठक में सहकारिता विभाग के उत्कृष्ट सफल मॉडल योजनाओं और उपलब्धियां की जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली।

डॉ रावत ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों एवं सहकारिता विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव भाग लेंगे। यह मंच सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रगति की समीक्षा, विचारों के आदान-प्रदान और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने का अवसर प्रदान करेगा।

मंथन बैठक में उत्तराखंड राज्य की तरफ से सचिव सहकारिता डॉ बीवीआरसी परुषोत्तम, निबंधक सहकारिता श्री मेहरबान सिंह बिष्ट अपर निबंधक सहकारिता श्री आनंद शुक्ल सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत के साथ कल 29 जून को दिल्ली रवाना होंगे।

सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया मंथन बैठक देश भर में और राज्यों में सहकारिता के क्षेत्र में कैसे सहकार से समृद्धि आए इसको लेकर मंथन किया जाएगा।

इस मंथन सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सहकारिता मंत्रालय की अब तक की पहलों और योजनाओं की समग्र समीक्षा करना, अब तक हुई प्रगति का मूल्यांकन करना, और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से अनुभवों, श्रेष्ठ प्रक्रियाओं और रचनात्मक सुझावों का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना है। यह मंथन बैठक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के दृष्टिकोण को सामूहिक प्रयासों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए साझा समझ और समन्वित रणनीति विकसित करने की दिशा में कार्य करेगी।

मंथन बैठक में 2 लाख नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS), डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी, जो ग्रामीण सेवा वितरण को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए अहम है। मंथन बैठक में सहकारी क्षेत्र में ‘विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना’ पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा, जिसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा को मजबूत करना और किसानों को सशक्त बनाना है। इसके साथ ही, ‘सहकारिता में सहकार’ अभियान और ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के अंतर्गत राज्यों की प्रगति और सहभागिता पर चर्चा होगी।

तीन नई बहु-राज्यीय राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL), राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL), और भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) में राज्यों की भागीदारी की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, श्वेत क्रांति 2.0 और भारत के डेयरी क्षेत्र में सर्कुलरिटी एवं सस्टेनेबिलिटी की अवधारणाओं को अपनाने तथा आत्मनिर्भरता अभियान के अंतर्गत दलहन व मक्का उत्पादक किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर चर्चा होगी। PACS कंप्यूटरीकरण और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (RCS) के कार्यालयों के कंप्यूटरीकरण जैसे डिजिटल परिवर्तन संबंधी पहलों की भी समीक्षा की जाएगी, विशेष रूप से राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस और इसकी नीति-निर्माण में उपयोगिता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस मंथन बैठक में सहकारी क्षेत्र में मानव संसाधन विकास, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर चर्चा होगी, विशेषकर त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी की स्थापना के संदर्भ में। इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा सहकारी बैंकिंग क्षेत्र की वित्तीय मजबूती के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा होगी, जैसे सहकारी बैंकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान, राज्य सहकारी बैंकों (StCBs) और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (DCCBs) के लिए साझा सेवा इकाई (SSE) की स्थापना और शहरी सहकारी बैंकों (UCBs) के लिए अंब्रेला संगठन का संचालन।

यह मंथन बैठक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की भूमिका को रेखांकित करते हुए राज्य स्तरीय सहकारी समितियों को जीवंत आर्थिक इकाइयों में बदलने की दिशा में केंद्र और राज्यों के बीच सहकारी संघवाद की भावना के साथ करीबी समन्वय को बढ़ावा देने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएगा

समीक्षा बैठक में सचिव सहकारिता सहकारिता डॉ बीवीआरसी परुषोत्तम, निबंधक सहकारिता श्री मेहरबान सिंह बिष्ट अपर निबंधक श्रीमती ईरा उप्रेती आनंद शुक्ल, संयुक्त निबंधक श्री नीरज बेलवाल श्री मंगला त्रिपाठी, उप निबंधक रमिंद्री मंदरवाल उपस्थित रहे।

Previous Post

स्वास्थ्य विभाग में 9 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी

Next Post

भारी बारिश, तेज बहाव, फिर भी नहीं थमा प्रशासन का सर्च, रेस्क्यू अभियान

Related Articles

युवा जगत/ शिक्षा

देहरादून में मनाया गया फिक्की फ्लो 7वां स्थापना दिवस

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

छात्रों को रोजगार के व्यापक अवसर मिलने की संभावना

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

आयुष्मान ने 17 वर्षीय दीपशिखा के अंधेरे जीवन में फिर से लौटाई जगमगाहट

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

सूबे में 2917 लोगों ने किया नि-क्षय मित्र के लिये पंजीकरण

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्रों को किया पुरस्कृत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में April 13, 2026
  • ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री April 10, 2026
  • जरूरतमंदों को मिला नया जीवन आधार April 5, 2026
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज April 4, 2026
  • प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्थलीय निरीक्षण April 4, 2026
  • समय से पहले सड़कों का कायाकल्प April 3, 2026
  • मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण April 3, 2026
  • श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट April 2, 2026
  • कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण April 2, 2026
  • CS ने  सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की April 1, 2026
  • मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ April 1, 2026
  • रुद्रप्रयाग के डीएम जिला संभालेंगे या बीकेटीसी March 31, 2026
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी March 31, 2026
  • शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढ़ायी जाए: मुख्य सचिव March 31, 2026
  • अस्पतालों को एचपीआर बनाने तथा एचएमआईएस को एबीडीएम से जोड़ने के निर्देश March 31, 2026
  • सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया March 29, 2026
  • हर गांव तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: भरत चौधरी March 29, 2026
  • राजकीय महाविद्यालय मंगलौर: NSS बौद्धिक सत्र आयोजित March 28, 2026
  • PM के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर DM ने दिए निर्देश March 28, 2026
  • NSS शिविर में योग व अनुशासन का दिया संदेश March 27, 2026
  • स्वयंसेवियों में सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति ईमानदारी आवश्यक: डॉ. दीपा March 26, 2026
  • सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर मंथन March 25, 2026
  • रिकॉर्ड से लेकर वितरण प्रणाली तक की हुई पड़ताल March 25, 2026
  • भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप March 24, 2026
  • NSS CAMP: स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया March 24, 2026
  • परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित March 24, 2026
  • NSS: अनुशासन, एकता एवं सद्भावना के साथ सेवा करने का संदेश March 24, 2026
  • NSS शिविर में अनुशासन के महत्व पर जोर March 23, 2026
  • राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर March 23, 2026
  • होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित March 22, 2026
  • जिला प्रशासन ने 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित   March 21, 2026
  • गैस की कालाबाजारी पर 05 मुकदमें दर्ज March 19, 2026
  • डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मिला HMIS का प्रशिक्षण March 19, 2026
  • चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत March 16, 2026
  • कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा March 16, 2026
  • 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण March 14, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश March 14, 2026
  • एलपीजी गैस कालाबाजारी पर अब सीधे जेल March 12, 2026
  • “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन March 11, 2026
  • SDG Data Eco System & Monitoring March 10, 2026
  • संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 March 9, 2026
  • 3.49 लाख महिलाओं को मिला गंभीर बीमारियों का निशुल्क उपचार March 9, 2026
  • आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत March 7, 2026
  • नौगांव मल्ला में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण March 6, 2026
  • पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन जल्द होगा जनता को समर्पित March 6, 2026
  • आयुष्मान होता उत्तराखंड, 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया लाभः March 5, 2026
  • दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में हो रही है वितरित March 5, 2026
  • बीएलओ के कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा करें March 5, 2026
  • व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति March 5, 2026
  • जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा March 5, 2026
  • गृहमंत्री के भ्रमण की तैयारियों का सीएम ने किया निरीक्षण March 3, 2026
  • देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया March 3, 2026
  • पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह March 2, 2026
  • प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगे मॉडल सहकारिता गांव : डॉ. धन सिंह रावत March 2, 2026
  • मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी March 2, 2026
  • केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण तैयारियों की समीक्षा की March 2, 2026
  • सौगात के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना March 1, 2026
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा सशक्त विस्तार March 1, 2026
  • निर्माण साईटों पर सुपर विजन हेतु अनिवार्यता उपस्थित रहे अभियंताः प्रभारी मंत्री March 1, 2026
  • उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक February 28, 2026
  • स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ February 28, 2026
  • स्वरोजगार को बढावा देने हेतु वृहद रणनीति तैयार करें- गर्ब्याल February 28, 2026
  • जयहरीखाल की न्याय पंचायत कुण्झोली में “जन-जन की सरकार February 27, 2026
  • BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक देहरादून में सम्पन्न February 27, 2026
  • Golden Card: उपचारित लाभार्थी से फीडबैक फार्म लेना अनिवार्य February 27, 2026
  • सामूहिक प्रयासों से सशक्त जल संरक्षण-आईयूसीएन ने की प्रशंसा February 27, 2026
  • महिलाओं में गर्भाशय कैंसर अब नहीं होगा लाइलाजः डाॅ. धन सिंह रावत February 26, 2026
  • प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज February 26, 2026
  • सहसपुर हरियावाला में 27 फरवरी को बहुउद्देशीय शिविर February 26, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar