Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा”
  • मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ
  • पौड़ी में निकाली गयी तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा
  • एस.एस. जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत कैम्पस को 5 करोड़ जारी
  • विकासखण्ड स्तर पर ऋण शिविरों के आयोजन हेतु रोस्टर जारी
  • जनसुरक्षा जनजीवन से सर्वाेपरि कुछ नही: सीएम
  • मंगल दलों को डिजिटल मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षण दिया जायेगा
  • बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करेगा ‘जादुई पिटारा’: डॉ. धन सिंह रावत
  • अभियंता पीडब्लूडी व डीएचओ से मांगी 7 दिन भीतर स्पष्ट रिपोर्ट
Sliderराजनीति

त्रिवेंद्र को यूपी के पांच लोकसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क की कमान

Raath Samachar
May 31, 20230

– 3 जून को आजमगढ़ सीट से करेंगे जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

देहरादून। भाजपा आलाकमान ने आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से हर लोकसभा क्षेत्र में एक से 30 जून तक चलने वाले देशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को देश के सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है। त्रिवेंद्र 2 जून को देहरादून से रवाना होकर आजमगढ़ लोकसभा सीट से महाजनसंपर्क अभियान का आगाज करेंगे।
देश में अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। इसके लिए करीब एक साल से भी कम का समय रह गया है। इसको देखते हुए ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से देश की सभी लोकसभा सीटों पर महाजनसंपर्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के लिए पार्टी ने अपने प्रमुख नेताओं और वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय की है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तर प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों आजमगढ़, बलिया, बांसगांव, सलेमपुर और देवरिया में जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वह 2 जून को हवाई मार्ग से दोपहर में बनारस पहुंचेंगे। वहां से कार से सबसे पहले आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 साल में देश और लोकसभा क्षेत्रों के विकास के लिए किए गए कार्यों को जनता के सामने रखेंगे। साथ ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को साथ लेकर इस अभियान के लिए एक रणनीति के तहत कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत घर-घर जाकर भी संपर्क किया जाएगा। क्षेत्र के प्रबुद्ध और बौद्धिक वर्ग, व्यापारी, किसान, युवा, महिलाओं के साथ ही सभी वर्गों से संपर्क कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 9 साल में हुए ऐतिहासिक कार्यों के बारे में जागरुक करेंगे। साथ ही भाजपा लोकसभा क्षेत्र के हर प्रतिष्ठित व्यक्ति तक भी जनसंपर्क अभियान के तहत संपर्क करेगी। पार्टी आलाकमान ने इसके लिए हर लोकसभा क्षेत्र में ऐसे 1000 प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सूची भी तैयार की है।
त्रिवेंद्र ने बताया कि वर्तमान में इन पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। आजमगढ़ सीट 2019 के चुनाव में सपा के अखिलेश यादव ने जीती थी, लेकिन उपचुनाव में भाजपा ने फिर से सपा यह सीट छीन ली थी। इन पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। यहां संगठनात्मक तौर पर भाजपा मजबूत स्थिति में है। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए फिर से पार्टी कार्यकर्ताओं को और ताकत देने के लिए और अधिक कार्य करने की जरूरत है। ताकि भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में और अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल कर सके। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी।

Previous Post

स्वच्छता जागरूकता के लिए रैली का भी आयोजन

Next Post

सतपुली: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

Related Articles

Slider

सुव्यवस्थित यात्रा संचालन को लेकर प्रशासन तत्परता से जुटा

Slider

‘‘अग्रेजी नमक कानून’’ ‘नून’

Sliderउत्तराखंड

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को हेली सेवा

Slider

मतदान के बाद होंगे फेरे

Slider

जंगल को हरा-भरा करना, जंगलों को आग से बचना है: राजकुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/05/VEDIO.mp4

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” May 17, 2025
  • मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ May 17, 2025
  • पौड़ी में निकाली गयी तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा May 17, 2025
  • एस.एस. जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत कैम्पस को 5 करोड़ जारी May 17, 2025
  • विकासखण्ड स्तर पर ऋण शिविरों के आयोजन हेतु रोस्टर जारी May 16, 2025
  • CS ने दिए आईटीडीए को मजबूत किए जाने के निर्देश May 16, 2025
  • जनसुरक्षा जनजीवन से सर्वाेपरि कुछ नही: सीएम May 16, 2025
  • मंगल दलों को डिजिटल मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षण दिया जायेगा May 16, 2025
  • ग्रामीणों को दी आयुष्मान/आभा को लेकर जानकारियां May 16, 2025
  • बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करेगा ‘जादुई पिटारा’: डॉ. धन सिंह रावत May 15, 2025
  • अभियंता पीडब्लूडी व डीएचओ से मांगी 7 दिन भीतर स्पष्ट रिपोर्ट May 15, 2025
  • गांवों में विकास सरकार की पहली प्राथमिकता : डॉ. रावत May 14, 2025
  • कैंचीधाम की यातायात व्यवस्थाओं को लेकर हुई एक्सरसाइज May 14, 2025
  • गौखेड़ा में चौपाल का हुआ आयोजन May 14, 2025
  • “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन May 14, 2025
  • मोहर लगाने दस्तखत तक ना रहें सीमित May 14, 2025
  • प्रत्येक गोल्डन कार्ड धारक को मिले योजना का समुचित लाभः डा धन सिंह रावत May 13, 2025
  • थलीसैण उप जिला चिकित्सालय के निर्माण को 214 करोड़ स्वीकृत May 13, 2025
  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा परिणाम घोषित May 13, 2025
  • वित्तीय प्रदर्शन में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन May 13, 2025
  • उत्तरजन टुडे  सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन May 12, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी से निवेशकों के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की May 12, 2025
  • गढ़वाल के पांच दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत May 12, 2025
  • एक ही छत के नीचे होंगे सभी विभाग, मौके पर ही  पूर्ण की जाएंगी May 12, 2025
  • गलत व भ्रामक सूचनाओं से रहें सावधान May 11, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का लोकार्पण May 11, 2025
  • राजधानी को बनाना है स्लम फ्री, डीएम के निर्देश May 11, 2025
  • राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन May 10, 2025
  • चिकित्सा शिक्षा विभाग में 54 फैकल्टी को मिली प्रथम तैनाती May 10, 2025
  • सीएम ने कर्मियों के समक्ष रखा कार्य करने का मूलमंत्र May 10, 2025
  • महिलाओं की भागीदारी से राज्य बनेगा श्रेष्ठ: मुख्यमंत्री May 9, 2025
  • 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर निर्देश May 9, 2025
  • सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है: डॉ. धन सिंह रावत May 9, 2025
  • निर्यात प्रोत्साहन पर जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ भव्य आयोजन May 9, 2025
  • आपका मन तय नहीं कर सकता कि ऑपरेशन सर्जरी होंगी या नहींः डीएम May 8, 2025
  • अधिकारियों ने एसईओसी से की रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी May 8, 2025
  • CS ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग समीक्षा की May 8, 2025
  • कैबिनेट मंत्री ने किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण May 7, 2025
  • चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए- मुख्यमंत्री May 7, 2025
  • मुख्यमंत्री से नगर पालिका अध्यक्षों ने मुलाक़ात की May 7, 2025
  • जनमन की समस्या का टाइम बाउंड समाधान May 7, 2025
  • बरसात शुरू होने से पहले राज्य के सभी स्कूलों का निरीक्षण किया जाए May 6, 2025
  • “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन May 6, 2025
  • कर्ज बंधन से मुक्त करः ‘‘सारथी’’ से पंहुचाया घर May 6, 2025
  • राज्य में स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ होगा जल्द लागू- सीएम धामी May 5, 2025
  • 567 डॉक्टर रखेंगे तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य का ख्यालः डॉ. धन सिंह रावत May 5, 2025
  • अग्रणी पक्ति के योद्धाओं को मजबूत बनाते डीएम May 5, 2025
  • राज्य एवं राष्ट्रहित की योजना है एयरपोर्ट विस्तारीकरण प्राजेक्ट, May 5, 2025
  • कचरा बीनने वाले सभी वॉरियर्स को बांटी सुरक्षा किट May 5, 2025
  • भ्रूण लिंग जांच; रजिस्टेªशन रहित संचालन पर नकेल कसना जानता है प्रशासनःडीएम May 5, 2025
  • बुलंद हो हौसला; तो क्या चीज संभव नहीं May 3, 2025
  • ईपीएफ, ईएसआई की सुविधा के साथ हर पर्यावरण मित्र का बनाए आईडी कार्ड April 30, 2025
  • राज्य निर्माण में आपके योगदान के ऋणी हैं हमः डीएम April 30, 2025
  • घर में और आसपास पानी एकत्रित न होने दें April 29, 2025
  •  सीएम के संकल्प, को सार्थक करता जिला प्रशासन April 29, 2025
  • यूसीसी पोर्टल पर  कार्मिकों का  शत प्रतिशत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें April 28, 2025
  • घर में और आसपास पानी एकत्रित न होने दें, पानी की टंकी ढककर रखें April 28, 2025
  • यात्रियों के लिए सुगम सुविधा बनाने के निर्देश April 28, 2025
  • जनता दरबार में 119 शिकायत दर्ज, अधिकांश का मौके पर समाधान April 28, 2025
  • डीएम प्रशासनिक अमले संग जमे रहे ट्राजिस्ट कैम्प में देखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश April 27, 2025
  • अनुमति सुरक्षित सड़क खुदान की थी, जनसुरक्षा से खिलवाड़ की नहींः-डीएम April 27, 2025
  • जयडे हैकेट की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात April 26, 2025
  • विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें समय पर हों उपलब्ध April 26, 2025
  • वादों का त्वरित निस्तारण करने पर जोर April 26, 2025
  • बुजुर्ग जनों को बहुत उपयोगी है वय वंदना कार्डः सैमुएल वी. पचुआओ April 25, 2025
  • एबीडीएम उत्तराखंड: सिर्फ क्यू आर कोड स्कैन करें और अपने हिसाब से सेवाएं लें April 24, 2025
  • शहरी आशाएं, संकट प्रवण जनता, और डीएम सविन बसंल April 24, 2025
  • UK-GAMS को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया April 24, 2025
  • हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज में उत्तराखंड अव्वल पायदान पर April 24, 2025
  • निजी स्वार्थ जबरन नेतागिरि को धरपकड़ फोर्स संग करें कार्य पूर्ण April 23, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar