Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • ABDM: राजभवन में आयुष्मान शिविर, 250 से अधिक आभा आईडी बनी
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ
  • रोजगारोन्मुख ई-कॉमर्स डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण प्रारंभ
  • सीमांत क्षेत्र कथियान के 15 गांवों की नेटवर्क समस्या जल्द होगी दू
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक
  • सहकारिता से समृद्धि की राह पर अग्रसर उत्तराखंड:मुख्यमंत्री
  • 1347 एलटी शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्रः डॉ. धन सिंह रावत
  • वैश्य समाज सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक: मुख्यमंत्री
  • 50-50 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान किये
Sliderराजनीति

भाजपा समर्थित प्रत्याशी का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ

Raath Samachar
July 10, 20250

राजनीति में जनता का भरोसा ही बनाता है विजेता

पौड़ी जनपद की कुल्हाड़ जिला पंचायत सदस्य सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चुनावी समर से कदम पीछे खैंच लिए हैं और इसी के साथ वहां पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।
यूं तो नाम वापसी और निर्विरोध चुने जाना लोकतंत्र की व्यवस्थाओं में कतई ही सामान्य प्रक्रिया है। इस बार की त्रिस्तरीय पंचायतों की कई सीटें ऐसी हैंे जिन पर निर्विरोध प्रतिनिधि तय हो गए हैं। लेकिन कुल्हाड़ जिला पंचायत सीट इसलिए चर्चा में है क्योंकि यहां पर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल के समर्थित प्रत्याशी ने कदम पीछे सरकाए हैं। और भाजपा की ओर से पंचायत की राजनीति के कई रिकार्ड अपने नाम करने वाले महेंद्र राणा को आगे की रणनीति के लिए फ्री हैंड मिल गया है।
खैर छोड़िए! सियासत की जब असल बिसात बिछती है तो सब कुछ नार्मल सा लगता है। लेकिन इसके लिए वो जमीनी पकड यानी जनता का भरोसा़, मजबूत राजनैतिक प्रबंधन या यूं कहें कि कुव्वत चाहिए जो बिरलों में ही होती है।
राजनीति की इन्हीं सख्शियतों में शामिल हैं कल्जीखाल व द्वारीखाल के ब्लाक प्रमुख रहे महेंद्र राणा। वो बंदा जब पंचायतों की राजनीति में उतरा तो डंके की चोट पर उतरा। पूरी बिंदास और बेदागी के साथ। उसके उदार हृदय ने चुनाव के साथ जनता के दिलोें को भी जीता तो उसके सामने पंचायती राजनीति के कई तुरम खां पानी भर के किनारे बैठ गए।
अपवाद को छोड़ पंचायत में कोई एक बार प्रधान बन जाने के बाद दूसरी बार उठने का कोई साहस तक नहीं कर पाता है। वहीं महेंद्र राणा की बात करें तो वह पहले अपने गृह विकास क्षेत्र कल्जीखाल के ब्लाक प्रमुख बने। दूसरी बार तो उनके सामने कोई खड़ा ही नहीं हुआ। फिर कल्जीखाल में ही उनकी पत्नी बीना राणा ब्लाक प्रमुख बनी और स्वयं वह घर से बाहर निकल कर दूसरे विकास क्षेत्र द्वारीखाल प्रमुख पद पर विराजमान हुए। पहली बार के बाद हर बार एकतरफा रहा। वजह यहां राणा का काम बोलता है।
यह उनकी कार्य प्रणाली और जमीनी जुड़ाव ही प्रभाव रहा कि बाहर के लोगों ने महेंद्र राणा को बाकायदा अपने यहां प्रमुख बनने को न्यौता किया। उस दरमियान जब मेरी द्वारीखाल के कई लोगों से भीतरी और बाहरी पर बात हुई तो उन्होंने साफ कहा कि महेंद्र राणा के कार्यकाल में हमने कल्जीखाल ब्लाक के गांवों का विकास देखा है, उनका कार्य करने का तरीका देखा है। हमारा द्वारीखाल बहुत पिछड़ा है हमें महेंद्र राणा जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है। आज के वातावरण में ग्रामीण लोगों के यह शब्द निसंदेह ही हैरान करने के साथ साथ गौरवान्वित करने वाले भी हैं।
स्पष्ट कर दूं कि ग्रामीणों की वह बातें गौरवान्वित इसलिए करती हैं क्योंकि आज के दौर में किसी नेता के प्रति आमजन का यह विश्वास कल्पनाओं से भी परे है। ज्यादातर प्रतिनिधि तो पहली नजर में नजरों से उतर जाते हैं। ऐसे में राणा की स्वीकार्यता निसंदेह ही गर्व कराती है।
अभी ताजा खबर है कि कुल्हाड़ जिला पंचायत से कांग्रेस समर्थित ने नाम वापस लेकर महेंद्र राणा की बाधा रहित विजय का रास्ता साफ कर दिया है। यह खबर आई तो सोशल मीडिया पर खुद को जन सेवक मानने वाले स्वयंभू खिसियाहट में खंभे नोचने लगे। वह इसे निहायत की पैसे का जोर बता रहे हैं। लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि पंचायती राजनीति में पंूजीपति लोग पहले से ही भाग्य आजमाते रहे हैं। लेकिन गांव के मिजाज को पार करना उनके वश से बाहर रही रहा। उन्होंने पैसे की गरमी तो दिखाई लेकिन जनता का भरोसा नहीं जीत पाए। इसके उदाहरण देना मैं यहां जरूरी नहीं समझता लेकिन यह सर्व विदित है।
कुल्हाड़ सीट पर हुए राजनैतिक घटनाक्रम में पर यह त्वरित टिप्पणी सी है। महेंद्र राणा की जर्नी, उनके संघर्ष, और भविष्य की प्लांिनंग पर फिर बात करेंगे। तब तक के लिए नमस्कार।

Previous Post

उत्तराखंड में लागू होगा गुजरात का सहकारिता मॉडलः डॉ. धन सिंह रावत

Next Post

आपदा उपकरणों और वायरलेस सेट के साथ सतर्क रहेंः डीएम

Related Articles

Slider

हादसाः आठ बाराती जिंदा जले

Slider

मुख्यमंत्री ने पार्थसारथी मंदिर में पूजा अर्चना की

Slider

आग: झोपड़ियां हुई राख

Slider

प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का रेंडमाइजेशन

Slider

सनातन संस्कृति में यज्ञों का रहा है विशिष्ट स्थान: मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/10/yuva_UK.mp4

Recent Posts

  • ABDM: राजभवन में आयुष्मान शिविर, 250 से अधिक आभा आईडी बनी October 14, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ October 14, 2025
  • रोजगारोन्मुख ई-कॉमर्स डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण प्रारंभ October 14, 2025
  • सीमांत क्षेत्र कथियान के 15 गांवों की नेटवर्क समस्या जल्द होगी दू October 14, 2025
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक October 13, 2025
  • सहकारिता से समृद्धि की राह पर अग्रसर उत्तराखंड:मुख्यमंत्री October 13, 2025
  • 1347 एलटी शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्रः डॉ. धन सिंह रावत October 13, 2025
  • वैश्य समाज सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक: मुख्यमंत्री October 12, 2025
  • 50-50 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान किये October 10, 2025
  • वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जुड़ेंगे सूबे के 840 विद्यालय October 10, 2025
  • ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन October 10, 2025
  • यूपीसीएल की 125 वीं बोर्ड बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुयी October 10, 2025
  • एन.एस.एस. के उद्देश्यों एवं महत्व के विषय में जानकारी दी, October 9, 2025
  • राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने दिए सख़्त निर्देश October 9, 2025
  • स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता October 9, 2025
  • प्राथमिक शिक्षकों के 2100 पदों पर शीघ्र होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत October 8, 2025
  • मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹5 करोड़ सहायता राशि प्रदान October 8, 2025
  • राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ October 8, 2025
  • पौड़ी बना ओवरऑल चैंपियन October 7, 2025
  • स्कूली बच्चों से रेता बजरी उठवाने पर प्रधानाचार्य निलंबित October 7, 2025
  • शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करें सभी निकाय: जिलाधिकारी October 6, 2025
  • महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेजी लाई जाए: CM October 6, 2025
  • उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया October 6, 2025
  • शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का वाहक बना विद्या समीक्षा केन्द्र : डॉ. धन सिंह रावत October 5, 2025
  • वीरगाथाओं को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएँ October 5, 2025
  • उत्तराखंड अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का केंद्र October 5, 2025
  • नियुक्तियों एवं स्थानान्तरण को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें निराधारः डॉ. मुकुल कुमार सती October 4, 2025
  • शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु यह निर्णय October 4, 2025
  • एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य October 4, 2025
  • उत्तराखंड बोर्ड के कुल परीक्षाफल में हुआ उल्लेखनीय सुधार: डॉ धन सिंह रावत October 3, 2025
  • सूबे में स्वैच्छिक रक्तदान को 66 हजार लोगों ने किया पंजीकरणः डॉ. धन सिंह रावत October 1, 2025
  • स्वास्थ्य शिविरों में 80 हजार गर्भवती की हुई प्रसव पूर्व जांच September 30, 2025
  • मुख्यमंत्री के जन सेवा संकल्प, सुशासन को सार्थक करता  जिला प्रशासन September 30, 2025
  • भविष्य की आपदाओं से बचाव को उठाए एहतियाती कदम September 29, 2025
  • सरकार छात्रोें के हित में निर्णय लेने के लिये एक प्रतिशत भी पीछे नहीं हटेगी September 28, 2025
  • सूबे में टीबी मरीजों के सहयोग को 4276 लोग बने नि-क्षय मित्र September 28, 2025
  • चमोली में बच्चों से कार धुलवाने पर सहायक अध्यापक निलंबित September 28, 2025
  • विश्व पर्यटन दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन September 28, 2025
  • स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिये जीवनदायी पहल : डॉ. धन सिंह रावत September 27, 2025
  • जंगल टूरिज्म को नई दिशा देगा पौड़ी का हंटर हाउस: जिलाधिकारी September 27, 2025
  • अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर चलाया अभियान September 25, 2025
  • केंद्र का उत्तराखंड को स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा तोहफ़ा September 25, 2025
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय का भावपूर्ण स्मरण किया September 25, 2025
  • उच्च शिक्षा मंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलते ही खिल उठे युवाओं के चेहरे September 24, 2025
  • राज्यपाल ने ‘‘शिक्षा की बात’’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ September 23, 2025
  • क्षति का त्वरित मुआवजा हमारी प्राथमिकताः डीएम September 23, 2025
  • चिकित्सा शिविरों का आयोजन 1006 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ September 23, 2025
  • आयुष्मान योजना के सात साल, बेमिसाल September 23, 2025
  • महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया September 22, 2025
  • जिला प्रशासन युद्धस्तर पर जनजीवन सामान्य बनाने में जुटा September 22, 2025
  • स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का अपना अलग महत्व हैः रीना जोशी September 20, 2025
  • जल निकायों से अतिक्रमण हटाएं – मुख्यमंत्री का अल्टीमेटम September 20, 2025
  • कोर्ट को सौंपी जायेगी शिक्षकों की वरिष्ठता सूचीः डॉः धन सिंह रावत September 19, 2025
  • योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए September 19, 2025
  • स्नातक स्तरीय परीक्षा की तैयारियां पूरी, 17 केंद्रों में 5430 अभ्यर्थी होंगे शामिल September 19, 2025
  • शहीद सम्मान यात्रा-2.0 की तैयारियों की बैठक September 19, 2025
  •  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में बुधवार को एक दिवसीय भौतिक एवं वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम September 17, 2025
  • क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश September 17, 2025
  • राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक September 17, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने जाना जनसमस्याओं का हाल September 16, 2025
  • जन समस्याओं को गंभीरता लें, प्राथमिकता पर हो समाधान। September 16, 2025
  • मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया September 16, 2025
  • प्रधानमंत्री मोदी ने अतिवृष्टि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की September 16, 2025
  • उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने में विद्युत परियोजनाएं है अहम: डीएम September 15, 2025
  • आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ September 15, 2025
  • मुख्य सचिव ने किया सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण September 15, 2025
  • आयुष्मान में त्रुटिरहित प्रक्रिया को लेकर अस्पतालों को दिया जाएगा प्रशिक्षण September 14, 2025
  • सहकारिता से बदलेगी हिमालयी राज्यों की तकदीरः डॉ. धन सिंह रावत September 14, 2025
  • कल्जीखाल में दो दिवसीय जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण September 13, 2025
  • पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 01 लाख 80 हजार की धनराशि दी गयी September 13, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar