Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनसेवा का सशक्त माध्यम
  • सीएम हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम
  • बागेश्वर निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया शहीद
  • राजकीय मेडिकल कालेजों को मिले 64 फार्मासिस्ट
  • बहुउद्देश्यीय शिविर, 86 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
  • मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत
  • अन्वेंषण का केंद्र बनता राज्य का प्रथम आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर
  • युवा दिवस के अवसर पर एक दिवसीय शिविर
  • डीएफओ सिविल एवं सोयम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिविर
युवा जगत/ शिक्षा

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश

Raath Samachar
July 16, 20250

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार को जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग, गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस, पार्किंग व कूड़ा निस्तारण क्षेत्र का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड श्रीनगर, नगर पालिका और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पौड़ी बाजार में श्रीनगर-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे नाली निर्माण और स्कपरों से मलबा हटाने के निर्देश दिये। कुछ दिन पूर्व अपर चोपड़ा के निवासियों ने सड़क किनारे नाली नहीं होने की वजह से हो रही परेशानियों की शिकायत की थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात का पानी लोगों के घरों में नहीं जाना चाहिए और पानी से सड़क भी क्षतिग्रस्त नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एनएच खंड के अधिकारियों को तत्काल बाजार क्षेत्र में नाली बनाने और स्कपर खोलने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े आठ किलोमीटर क्षेत्र में होने वाला यह कार्य 26 जुलाई तक पूर्ण कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि तय तिथि तक कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता राजबीर सिंह ने कहा कि बाजार क्षेत्र में जहाँ नाली नहीं है, वहां कच्ची नालियाँ बनायी जाएंगी। कुछ स्थानों में पक्की नाली और स्कपर हैं, इनका मलबा हटा दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने इसके बाद पर्यटन गृह आवास व नव निर्मित पार्किंग का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जीएमवीएन का निरीक्षण करते हुए कहा कि शुरुआत में चार कमरों का सुधारीकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पौड़ी पर्यटन की दृष्टिगत से महत्वपूर्ण स्थान है। यहां पर्यटकों की सुविधा के लिये रेस्ट हाउस का सुविधाजनक होना जरूरी है। उन्होंने गेस्ट हाउस के प्रवेश द्वार के भी सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि पार्किंग को पर्यटन विकास विभाग को हैंडओवर करना सुनिश्चित करें, जिससे लोगों को वाहन खड़े करने की सुविधा मिल सके। उन्होंने पार्किंग को व्यवस्थित बनाने के निर्देश भी दिये।

इसके बाद जिलाधिकारी ने श्रीनगर मार्ग स्थित कूड़ा निस्तारण क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कूड़े के निस्तारण के लिये केमिकल के छिड़काव के निर्देश नगर पालिका को दिए। साथ ही उन्होंने अपर जिलाधिकारी और संयुक्त मजिस्ट्रेट को कूड़ा निस्तारण गतिविधियों की मॉनिटरिंग हेतु क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को मॉनिटर करने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कूड़ा निस्तारण में लगे कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा किट उपलब्ध कराएं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, ईओ नगर पालिका पौड़ी शांति प्रसाद जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

आपदाग्रस्त बटोली गांव में मेडिकल कैम्प, स्वास्थ्य जांच, दवाई वितरण

Next Post

सीएम ने किया का जागेश्वर श्रावणी मेले वर्चुअल शुभारंभ

Related Articles

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

कण्वनगरी पहुंचे प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

जयकाशी स्वायत्त सहकारिता समूह ग्राम जजोली

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

स्थलीय निरीक्षण कर स्वच्छता कार्यों का जायजा

युवा जगत/ शिक्षा

ज्वाइंट रिप्लेसमेंट में बेहद उपयोगी व लाभप्रद है रोबोटिक तकनीक

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

राठः भरसार यूनिवर्सिटी का खास इवेंट, यहां देखिए!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

Recent Posts

  • Cross-country race January 20, 2026
  • सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनसेवा का सशक्त माध्यम January 20, 2026
  • सीएम हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम January 20, 2026
  • बागेश्वर निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया शहीद January 20, 2026
  • राजकीय मेडिकल कालेजों को मिले 64 फार्मासिस्ट January 19, 2026
  • बहुउद्देश्यीय शिविर, 86 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ January 19, 2026
  • मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत January 19, 2026
  • अन्वेंषण का केंद्र बनता राज्य का प्रथम आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर January 18, 2026
  • युवा दिवस के अवसर पर एक दिवसीय शिविर January 17, 2026
  • डीएफओ सिविल एवं सोयम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिविर January 17, 2026
  • पूरे गौरव और गरिमा के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस: अपर जिलाधिकारी January 17, 2026
  • स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को मिला ‘लीडर’ दर्जा January 17, 2026
  • Workshop: एबीडीएम के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली January 17, 2026
  • मुख्यमंत्री ने किया नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ January 16, 2026
  • नर्सिंग काॅलेज टिहरी को एमएससी पाठ्यक्रम संचालन की मंजूरी January 16, 2026
  • उपनल कर्मचारी महासंघ ने जताया आभार January 16, 2026
  • गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक January 15, 2026
  • सरकार आपके द्वारः एसडीएम ने सुनी जन समस्याएं, January 15, 2026
  • मकर संक्रांति व घुघुतिया त्यार पर्व पर दी शुभकामनाएं January 14, 2026
  • वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया January 13, 2026
  • सूबे में 365 मेडिकल फैकल्टी की होगी भर्ती: डाॅ. धन सिंह रावत January 13, 2026
  • सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन January 12, 2026
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक January 12, 2026
  • स्वामी जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया January 12, 2026
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ January 12, 2026
  • दिल्ली एनसीआर में कठूली वार्षिकोत्सव की धूम January 12, 2026
  • अब घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से मिलेंगी सत्यापित खतौनी January 11, 2026
  • अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति January 10, 2026
  • सुन्दरलाल बहुगुणा की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए January 9, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में 225 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ January 8, 2026
  • जनसेवा की पहल रंग लायी, पीपली में सुलझीं ग्रामीणों की समस्याएं January 8, 2026
  • एग्रीस्टैक योजना से किसानों को मिलेगी यूनिक डिजिटल पहचान January 8, 2026
  • ITBP स्टेडियम सीमा द्वार, देहरादून में नींबू की खटाई January 7, 2026
  • समस्या का समाधान ही हमारी प्रथम प्राथमिकता-एसडीएम मेहरा January 7, 2026
  • मैन, मटिरियल व थर्ड पार्टी गुणवत्ता की तलब की रिपोर्ट; पर्ट चार्ट बनाने के निर्देश January 7, 2026
  • पुल्यासू में लगा बहुउद्देशीय शिविर January 6, 2026
  • मुख्यमंत्री के विज़न व जिलाधिकारी के प्रयासों से त्यूनी को आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात January 6, 2026
  • भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत वाद दायर कराने के निर्देश January 6, 2026
  • फरसाड़ी में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 22 शिकायतें दर्ज January 5, 2026
  • SHA: सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में जागरूकता अभियान January 5, 2026
  • आपदा प्रबंधन की भौतिक प्रगति की समीक्षा के निर्देश January 4, 2026
  • ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी January 4, 2026
  • वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र के 1046 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती: डॉ धन सिंह रावत January 2, 2026
  • अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन केंद्रों की सतत निगरानी पर जोर January 2, 2026
  • एमसीआर का फॉर्मेट पर भौतिक प्रगति रिपोर्ट ली जाए January 2, 2026
  • जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के तहत कोटा में लगा शिविर January 2, 2026
  • बीरोंखाल व सतपुली में मजबूत हुई अल्ट्रासाउंड व्यवस्था January 2, 2026
  • जिलाधिकारी की पहल से बदली स्कूलों की तस्वीर January 1, 2026
  • 16 शिविरों में 3891 लोग पहुंचे, योजनाओं से 2141 को मिला लाभ January 1, 2026
  • उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल January 1, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने ग्रहण की रेडक्रास की आजीवन सदस्यता January 1, 2026
  • स्वास्थ्य सेवाओं के लिये नई दिशा व संकल्पों का वर्ष होगा 2026 December 31, 2025
  • छात्रावासों में सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश December 31, 2025
  • 215 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये December 31, 2025
  • मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर December 31, 2025
  • अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, बहुउद्देश्यीय शिविरों में त्वरित समाधान December 30, 2025
  • डिजिटल अलर्ट सिस्टम सक्रियः अतिक्रमण पर मिलेगा तुरंत अलर्ट December 30, 2025
  • एनसीएपी की संचालन समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न December 30, 2025
  • ओएनजीसी एवं एनजीओ के सहयोग से सकारात्मक, दूरगामी कदम December 29, 2025
  • डीएम ने दिलाया न्याय, सखी कैब से पहुंचाया गंतव्य तक, December 29, 2025
  • त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में सरकार सख्त December 28, 2025
  • अधिकारी अब फाइलों में नहीं, बल्कि मैदान में दिखाई देने चाहिए-सीएम धामी December 27, 2025
  • असहाय व्यथित; जनमन के अपने स्वास्थ्य मंदिरों को बेहतर सुविधायुक्त बनाना लक्ष्यः डीएम December 24, 2025
  • साहस और त्याग की मिसाल हैं गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे- रेखा आर्या December 24, 2025
  • डीएम ने परखी रेनबसेरों की व्यवस्था; नगर निगम को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश  December 23, 2025
  • 2047 का भारत आज के बच्चों के संकल्प से बनेगा – मुख्यमंत्री December 23, 2025
  • राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली तैनाती December 22, 2025
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस December 22, 2025
  • अटल जी पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन December 22, 2025
  • मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ December 22, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar